• Latest
  • Trending

यूपी के 34 इंडस्टि्रयल एरिया का होगा कायाकल्प

July 19, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी के 34 इंडस्टि्रयल एरिया का होगा कायाकल्प

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को अपग्रेड करने और नई सुविधाएं विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने प्रदेश के 34 औद्योगिक क्षेत्रों को स्थानीय निकायों से वापस लेने का प्रस्ताव दिया है। 2022-23 में शुरू हुए अटल बिहारी इंडस्टि्रयल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन में इन औद्योगिक क्षेत्रों के बेहतर रखरखाव का रास्ता खुला था। मिशन में काम को तीन चरणों में बांटकर किया जाएगा। यूपीसीडा का कहना है कि इन इलाकों में औद्योगिक क्षेत्रों का रखरखाव ठीक नहीं है। ऐसे में इन्हें यूपीसीडा को दे दिया जाए जिससे यहां पर आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। इससे प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

पहले चरण में 200 करोड़ खर्च
यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि पहले चरण में यूपीसीडा और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के रखरखाव और उसके अपग्रेड करने पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। दूसरे चरण में उन औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे का नवीनीकरण होगा, जहां ढांचा खराब हालत में है। प्रदेश सरकार ने 6 ऐसे औद्योगिक क्षेत्रों का चयन किया है, जिनका फिलहाल नगर निगम रखरखाव कर रहे हैं। इनमें कानपुर नगर, चंदौली, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ और प्रयागराज शामिल हैं। इसके लिए 360 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यहां साइनेज, रोड, नालियों का नेटवर्क, सिक्यॉरिटी मॉनिटरिंग, ट्रैफिक लाइट्स, पार्क, ई-वाहनों की चार्जिंग व शौचालयों की स्थिति बेहतर बनाई जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

– इन औद्योगिक क्षेत्रों को स्थानीय निकायों से वापस लेने का प्रस्ताव
– योगी सरकार ने जारी किया 360 करोड़ का बजट

ऐसे बेहतर होगा इन्फ्रास्ट्रक्चर
– इडंस्टि्रयल इलाकों की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और सुंदर बनाने के लिए यहां जल निकासी का नेटवर्क विकसित किया जाएगा। 11 औद्योगिक क्षेत्रों में नाले-नालियों का तंत्र अपग्रेड किया जाएगा। यहां नए सबस्टेशन बनाने के अलावा रोड नेटवर्क डेवलप किया जाएगा। जरूरत पर सड़कों पर पुल भी बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 400 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

– पीएम गति शक्ति रिवॉल्विंग फंड स्कीम में उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद नगर निगम की तरफ से मेन्टेन किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्रों में बेसिक सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें साहिबाबाद साइट-4, लोहा मंडल, एसएसजीटी रोड और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। सीमित संसाधनों के चलते यहां पर्याप्त रखरखाव नहीं हो पा रहा था।

– यूपीसीडा प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के बेहतर रखरखाव के लिए सालाना ठेके (एएमसी) दे रहा है। इस एएमसी में 2024-25 में सिविल कामों के लिए 34 इंडस्टि्रयल एरिया के 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फिलहाल 55 औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 39 करोड़ रुपये के ठेके दिए जा चुके हैं। एएमसी में सड़कों के उच्चीकरण, नालियों की सफाई के अलावा सिविल व इलेक्टि्रकल रखरखाव शामिल हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation