• Latest
  • Trending
Japan backward, opportunity for India

जापान पिछड़ा, भारत के लिए अवसर

February 23, 2024
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 480 करोड़ के पार

July 22, 2026
water

नल से पानी तक: भारत के जल मिशन का ख़ामोश दूसरा अध्याय

July 22, 2026
export

बस आख़िरी एक फ़ीसदी, और घड़ी में सिर्फ़ 48 घंटे

July 22, 2026
QR-code

अर्थव्यवस्था की पटरियां: कैसे यूपीआई ने रोज़मर्रा के भारत को बदल दिया

July 21, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 450 करोड़ के पार

July 21, 2026
Wednesday, July 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जापान पिछड़ा, भारत के लिए अवसर

जर्मनी ने जापान से छीना तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी का ताज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 23, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Japan backward, opportunity for India
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। जापान में पिछले साल से जारी मंदी के कारण वहां की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। एक समय जापान दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की कगार पर था लेकिन अब इसके हाथों से दुनिया की तीसरी सबसे बड़े अर्थव्यवस्था का खिताब छिन गया है।

जापान ने 2010 में चीन की अर्थव्यवस्था को पछाड़ दिया था। इन वर्षों में जापान दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की कगार पर था, सारे अनुमान इसी ओर इशारा कर रहे थे लेकिन पिछले वर्ष से जारी मंदी ने देश की आर्थिक रफ्तार पर बड़ा ब्रेक लगा दिया है। जापान को पछाड़ कर जर्मनी अब तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है। इस कारण भारतीय अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने का रास्ता और भी साफ हो गया है। जापान की विकास दर सुस्त पड़ने से जीडीपी के आकार में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौजूदा हालात को देखते हुए अब साफ हो गया है कि भारत जल्द ही तीसरी पायदान पर पहुंच जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

विशेषज्ञों की मानें तो जापान की अर्थव्यवस्था पर वहां की करेंसी में कमजोरी और उम्रदराज आबादी का असर देखने को मिल रहा है। चौथी तिमाही में जापान की सालाना ग्रोथ 1.2 प्रतिशत रही और कैलेंडर ईयर 2023 के आंकड़ों में जर्मनी से कम रही। ये आंकड़े पिछले सप्ताह ही रिलीज किए गए थे। दूसरी तरफ यह भारत के लिए अच्छी खबर है कि अगले कुछ वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था जर्मनी और जापान से आगे निकल जाएगी।

क्या है भारत के बढ़ने की वजह
भारत अपने युवाओं की ताकत के कारण तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। एक तरफ जर्मनी और जापान जैसे देशों में कामकाजी उम्र की आबादी में तेजी से गिरावट देखी जा रही है, वहीं भारत में कार्यबल की संख्या बढ़ रही है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के अनुसार 2022 तक जापान की कामकाजी उम्र की आबादी लगभग 58 प्रतिशत रही, जबकि जर्मनी की लगभग 63 प्रतिशत थी, जो लगातार घट रही थी। इसके विपरीत, भारत की कामकाजी उम्र की आबादी लगभग 67 प्रतिशत तक पहुंच गई है और यह लगातार बढ़ रही है।

भारत कब निकलेगा आगे
भारत की तुलना में, जापान और जर्मनी दोनों ही पहले की तुलना में काफी धीमी ग्रोथ दिखा रहे हैं। आईएमएफ के आंकड़े भी स्पष्ट रूप से इस बात को दर्शाते हैं कि भारत की वृद्धि इन दोनों देशों की तुलना में काफी अधिक है। इसलिए साल 2026 तक हमें जर्मनी को पार करके तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। उस समय, भारत की जीडीपी 5.5 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation