• Latest
  • Trending
2024: I will hoist the tricolor

2024: मैं ही फहराऊंगा तिरंगा

August 18, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2024: मैं ही फहराऊंगा तिरंगा

15 अगस्त पर लालकिले से पीएम मोदी का एलान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 18, 2023
in the blitz
0
2024: I will hoist the tricolor

विनोद शील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिर परिचित विश्वास भरे अंदाज में कहा कि अगली बार वह फिर लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। देश को 3 गारंटी देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्ति मिलना जरूरी है। पीएम मोदी ने यह विचार 77वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से व्यक्त किए ।
पीएम मोदी ने तिरंगा फहराने के बाद अपना संबोधन ‘मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन…’ से प्रारंभ किया। 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे के अपने भाषण में पीएम मोदी ने ‘परिवारजन’ शब्द 48 बार प्रयोग किया। प्रधानमंत्री ने लाल किले पर 10वीं बार झंडा फहराने के बाद देशवासियों को बधाई दी। पीएम ने मणिपुर हिंसा, रिफॉर्म्स पर भी बात की। साथ ही अपनी सरकार के काम का 10 साल का हिसाब-किताब भी दिया। पीएम मोदी ने लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा, ‘2047 में देश जब स्वतंत्रता के 100 साल का जश्न मनाए तो हमारे देश का तिरंगा दुनिया में विकसित देश की पहचान के साथ लहराए। इसके लिए आने वाले 5 साल को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया और दावा किया कि लाल किले पर 2024 में वे ही तिरंगा फहराएंगे।’ यहां यह भी उल्लेख करना बनता है कि अभी हाल ही में संसद में लाए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि अगली बार वे ही सरकार बनाएंगे और विपक्ष फिर अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। पीएम का यही आत्मविश्वास लालकिले में भी झलक रहा था।

पीएम मोदी ने देशवासियों को 3 गारंटी भी दीं। पहली- 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी- शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी। तीसरी- देशभर में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। 17 सितंबर को विश्वकर्मा योजना शुरू करने का भी एलान उन्होंने किया।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

– इस बार संबोधन की शुरुआत ‘मेरे परिवारजन…’ से n परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण से मुक्ति मिलना जरूरी
– 10 साल के कार्यकाल का ब्योरा भी दिया nसंसद वाले आत्मविश्वास की झलक लालकिले पर भी दिखी

मणिपुर का दो बार जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर में मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। लोगों की जान गई। कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है। शांति के प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी इस बार ऑफ-व्हाइट कुर्ता और काले रंग की जैकेट में नजर आए। उन्होंने जोधपुरी बांधनी प्रिंट का साफा पहना, जिसमें पीला, हरा और लाल रंग था। 1000 साल की गुलामी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि मैं देख रहा हूं फिर एक बार देश के सामने एक मौका आया है। ये अमृतकाल का पहला वर्ष है। हम इस कालखंड में जी रहे हैं। सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के लिए काम करेंगे। जो प्रकाशपुंज भारत से उठा है, उसे विश्व अपने लिए ज्योति के रूप में देख रहा है। हम जो भी करेंगे, जो भी कदम उठाएंगे, जो फैसला लेंगे, वो अगले एक हजार साल तक अपनी दिशा निर्धारित करने वाला है, भारत के भाग्य को लिखने वाला है।
पीएम मोदी बोले, देश में अवसरों की कमी नहीं है, जितने अवसर की जरूरत होगी, उतने अवसर निकाले जाएंगे। भारत का सबसे बड़ा सामर्थ्य बना है विश्वास, सरकार के प्रति जन जन का विश्वास और विश्व का भारत के प्रति विश्वास।

पहली गारंटी
देश आने वाले 5 सालों में 3 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा।

दूसरी गारंटी
शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी।

तीसरी गारंटी
देशभर में 10 हजार से बढ़ाकर 25000 जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation