• Latest
  • Trending
12 helipads will be built on Delhi-Mumbai Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनेंगे 12 हेलीपैड

July 12, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनेंगे 12 हेलीपैड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in नया-भारत
0
12 helipads will be built on Delhi-Mumbai Expressway

नई दिल्ली। आगरा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान उतारने के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तैयारी एक्सप्रेसवे पर हेलीपैड बनाने की है। इसका पूरा प्लान भी तैयार हो चुका है और यह देश का पहला एक्सप्रेसवे होगा जिस पर हेलीपैड बनाए जाएंगे, वह भी एक-दो नहीं पूरे 12। इस एक्सप्रेसवे की एक और खासियत है कि इस पर वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जहां से जंगली जानवरों के गुजरने का रास्ता होगा। इन जानवरों को वाहनों के हॉर्न और सायरन से दिक्कत न हो, इसके लिए वाद्य यंत्रों का उपयोग किया जाएगा।

सेना के कामकाज के लिए भी उपयोग
दरअसल, हम बात कर रहे हैं देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की। सरकार ने इस पर 12 हेलीपैड बनाने का फैसला किया है और इनका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी और सेना के कामकाज के लिए होगा। आपको बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 1,350 किलोमीटर का बनाया जा रहा है, जो 4 राज्यों से गुजरेगा। इसके तैयार होने के बाद दोनों शहरों के बीच आने-जाने का समय घटकर महज 12.30 घंटे का रह जाएगा। अभी इस दूरी को तय करने में 24 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है।

YOU MAY ALSO LIKE

तेजस के लिए अमेरिका ने इंजन देने में देरी की तो डीआरडीओ ने पलट दी बाजी

फ्रांस ने 114 राफेल की डील के लिए भेजा प्रपोजल, भारत में ही बनेंगे 94 विमान

कहां बनेंगे हेलीपैड
एनएचएआई के आरओ (जयपुर) के चीफ जनरल मैनेजर पवन कुमार का कहना है कि सरकार सभी 12 हेलीपैड राजस्थान में बनाएगी। इसमें सबसे ज्यादा 6 सवाई माधोपुर जिले में बनेंगे, जबकि दौसा जिले में 4 और कोटा में 2 हेलीपैड बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले दिनों कहा था कि देश के सभी प्रमुख राजमार्गों पर मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेलीपैड बनाए जाएंगे।

राजस्थान में कितनी दूरी
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राजस्थान के 7 जिलों से होकर गुजरेगा। इसकी राजस्थान में कुल दूरी 374 किलोमीटर होगी। इसमें अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जिले शामिल हैं। इनमें से 3 जिलों में हेलीपैड बनाने की तैयारी है। इसका मुख्य तौर पर उपयोग दुर्घटना की स्थिति में घायलों को एयरलिफ्ट करने के लिए किया जाएगा।

पार करेगा 5 वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 5 बड़े वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को भी पार करेगा, जिसमें मुकुंदरा नेशनल पार्क, रणथम्भौर नेशनल पार्क और सरिस्का टाइगर रिजर्व जैसे बड़े जंगल शामिल हैं। इनमें रहने वाले जंगली जानवरों को वाहनों से कोई परेशानी न हो, इसके लिए कारों के हॉर्न और सायरन को भी बदल दिया जाएगा। इसकी जगह सितार, शहनाई या अन्य वाद्य यंत्र शामिल हो सकते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation