• Latest
  • Trending
रक्षा सहयोग के लिए और आगे बढ़े भारत व अमेरिका

रक्षा सहयोग के लिए और आगे बढ़े भारत व अमेरिका

February 11, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रक्षा सहयोग के लिए और आगे बढ़े भारत व अमेरिका

नए समझौते में जेट इंजन, गोला-बारूद तकनीकों पर दिया जाएगा खास ध्यान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 11, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
रक्षा सहयोग के लिए और आगे बढ़े भारत व अमेरिका

रक्षा सहयोग के लिए और आगे बढ़े भारत व अमेरिका

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) पहल के तहत अपने रक्षा सहयोग का विस्तार किया है। व्हाइट हाउस के उप प्रधान सचिव वेदांत पटेल ने बताया कि हमने साझा विकास और उत्पादन के साथ अपने रक्षा सहयोग का भी विस्तार किया है। यह जेट इंजन, गोला-बारूद संबंधी तकनीकों और अन्य प्रणालियों से संबंधित परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।

व्हाइट हाउस ने यह बयान दोनों दशों के सैन्य क्षेत्र समेत उन्नत प्रौद्योगिकी में सहयोग करने पर सहमत होने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिया। मई-2022 में दोनों देशों की सरकारों, व्यवसायों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी तथा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के लिए आईसीईटी की घोषणा की गई थी। पटेल ने कहा कि वाशिंगटन में भारतीय एनएसए अजीत डोभाल और अमेरिकी साथी जेक सुलिवन ने उभरती प्रौद्योगिकी पर भारत-अमेरिकी पहल की शुरुआत कर इस विस्तार की नींव रखी है।उधर, विज्ञान और इंजीनियरिंग के सभी गैर-चिकित्सा क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान और शिक्षा संबंधी स्वतंत्र अमेरिकी एजेंसी नेशनल साइंस फाउंडेशन ने कहा कि भारत-अमेरिका ने वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बीच अनुसंधान परियोजनाओं के चयन तथा वित्त पोषण प्रक्रिया सुव्यवस्थित करने संबंधी समझौते पर दस्तखत किए हैं। इसके तहत कंप्यूटर विज्ञान-इंजीनियरिंग, भूविज्ञान, भौतिकी व उभरती प्रौद्योगिकियों में सामरिक प्राथमिकताओं तथा शोधकर्ता हितों को आसानी से समायोजित करने के मौके होंगे।

वैज्ञानिक-सांस्कृतिक संबंध बढ़ेंगे

अमेरिकी निकाय एनएसएफ के निदेशक सेतुरामन पंचनाथन ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच नए मौकों के माध्यम से हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी समुदायों तथा दुनिया को यह दिखा रहे हैं कि हमारी सरकारें बाधाओं को तोड़ने व सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए गंभीर हैं। उन्होंने कहा, व्यवस्था के कार्यान्वयन से भारत-अमेरिका में मजबूत वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संबंधों को लाभ होगा। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा, नई कार्यान्वयन व्यवस्था पर समझौते से सामरिक व तकनीकी क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान के लिए नए विकल्प खुलेंगे जो हमारे लोगों की समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का मानना है कि आईसीईटी पर भारत-अमेरिका की पहल दोनों देशों के वास्ते एक लोकतांत्रिक प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में बड़ा कदम है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति मानते हैं कि यह पहल दोनों देशों के लोकतांत्रिक संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, हम इसे भारत के साथ बेहतर साझेदारी के रूप में देखते हैं।

भारत से कई उम्मीदें

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के प्रशासक अचिम स्टाइनर ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर प्रकाश डालते हुए उन घोषणाओं का स्वागत किया जो उसने अपने नेतृत्व का दौर शुरू होने के दौरान की थीं। उन्होंने कहा, वह जी-20 के तहत होने वाली केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों की बैठक में भाग लेने कुछ सप्ताह में भारत जाएंगे। भारत से हमें कई उम्मीदें हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले अजीत डोभाल

वाशिंगटन। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की है। दोनों के बीच हुई बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर प्रतिबद्धता जताई। ब्लिंकन इससे पहले इस्राइल और मिस्र समेत पश्चिम एशिया के दौरे पर थे। अमेरिका लौटते ही उन्होंने तुरंत डोभाल से मुलाकात की। ब्लिंकन ने बैठक के बाद ट्वीट किया, “अमेरिका वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ा रहा है। हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मेरी अच्छी बैठक हुई।” बैठक को लेकर भारतीय दूतावास ने भी ट्वीट किया। इसमें कहा गया, “दोनों पक्षों ने आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से विचारों का आदान-प्रदान किया और चर्चा की कि कैसे भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत कर सकते हैं।” डोभाल अमेरिका में उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation