• Latest
  • Trending
Indian currency towards rapid globalization, UPI facility in UAE also

तेजी से वैश्वीकरण की ओर भारतीय मुद्रा, यूएई में भी यूपीआई सुविधा

February 23, 2024
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तेजी से वैश्वीकरण की ओर भारतीय मुद्रा, यूएई में भी यूपीआई सुविधा

35 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं यूएई मैं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 23, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Indian currency towards rapid globalization, UPI facility in UAE also
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे के बाद यूएई में भी यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सुविधा शुरू हो गई है। सामान्य भाषा में कहें तो वहां भी मोबाइल से रुपये का लेनदेन आसान हो जाएगा। यूपीआई सुविधा अब फ्रांस, सिंगापुर, श्रीलंका, मॉरीशस, नेपाल और भूटान आदि देशों में शुरू हो गई है। यह भारत और अन्य देशों दोनों के लिए लाभकारी है। इससे लेन-देन आसान होगा। केवल यूई में 35 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं। अब उन्हें अपने घर पैसे भेजने में आसानी होगी। वे कुछ ही सेकेंड में अपने घर पैसा भेज सकेंगे। अलग से चार्जेज भी नहीं देना होगा। इसी तरह कोई भारतीय इन देशों में घूमने जाएगा तो उसको भी वहां की करेंसी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कई अन्य बड़े फायदे भी
जाहिर है भारतीय मुद्रा वैश्वीकरण की ओर है। यूपीआई सुविधा इन देशों में शुरू होने से भारत के साथ उन देशों में भी डिजिटल अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यूपीआई विदेशी व्यापारियों के लिए भारत में लेनदेन आसान बनाएगी। स्थानीय करेंसी की स्थिति भी मजबूत होगी। इन देशों की डॉलर पर से निर्भरता घटेगी। भारतीय मुद्रा के वैश्वीकरण में यूपीआई मदद करेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महंगी हुई थाली

लिगेसी को मिला नया पता और नई ऊर्जा

पर्यटन क्षेत्र मजबूत होगा
इससे पर्यटन क्षेत्र मजबूत होगा। भारतीय पर्यटकों के लिए सिंगापुर, मॉरीशस, श्रीलंका और यूएई काफी मायने रखते हैं। आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2023 में 11 लाख भारतीयों ने सिंगापुर और 2.3 लाख ने श्रीलंका यात्रा की थी। इसी तरह लाखों की संख्या में भारतीय हर वर्ष भूटान, नेपाल, यूएई और मॉरीशस की यात्रा करते हैं। यूपीआई शुरू होने से न केवल वहां ज्यादा संख्या में लोग यात्रा के लिए जाएंगे बल्कि पैसे भी ज्यादा खर्च करेंगे। इससे वहां की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी।

2023 में 72 लाख से अधिक लोग भारत आए थे
वर्ष 2023 में करीब 72 लाख से अधिक लोग भारत में यात्रा के लिए आए थे। इनमें अधिकतर पर्यटक इन्हीं देशों के थे। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचा। इससे बैंकिंग सेवाओं को भी मजबूती मिली। यूपीआई सीधे बैंकों से जुड़ी सुविधा है। डिजिटल पेमेंट सुविधा बढ़ते से बैंकिंग सेक्टर में सुधार और मजबूती आएगी।

डिजिटल लेनदेन का लाभ
डिजिटल लेनदेन का हिसाब होने से न केवल टैक्स का लाभ सरकारों को होता है बल्कि आम जनता को भी कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इनमें एक सुविधा लोन यानी बैंकों से ऋण है। जब लोगों के पास बैंक खाते नहीं होते थे तो उन्हें लोन नहीं मिलता था क्योंकि उनका सिबिल स्कोर ही नहीं बन पाता था।
आज देश की आर्थिक तरक्की में ऋण भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ऋण की अहमियत
करीब 72 फीसदी लोग ऋण लेकर ही कोई स्टार्ट अप शुरू करते हैं। यूपीआई में केवाइसी यानी ‘नो योर कस्टमर’ भी अनिवार्य कर रखा है। इससे हर व्यक्ति अब डॉक्यूमेंटेशन की ओर भी बढ़ रहा है। देश में करीब 1.3 अरब लोगों के पास आधार कार्ड और 70.24 करोड़ से अधिक लोगों के पास पैन कार्ड हैं। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि जैसे-जैसे अन्य देशों में यूपीआई की सुविधा शुरू होगी, इससे भारत न केवल आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होगा बल्कि संबंधित देशों को भी इसका लाभ होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation