• Latest
  • Trending
Yesterday's delivery boy a millionaire today

कल का डिलीवरी ब्वॉय आज करोड़पति

June 11, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कल का डिलीवरी ब्वॉय आज करोड़पति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Yesterday's delivery boy a millionaire today
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। उनका नाम शैलेश कुमार है। ऐसा शख्स जिसने मुश्किलों के सामने कभी घुटने नहीं टेके।
वह बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। 2018 में सीएबीटी लॉजिस्टिक्स की नींव रखी थी। शैलेश को अपने पेशेवर सफर में कई शुरुआती असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज उनकी कंपनी करोड़ों की बन चुकी है।

शैलेश कुमार पांच लोगों के साथ एक कमरे के घर में पले-बढ़े। उनके तीन भाई-बहन थे। उन्हें समझ में आ गया था कि शिक्षा ही उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की एकमात्र कुंजी है। उनके पिता की मासिक आय 1,400 रुपये थी। शैलेश कुमार का जन्म 1986 में हुआ था। वह कपिल देव की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कहानी सुनते हुए बड़े हुए जिसने 1983 में विश्व कप जीता था।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद शैलेश कुमार आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा चले गए। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हुए। इसके बाद वापस बिहार लौट आए और अन्य इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। पिता के कहने पर उन्होंने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। 2011 में कुमार ने बीटेक की डिग्री हासिल की। उनकी अगली चुनौती ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट ) पास करना था। इसे वह पास करने में कामयाब रहे। लेकिन, दुर्भाग्य से उज्ज्वल भविष्य के दरवाजे बंद रहे। खराब अंक और कम रैंक ने संकेत दे दिया था कि उन्हें फिर से शुरुआत करनी होगी।

शैलेश को धीरे-धीरे समझ आने लगा कि उनके लिए कहीं और ही रास्ता है। कई छोटे-मोटे काम करने के बाद 2017 में उन्होंने फ्लिपकार्ट ज्वाइन की। वह यहां डिलीवरी बॉय थे। कंपनी से मिले अनुभव लेकर उन्होंने इसके एक साल बाद ही अपनी खुद की कंपनी सीएबीटी लॉजिस्टिक्स शुरू कर दी। कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद सीएबीटी ने फ्लिपकार्ट पर केंद्रित मॉडल से ग्राहकों की अधिक विविध श्रेणी की सेवा करने के लिए खुद को बदल लिया। वित्त वर्ष 2019-20 में जिस कंपनी का रेवेन्यू 1.7 करोड़ रुपये था, वही वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 159.22 करोड़ रुपये हो गया।

2,000 कर्मचारी
सीएबीटी ने शुरुआत में कुछ शहरों पर फोकस किया। अब यह 23 राज्यों में 2,000 कर्मचारियों और 12,000 पिन कोड को कवर करने वाले विशाल नेटवर्क के साथ काम करती है।

प्रतिदिन 20 लाख ऑर्डर
सीएबीटी को एक शीर्ष इंट्रा-सिटी लॉजिस्टिक्स फर्म के रूप में मान्यता प्राप्त है। कंपनी प्रतिदिन 20 लाख ऑर्डर संभालती है। सीएबीटी की सफलता का श्रेय शैलेश कुमार के फ्लेक्सिबल और रणनीतिक व्यावसायिक बदलावों को दिया जाता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation