• Latest
  • Trending
165 Amrit Bharat trains will run with push-pull technology

पुश-पुल तकनीक से चलेंगी 165 अमृत भारत ट्रेनें

July 12, 2024
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Sunday, November 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पुश-पुल तकनीक से चलेंगी 165 अमृत भारत ट्रेनें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in नया-भारत
0
165 Amrit Bharat trains will run with push-pull technology

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पुश-पुल तकनीक की 165 अमृत भारत ट्रेनें चलाने जा रही है। इनमें स्लीपर व जनरल कोच होंगे। मेल-एक्सप्रेस ट्रेन में भी भारी संख्या में स्लीपर व जनरल श्रेणी के कोच लगाने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में लगभग 10,000 स्लीपर व जनरल श्रेणी के कोच उत्पादन योजना को मंजूरी दे दी है। 2024-25 में 4485 जनरल कोच व स्लीपर कोच का उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है जबकि अगले वित्तीय वर्ष में इसकी संख्या बढ़ाकर 5,444 की गई है।

इस साल 55 पेंट्रीकार
रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अमृत भारत के 1181 जनरल व स्लीपर कोचों का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा 55 अमृत भारत पेंट्रीकार बनाई जाएंगी। 2025-26 में नॉन एसी कोच की संख्या 2362 होगी और 110 पेंट्रीकार बनाई जाएंगी। शेष नॉन एसी कोचों को 3500 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाया जाएगा। जिन ट्रेनों में दो कोच हैं, उनकी संख्या चार की जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

अमृत भारत ट्रेन की संख्या बढ़ेगी : वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक अनौपचारिक मुलाकात में बताया कि एसी-3 श्रेणी के अलावा स्लीपर व जनरल श्रेणी में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मांग और आपूर्ति के अंतर को पाटने के लिए नॉन एसी कोचों का बड़ी संख्या में उत्पादन किया जाएगा। रेल यात्रियों के लिए अमृत भारत ट्रेन का सफर मेल-एक्सप्रेस ट्रेन से कहीं बेहतर साबित होगा। भविष्य में अमृत भारत ट्रेन की संख्या बढ़ेगी, जिससे देशभर में उनको चलाया जा सकेगा।

क्या है पुश-पुल
भारतीय रेल में अमृत भारत नई श्रेणी व तकनीक की ट्रेन है। अमृत भारत ट्रेन में सिर्फ जनरल- स्लीपर श्रेणी के नए डिजाइन के नॉन एसी कोच होंगे। इसकी विशेषता यह होगी कि अमृत भारत को पुश-पुल तकनीक से अधिकतम 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। इसमें ट्रेन के आगे व पीछे इंजन (दो इंजन) लगे होंगे जिससे ट्रेन तेजी से पिकअप कर सकेगी और तेजी से रुक सकेगी। इससे ट्रेन की औसत गति राजधानी-शताब्दी से अधिक होगी। अमृत भारत ट्रेन उक्त प्रीमियम ट्रेनों से दो से ढाई घंटे पहले गंतव्य तक पहुंचेगी और किराया उनसे कम होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation