• Latest
  • Trending
5 year old Tegbir from Punjab conquers Africa's highest mountain peak

पंजाब के 5 वर्षीय तेगबीर ने अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी फतह की

August 30, 2024
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पंजाब के 5 वर्षीय तेगबीर ने अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी फतह की

एशिया का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बनने का पाया गौरव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in the blitz
0
5 year old Tegbir from Punjab conquers Africa's highest mountain peak
ब्लिट्ज ब्यूरो

रूपनगर (पंजाब)। पंजाब के रोपड़ जिले के 5 वर्षीय बालक ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह कर रिकॉर्ड बनाया है। पांच साल के तेगबीर सिंह ने इस चोटी पर चढ़ने वाले एशिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही का खिताब पा लिया है।

19,340 फीट की ऊंचाई पर स्थित है चोटी
अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी तंजानिया में 19,340 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। तेगबीर सिंह ने सर्बिया के ओगंजेन जिवकोविक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पिछले साल 6 अगस्त को पांच साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई की थी।

YOU MAY ALSO LIKE

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

सफलता का श्रेय प्रशिक्षक को
तेगबीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक बिक्रमजीत सिंह घुमन को दिया है, जो सेवानिवृत्त हैंडबॉल कोच हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस यात्रा में बेटे ने काफी मेहनत की है। एक साल पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी और ऊंचाई पर होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए बच्चे को हृदय और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम कराया गया था।

– प्रशिक्षक काे दिया अपनी सफलता का श्रेय

विशेष प्रशिक्षण
उसे कई जगहों पर ट्रैकिंग पर ले जाया गया, जिसके बाद सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की योजना बनाई गई। तेगबीर के पिता ने बताया कि उनका बेटा पूरी गंभीरता के साथ इस मिशन की तैयारी कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘इस दौरान तेगबीर ने ऑक्सीजन के कम स्तर से निपटने के लिए कई तरह के व्यायाम और सांस लेने की तकनीक का अभ्यास किया। इतनी कम उम्र में उसकी इस उपलब्धि ने परिवार को गौरवान्वित किया है और शहर का नाम रोशन किया है।

23 अगस्त को चोटी फतह
तेगबीर ने 18 अगस्त को माउंट किलिमंजारो की यात्रा शुरू की और 23 अगस्त को वह पैदल ही पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंच गया। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर तेगबीर को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। डीजीपी ने लिखा कि तेगबीर का दृढ़ संकल्प और दृढ़ता सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि दूसरों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

डीजीपी की बधाई
डीजीपी यादव ने ट्वीट किया, ‘पंजाब के रोपड़ के 5 वर्षीय तेगबीर सिंह पर गर्व है, जो माउंट किलिमंजारो पर विजय प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए हैं! उनका दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धियां दूसरों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और महानता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करें!’

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation