• Latest
  • Trending
61 km long track will connect Noida airport to rail network

नोएडा एयरपोर्ट को रेल नेटवर्क से जोड़ेगा 61 किमी लंबा ट्रैक

May 24, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा एयरपोर्ट को रेल नेटवर्क से जोड़ेगा 61 किमी लंबा ट्रैक

- बनेंगे पांच नए स्टेशन, 2025 तक 1.22 लाख यात्री करेंगे इस्तेमाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
61 km long track will connect Noida airport to rail network
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रैपिड रेल, मेट्रो और रोड के साथ रेलवे नेटवर्क से भी जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। एयरपोर्ट को शानदार कनेक्टिविटी देने के लिए दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग से सीधा जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों के साथ-साथ उद्यमियों को भी सहूलियत होगी। उत्तर मध्य रेलवे ने इसकी डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर प्रस्तुत कर दी है।

यमुना अथॉरिटी में इसका प्रजेंटेशन भी हुआ। डीपीआर के मुताबिक हरियाणा में पलवल के पास रुंधी स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट होते हुए बुलंदशहर के चोला स्टेशन तक 61 किलोमीटर का ट्रैक बनाया जाएगा। इस ट्रैक पर पांच नए स्टेशन बनेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

प्लानिंग पर करीब एक सालपहले चर्चा शुरु हुई
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-हावड़ा व दिल्ली-मुंबई रेलवे कॉरिडोर से जोड़ने की प्लानिंग पर करीब एक साल पहले चर्चा शुरु हुई थी। इसके बाद उत्तर मध्य रेलवे को स्टडी कर डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। रेलवे ने अब इस डीपीआर को तैयार कर लिया है। यमुना अथॉरिटी में डीपीआर प्रस्तुत कर दी गई। इन दोनों रेलमार्ग को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 61 किलोमीटर का एक ट्रैक बनाया जाएगा।

पलवल से यूपी तक
यह ट्रैक हरियाणा में पलवल के पास रुंधी स्टेशन से शुरू होगा और यमुना नदी को पार कर उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेगा। इसके बाद गौतमबुद्धनगर में एयरपोर्ट से होते हुए बुलंदशहर के चोला स्टेशन पर खत्म होगा। इस कनेक्टिविटी से उत्तरप्रदेश के साथ दिल्ली, मुंबई, हरियाणा समेत अन्य राज्यों व विभिन्न जिलों व शहरों से एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अलावा एयर कार्गों भी उत्तर प्रदेश से हरियाणा व दिल्ली आसानी से आ जा सकेगा। रेलवे लाइन की इस कनेक्टिविटी से 2025 तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के करीब 1.22 लाख यात्री जुड़ने का अनुमान है। 2030 तक इस रेलमार्ग पर यात्रियों की संख्या 4.57 लाख होने की संभावना है। इसके बाद प्रति वर्ष यात्रियों की संख्या में 17 प्रतिशत तक इजाफा होता रहेगा।

अंडरग्राउंड ट्रैक पर भी विचार
रेल रूट को एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (जीटीसी) से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए अंडरग्राउंड रेलवे ट्रैक बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

ट्रैक बना तो…
यदि यह ट्रैक बनता है तो इसकी लंबाई 16 किलोमीटर तक हो सकती है। जीटीसी की रेलमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी होने पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और कार्गो तक सामान का आवागमन और आसान होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर जीटीसी तक अंडरग्राउंड ट्रैक बनाकर नमो भारत को जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर भी बात चल रही है।

व्यावहारिक अड़चन
अब रेलमार्ग को एयरपोर्ट से कनेक्ट किया जाएगा, लेकिन इन तीनों ट्रेनों को ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (जीटीसी) से कनेक्ट करना आसान नहीं होगा। इसका कारण यह है कि एयरपोर्ट पर तैयार होने वाले दो रनवे के बीच चौड़ाई 1600 मीटर है। रनवे के बीच ही जीटीसी टावर रहेगा। तीनों ट्रेनों की कनेक्टिविटी के लिए यह काफी कम जगह है। ऐसे में अब यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ किन्हीं दो ट्रेनों की कनेक्टिविटी पर विचार किया जा रहा है। उनमें एक रेलवे ट्रैक भी हो सकता है। इस पर अभी आगे फैसला होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation