• Latest
  • Trending
Tech companies will stop misuse of AI in elections

चुनाव में एआई का दुरुपयोग रोकेंगी टेक कंपनियां

March 1, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चुनाव में एआई का दुरुपयोग रोकेंगी टेक कंपनियां

म्यूनिख सिक्योरिटी कांफ्रेंस में घोषणा, इस साल 83 देशों में चुनाव होने की संभावना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 1, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Tech companies will stop misuse of AI in elections
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। गूगल, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, ओपन एआई, टिकटॉक और एक्स सहित 20 टेक कंपनियों ने 2024 के चुनाव में वोटिंग को प्रभावित करने वाला छद्म एआई कंटेंट रोकने के स्वैच्छिक वचन पर हस्ताक्षर किए हैं। म्यूनिख सिक्योरिटी कांफ्रेंस में इस समझौते की घोषणा हुई है। वैसे, इन कंपनियों ने चुनाव से संबंधित एआई कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने की अपील नहीं की है। टेक कंपनी एंथ्रोपिक ने अलग से कहा कि वह राजनीतिक अभियान के लिए अपनी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी। कंसल्टिंग फर्म एंकर चेन्ज के अनुसार दुनियाभर में इस साल 83 चुनाव होने की संभावना है। ऐसा अगले 24 वर्ष तक नहीं होगा।

अभी हाल में ताईवान, पाकिस्तान और इंडोनेशिया में चुनाव हो चुके हैं। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में भी चुनाव होंगे। अमेरिका में चुनाव अभियान में एआई जनरेटेड कंटेंट सामने आने लगा है। कुछ राज्यों में विधायक राजनीतिक एआई कंटेंट पर नियंत्रण के लिए विधेयक तैयार कर रहे हैं। एआई टूल्स से अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा में राजनेताओं और राजनीतिक विषयों पर भ्रामक और नकली कंटेंट बनाया जा चुका है। पिछले सप्ताह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल में रहते हुए अपनी पार्टी की जीत की घोषणा एआई आवाज से की थी।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने पर काम जारी
स्पष्ट नहीं है कि एआई टूल्स पर रोक कितनी प्रभावी होगी क्योंकि टेक कंपनियां आधुनिक टेक्नोलॉजी पर लगातार आगे बढ़ रही हैं। ओपन एआई ने सोरा टेक्नोलॉजी पेश की है। यह असली वीडियो फौरन जनरेट कर सकती है। राजनीतिक अभियानों में भ्रम और झूठ फैलाने वाले ऐसे टूल्स का इस्तेमाल टेक्स्ट, आवाज और इमेज बनाने में किया जा सकता है। सवाल उठते हैं कि क्या वोटर जान सकेंगे कि कौन सा कंटेंट असली है।

चैटबॉट चैटजीपीटी की मेकर ने कहा था
पिछले साल चैटबॉट चैटजीपीटी की मेकर ओपन एआई ने कहा था, वह चुनावों में अपने टूल्स का दुरुपयोग रोकने के लिए काम कर रही है। असली व्यक्तियों या संस्थाओं का आभास कराने वाले चैटबॉट्स बनाने में टूल्स का उपयोग रोका जाएगा। गूगल ने कहा कि एआई चैटबॉट बाेर्ड को चुनाव से संबंधित कुछ कंटेंट पर पहल करने से रोकेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम की कंपनी मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म पर एआई जनरेटेड कंटेट को स्तरीय बनाने के लिए कहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation