• Latest
  • Trending
India is developing every facility for growth: IMF

वृद्धि के लिए हर सुविधा विकसित कर रहा भारत : आईएमएफ

December 22, 2023
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वृद्धि के लिए हर सुविधा विकसित कर रहा भारत : आईएमएफ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 22, 2023
in बिज़नेस और ट्रेड
0
India is developing every facility for growth: IMF
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के साथ जारी अपने सालाना अनुच्छेद-IV में कहा, दक्षिण एशियाई देश बुनियादी ढांचे में काफी निवेश कर रहा है। साथ ही, भारत सरकार वृद्धि के लिहाज से ठोस आधार बनाने के लिए आवश्यक हर तरह की सुविधाएं विकसित करने पर काफी जोर दे रही है। यह उत्पादकता और वृद्धि के लिहाज से देश को एक मजबूत मंच प्रदान करता है।

आईएमएफ में ‘मिशन ऑफ इंडिया’ से जुड़ीं नाडा चौएरी ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक वृद्धि का महत्वपूर्ण चालक बनने के लिए महामारी के बाद मजबूती से उभरी है। 2022-23 में ऊंचे स्तर पर रहने के बाद अब मुख्य महंगाई में औसत रूप से कमी आई है। हालांकि, यह अस्थिर बनी हुई है।

YOU MAY ALSO LIKE

महंगी हुई थाली

लिगेसी को मिला नया पता और नई ऊर्जा

रोजगार कोरोना महामारी से पहले के स्तर को पार कर गया है। असंगठित क्षेत्र का दबदबा बना हुआ है, जबकि संगठित क्षेत्र में भी रोजगार के मोर्चे पर प्रगति हुई है। फिर भी, भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें खंडित दुनिया में वैश्विक वृद्धि में आर्थिक मंदी भी शामिल है।

भारत वैश्विक वित्तीय तनाव से भी अप्रभावित
भारत का वित्तीय क्षेत्र लचीला बना हुआ है। यह 2023 के शुरू में वैश्विक वित्तीय तनाव से काफी हद तक अप्रभावित रहा है। बजट घाटा कम हो गया है। सार्वजनिक कर्ज ऊंचा बना हुआ है और राजकोषीय बफर को दोबारा बनाने की जरूरत है।

आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि नीतिगत प्राथमिकताओं का जोर राजकोषीय बफर को फिर से भरने के साथ कर्ज, मूल्य व वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर होना चाहिए।

सेवा निर्यात एक दशक के शीर्ष पर मजबूत
आईएमएफ ने कहा, महामारी में आउटसोर्सिंग की मजबूत वैश्विक मांग से 2022-23 में भारत का सेवा निर्यात एक दशक के शीर्ष पर पहुंच गया। इससे शुद्ध रफ्तार निर्यात में वृद्धि हई। 2022-23 में जीडीपी की वृद्धि दर 7.2 फीसदी तक पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर 7.8 फीसदी पर मजबूत बनी रही। वृद्धि को मजबूत घरेलू मांग से सहारा मिल रहा है।

जी-20 अध्यक्षता से बढ़ा प्रभाव
नाडा चौएरी के मुताबिक 2023 की जी-20 अध्यक्षता ने भी बहुपक्षीय नीति प्राथमिकताओं को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में भारत की अहम भूमिका का प्रदर्शन किया है।

सरकार ने कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। कई अन्य अहम प्रक्रियाएं भी हैं जिन्हें और सरल बनाने की जरूरत है।

युवा आबादी के उपयोग से और बढ़ेगी ताकत
चौएरी ने कहा, भारत की जनसंख्या काफी अधिक है। इसमें युवा खासी संख्या में हैं, इसलिए अगर संरचनात्मक सुधारों से इस क्षमता का इस्तेमाल किया जाए तो भारतीय जीडीपी मजबूत दर से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और एक मजबूत सरकारी इन्फ्रा कार्यक्रम के साथ श्रम व मानव पूंजी के अधिक योगदान से भारत में और अधिक विकास की संभावना है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation