• Latest
  • Trending
5th generation stealth will increase the strength of the Air Force

5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ बढ़ाएगा वायुसेना की ताकत

May 10, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ बढ़ाएगा वायुसेना की ताकत

प्रोटोटाइप 2026 तक, 15000 करोड़ मंजूर, दुश्मन भी खाएगा खौफ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 10, 2024
in नया-भारत
0
5th generation stealth will increase the strength of the Air Force
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) ने स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर जेट को मंजूरी दे दी है। पांचवीं पीढ़ी का यह विमान एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) प्रोग्राम के तहत बनेगा। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपए एप्रूव किए गए हैं। इसके बनने से चीन और पाकिस्तान की हालत खराब हो जाएगी।

विमान की ताकत और खासियत
इस फाइटर जेट का नाम है एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट। इसका पहला प्रोटोटाइप साल 2026 तक सामने आ जाएगा। इसमें जनरल इलेक्टि्रक 414 (जीई-414) के दो इंजन लगे होंगे। एएमसीए आने से चीन, रूस और अमेरिका जैसे देशों की श्रेणी में भारत भी शामिल हो जाएगा। एएमसीए के आने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

एएमसीए अमेरिकी एफ-35 और रूस के एसयू-57 को कड़ी टक्क र देगा। देश में अभी फ्रांस से मंगाए गए 4.5 वीं पीढ़ी के राफेल फाइटर जेट हैं। नया स्वदेशी फाइटर विमान अमेरिका के सबसे खतरनाक फाइटर जेट एफ-35 को स्पीड में पिछाड़ देगा। इसकी अधिकतम गति 2633 किमी होगी। एफ-35 की अधिकतम गति 2000 किमी ही है। एएमसीए के आने के बाद पाकिस्तान तो मुंह खोल नहीं पाएगा। चीन की हालत भी खराब रहेगी।

अमेरिकी फाइटर जेट एफ-35 से ज्यादा रेंज
एएमसीए रेंज में भी अमेरिकी एफ-35 से आगे होगा। भारतीय लड़ाकू विमान की रेंज 3240 किमी होगी, जबकि अमेरिकी फाइटर की 2800 किमी है। कॉम्बैट रेंज 1620 किलोमीटर होगी, जबकि एफ-35 की कॉम्बैट रेंज 1239 किलोमीटर है। भारतीय लड़ाकू विमान 57.9 फीट लंबा होगा, जबकि एफ-35 छोटा है। यह सिर्फ 51.4 फीट लंबा है। एएमसीए का विंगस्पैन 36.6 फीट का होगा, जबकि एफ-35 का 35 फिट ही है। एएमसीए की ऊंचाई 14.9 फीट होगी, जबकि एफ-35 की 14.4 फीट है। एएमसीए सिर्फ एक मामले में एफ-35 से पीछे दिख रहा है, वो है ईंन्धन की क्षमता। भारतीय विमान में 6500 किलोग्राम फ्यूल आएगा जबकि अमेरिकी फाइटर में 8275 किग्रा आता है।

आधुनिक डिस्प्ले और कमांड कंट्रोल होगा
भारतीय फाइटर जेट अधिकतम 65 हजार फीट की ऊंचाई तक जाएगा। ये फाइटर जेट भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के लिए बनाया जाएगा। इंडियन एयरफोर्स इस फाइटर जेट के सात स्क्वॉड्रन बनाने की योजना बना रही है। पहले वर्जन के बाद एएमसीए मार्क-2 में और ताकतवर ज्वाइंट वेंचर इंजन लगाने की प्लानिंग है।

– चीन, रूस और अमेरिका की श्रेणी में होगा भारत
– अमेरिकी एफ-35 और रूस के एसयू-57 को देगा कड़ी टक्कर

इसका कॉकपिट मैन-मशीन इंटरेक्शन पर आधारित होगा। पैनारोमिक टचस्क्रीन डिस्प्ले, मल्टी फंक्शन डिस्प्ले और हेड्स अप डिस्प्ले की व्यवस्था होगी। एएमसीए में हैंड्स ऑन थ्रॉटल एंड स्टिक अरेंजमेंट होगा जो पायलट के दाहिने हाथ में स्टिक और बाएं हाथ में थ्रॉटल होगा ताकि पायलट का वर्कलोड कम हो सके।

हथियारों का पूरा जखीरा चौंका देगा एएमसीए में 14 हार्डप्वाइंट्स होंगे। इसमें 23 मिलीमीटर की जीएसएच-23 कैनन लगी होगी। इसके अलावा एस8 रॉकेट पॉड्स, अस्त्र मार्क-1, 2, 3, हवा से हवा में मार करने वाली एनजी-सीसीएम मिसाइल, ब्रह्मोस एनजी, सतह और हवा से जमीन पर मार करने वाली रुद्रम मिसाइल लगाई जाएंगी। एफ-35 फाइटर जेट में एक 25 मिलीमीटर का कैनन और चार हार्डप्वाइट्ंस हैं। छह एक्सटर्नल हार्ड प्वाइंट्स हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation