• Latest
  • Trending
20 गाने लिखे गए, तब फाइनल हुआ था ‘नाटू-नाटू’

20 गाने लिखे गए, तब फाइनल हुआ था ‘नाटू-नाटू’

March 17, 2023
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
semiconductor

बारह कारखाने मंज़ूर, तीन चालू

August 24, 2026
brics

ब्रिक्स की बहस इस बार लखनऊ में

August 24, 2026
monsoon

बारिश लौट आई, बाँध अब भी आधे ख़ाली

August 24, 2026
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

अब पॉपकॉर्न का बीज भी अपना

August 24, 2026
daily-news

आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
गोबरधन योजना 2026: 23,731 करोड़ का बजट, 10 साल तक तय CBG कीमत और गांवों को बड़ा फायदा

गोबर अब 2,110 रुपये का सौदा है

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

20 गाने लिखे गए, तब फाइनल हुआ था ‘नाटू-नाटू’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 17, 2023
in ऑस्कर अवार्ड
0
20 गाने लिखे गए, तब फाइनल हुआ था ‘नाटू-नाटू’

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आखिरी बार 2008 में फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के गाने ‘जय हो’ के लिए एआर रहमान को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला था। यानी 15 साल बाद भारत को यह अवॉर्ड मिला है। ‘जय हो’ गाने को ऑस्कर तो मिला, लेकिन वह ब्रिटिश फिल्म थी।

ऐसे में ‘नाटू- नाटू’ ऑस्कर पाने वाला पहला ऐसा गाना है जो भारतीय फिल्म का है। इसे जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया, जिसका हुक स्टेप बनाने के लिए कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने 110 मूव्स तैयार किए थे। इस गाने को पहले ही गोल्डन ग्लोब मिल चुका है। यह गोल्डन ग्लोब हासिल करने वाला पहला भारतीय और एशियन गाना भी है। इस गाने के बनने और बनाने वाले लोगों की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। जिन कंपोजर एमएम कीरवानी को ऑस्कर मिला है, वो कभी असमय मृत्यु के डर से डेढ़ साल तक संन्यासी बनकर रह चुके हैं। इतना ही नहीं, वे बिना मुहूर्त देखे अपनी कार से भी नहीं उतरते। इस गाने को उन्हीं के बेटे काल भैरव ने आवाज दी है। वहीं गाने के स्टेप्स जिन पर दुनियाभर के लोग थिरक रहे हैं, उन्हें बनाने वाले कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित भी सुसाइड करते-करते रुके थे।

YOU MAY ALSO LIKE

ऑस्कर में भारत का धमाल, पहली बार दो अवॉर्ड

गुनीत बोलीं- दो महिलाओं ने कर दिखाया कमाल

19 महीने में लिखा गया गाना ‘नाटू नाटू’ दोस्ती पर बनाया गया गाना है। इस गाने को बनने में पूरे 19 महीने लगे थे। चंद्रबोस ने फिल्म के लिए 20 गाने लिखे थे, लेकिन उन 20 में से ‘नाटू-नाटू’ को फाइनल किया गया था। गाने का 90 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ आधे दिन में तैयार हो चुका था, इसका 10 प्रतिशत बचा हुआ भाग पूरा करने में 19 महीने लग गए।

ऐसे स्टेप्स चाहिए थे : कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने स्टेप तैयार किए। डायरेक्टर एसएस राजामौली को ऐसे स्टेप्स चाहिए थे, जो दो दोस्त साथ में कर सकें, लेकिन स्टेप्स इतने पेचीदा भी न हों कि दूसरे इसे कॉपी न कर सकें। कोरियोग्राफर ने इस गाने का हुक स्टेप करने के लिए 110 मूव्स बनाए थे। इस पर एनटीआर और रामचरण ने 18 टेक लिए थे।

यूक्रेन के प्रेसिडेंट पैलेस में शूटिंग : गाना बनने के बाद इसकी शूटिंग अगस्त 2021 में यूक्रेन के कीव में स्थित प्रेसिडेंट पैलेस में हुई थी। 4 मिनट 35 सेकेंड के इस गाने की शूटिंग करीब 20 दिन में 43 रीटेक्स के बाद कंप्लीट हुई थी। गाने को कोरियोग्राफ करने में दो महीने लगे थे। जिसमें 50 बैकग्राउंड डांसर और करीब 400 जूनियर आर्टिस्ट थे।

तेलुगू गाना : ‘नाटू-नाटू’ मूलत: तेलुगू गाना है, हिंदी में इसका ट्रांसलेशन नाचो-नाचो है। तमिल में नाट्टू-कुथू, कन्नड़ में हाली नाटू और मलयालम में कारिनथोल टाइटल के साथ रिलीज हुआ।

रिलीज होते ही बनाए कई रिकॉर्ड : ‘नाटू-नाटू’ गाने को 10 नवंबर 2021 को रिलीज किया गया था। रिलीज के महज 24 घंटों बाद ही तमिल वर्जन को यूट्यूब पर 17 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं 5 भाषाओं में इसके कुल व्यूज 35 मिलियन थे। सिर्फ हिंदी वर्जन के यूट्यूब पर 265 मिलियन व्यूज और 2.5 मिलियन लाइक्स हैं।

जीवन से निराश हो गए थे प्रेम : ‘नाटू-नाटू’ गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित के पिता एक समय हीरे के व्यापारी थे। पारिवारिक मतभेद के चलते 1993 में उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। परिवार इतना गरीब हो चुका था कि पिता फिल्मों में डांस असिस्टेंट बन गए और प्रेम टेलर की दुकान में काम करने लगे। एक दिन गरीबी से तंग आकर प्रेम आत्महत्या करने चेन्नई के मरीना बीच चले गए थे। तभी उन्हें खयाल आया कि वो जिस साइकिल से बीच पर पहुंचे हैं वह उधार की है। साइकिल वाला परिवार को परेशान करेगा। इस सोच के साथ घर वापस आ गए। वहां उनके पिता का कॉल आया कि प्रेम को एक फिल्म में डांस एक्स्ट्रा का काम मिला है। काम मिलने ही प्रेम ने सुसाइड का ख्याल छोड़ दिया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation