• Latest
  • Trending
हर खिलाड़ी का होगा 5 लाख का हेल्थ बीमा, बनेगा खेल प्राधिकरण

हर खिलाड़ी का होगा 5 लाख का हेल्थ बीमा, बनेगा खेल प्राधिकरण

March 17, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हर खिलाड़ी का होगा 5 लाख का हेल्थ बीमा, बनेगा खेल प्राधिकरण

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल ने नई खेल नीति को दी मंजूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 17, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
हर खिलाड़ी का होगा 5 लाख का हेल्थ बीमा, बनेगा खेल प्राधिकरण

संजय द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य खेल प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। हर पंजीकृत खिलाड़ी को 5 लाख रुपये का हेल्थ बीमा का कवर दिया जाएगा। किसी प्रतियोगिता में खेलते वक्त खिलाड़ी के चोटिल होने पर उसका इलाज सरकार करवाएगी। इसके लिए पैसों की व्यवस्था एकलव्य क्रीड़ा कोष से की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई खेल नीति को मंजूरी दी गई।

नई नीति में खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों में बांटकर उनकी प्रगति पर ध्यान दिया जाएगा। ‘ग्रास रूट’ श्रेणी में वे खिलाड़ी होंगे जो खेलने की शुरुआत कर रहे हैं। ‘डेवलपमेंट’ में वे खिलाड़ी रखे जाएंगे, जिनमें बेहतर करने की संभावनाएं हैं। तीसरी श्रेणी ‘एलीट’ होगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी होंगे। प्रदेश के हर ब्लॉक में एक ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम बनेगा। पहले चरण में उन जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां एक भी स्टेडियम नहीं है। स्टेडियम में 200 से 400 मीटर तक का रनिंग ट्रैक अनिवार्य होगा। एडेड व सरकारी माध्यमिक स्कूलों में भी स्टेडियम बनाए जा सकेंगे। हर स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल भी होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

गुंडा एक्ट में पुलिस कमिश्नर अपीलीय अधिकारी
कैबिनेट ने यूपी गुंडा नियंत्रण संशोधन विधेयक-2021 को वापस लेकर उसकी जगह नया विधेयक रखे जाने को मंजूरी दे दी है। नए विधेयक में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था वाले शहरों में कमिश्नर को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है। लखनऊ व नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद गुंडा नियंत्रण अधिनियम में संशोधन कर डीएम व एडीएम के साथ ही कमिश्नर, जेसीपी व एसीपी को भी गुंडा एक्ट लगाने का अधिकार दिया गया था। वहीं, कमिश्नर को अपीलीय अधिकारी भी बनाया गया था। केंद्र ने इस पर आपत्ति की थी कि कमिश्नर को गुंडा एक्ट तामील कराने का अधिकार व अपीलीय अधिकारी बनाया जाना विरोधाभासी है। अब व्यवस्था में बदलाव कर कमिश्नर को केवल अपीलीय अधिकारी रखा जाएगा।
लखनऊ में एक और निजी विवि खुलेगा

कैबिनेट ने प्रदेश में 4 निजी विश्वविद्यालयों के लिए आशय पत्र जारी करने को मंजूरी कर दी है। राजधानी में भी टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय के रूप में एक और निजी उच्च शिक्षा संस्थान खुलेगा।

इसके अलावा वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर, फारूख हुसैन विवि आगरा व विवेक राष्ट्रीय विवि आगरा को भी आशय पत्र जारी किया जाएगा।

खास बातें एक नजर में
– खेल एसोसिएशन व अकादमियों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
– हर स्कूल में 40 मिनट खेल अनिवार्य किया जाएगा।
– खेल सुविधाओं की मैपिंग होगी, खेल साथी ऐप बनेगा।
– 10 करोड़ रुपये की शुरुआती रकम से खेल विकास कोष बनेगा।
– 14 सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनेंगे जो अलग-अलग खेलों पर आधारित होंगे।
– 5 हाई परफॉर्मेंस सेंटर बनेंगे, जहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग व सुविधाएं मिलेंगी।
– स्कूलों में स्पोर्ट्स नर्सरी या अकादमी खोलने पर आर्थिक मदद मिलेगी।
– खिलाड़ियों के लिए पेंशन की व्यवस्था होगी।
– जिले में प्रतिभा खोज के लिए कमेटी बनेगी, जो हर जिले से कम से कम पांच खिलाड़ी चुनेगी।

– खेलते वक्त चोटिल होने पर सरकार कराएगी इलाज
– राज्य में और निजी विश्वविद्यालय खोला जाएगा
निकाय चुनाव : कोर्ट से जल्द सुनवाई का अनुरोध करेगी सरकार
शहरी निकायों में ओबीसी आरक्षण तय करने लिए गठित डेडिकेटेड ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट को कैबिनेट ने स्वीकार कर लिया है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि मामला कोर्ट के अधीन है। सुप्रीम कोर्ट में 11 अप्रैल को सुनवाई की तारीख लगी है। हम कोर्ट से जल्द सुनवाई के लिए अनुरोध करेंगे। सरकार ओबीसी को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
गाड़ियां स्क्रैप करने पर टैक्स में छूट
सरकार पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने पर बकाया टैक्स में छूट देगी। कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 2003 से पहले प्रदेश में पंजीकृत सभी श्रेणियों के वाहनों के बकाया टैक्स का 75 फीसद माफ होगा। 2003 के बाद व 2008 से पहले के पंजीकृत वाहनों के बकाया टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साल 2008 के बाद या 2013 के पहले के एनसीआर में पंजीकृत डीजल वाहनों की स्क्रैपिंग पर बकाया टैक्स में भी 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation