• Latest
  • Trending
railway stations

एयरपोर्ट जैसे बनेंगे 508 रेलवे स्टेशन

August 11, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एयरपोर्ट जैसे बनेंगे 508 रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना पर खर्च होंगे 24 हजार करोड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 11, 2023
in राष्ट्रीय
0
railway stations

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस मद में 24 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्टेशनों का पुनर्निर्माण स्थानीय निवासियों के सुझाव पर किया जाएगा। यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस योजना में उत्तर रेलवे के 71, जबकि दिल्ली डिवीजन के 14 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। योजना के तहत दिल्ली के सब्जी मंडी, दिल्ली कैंट, नरेला और एनसीआर के फरीदाबाद तथा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।

टेंडर जारी हो चुके
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य अगले 40 वर्षों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। 40 वर्ष में कितनी रेलगाड़ियां और यात्री बढ़ेंगे, इसे ध्यान में रखते हुए ये स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। प्रत्येक स्टेशन को 8 से 9 माह के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पुनर्विकास के बाद यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशनों को परिवहन के विभिन्न माध्यमों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह कोशिश होगी कि बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन और ऑटो-टैक्सी स्टैंड तक पहुंचने में स्टेशन से निकलने में यात्रियों को परेशानी न हो।

स्थानीय निवासियों के सुझाव पर किया जाएगा पुनर्निर्माण

इन स्टेशनों की बदलेगी सूरत
दिल्ली डिवीजन के दिल्ली कैंट, सब्जी मंडी, नरेला, फरीदाबाद, गाजियाबाद, सोनीपत, रोहतक, मनसा, मोदीनगर, जींद जंक्शन, नरवाना जंक्शन, बहादुरगढ़, पटौदी रोड, शामली, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास।

4700 करोड़ खर्च होंगे
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड पर पुनर्विकसित किया जाना है। 45 माह में 4700 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। परियोजना के लिए ई-बोली जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है और इसे 5 अक्तूबर को खोला जाएगा। रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने टेंडर के लिए आवेदन करने वाली विभिन्न कंपनियों के साथ बैठक की।

उत्तर प्रदेश के 55 स्टेशन शामिल
यूपी एवं राजस्थान 55-55
बिहार 49
महाराष्ट्र 44
पश्चिम बंगाल 37
मध्य प्रदेश 34
आंध्र और तमिलनाडु 18-18

लगेगा सीसीटीवी
स्टेशनों को उस क्षेत्र के प्रमुख स्थान की शक्ल (लुक) दी जाएगी। खुले रास्ते रखे जाएंगे। पैदल राहगीरों के लिए चौड़े फुटपाथ होंगे। दिव्यांगों के लिए गेट से लेकर प्लेटफार्म तक की सुविधा होगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर यहां लाउंज बनाए जाएंगे, स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज होंगे। सीसीटीवी से स्टेशन की निगरानी होगी। यहां अत्याधुनिक फर्नीचर, लिफ्ट और एस्केलेटर होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation