• Latest
  • Trending
106 को दिए जाएंगे पद्म पुरस्कार

मुलायम सिंह, जाकिर हुसैन, डॉ. दिलीप को पद्म विभूषण

February 3, 2023
womens-team

क्रिकेट में चमकी नारी शक्ति, शूटिंग में धमाल

September 30, 2023
India game changer in sports

खेलों में भारत गेम चेंजर

September 30, 2023
modi-ji

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट’ में फिर टॉप पर

September 30, 2023
man-ki-bat

भारत ने जी20 समिट में अपने नेतृत्व का मनवाया लोहा

September 30, 2023
70 thousand crore women worshiped in 6 states in just one year

1 साल में ही 6 राज्यों में 70 हजार करोड़ से महिला वंदन

September 29, 2023
one-nationa

वन नेशन, वन इलेक्शन’ को अंतिम रूप देने में जुटा विधि आयोग

September 29, 2023
firecracks

दिल्ली में पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध : सुप्रीम कोर्ट

September 29, 2023
modi-ji

भारत के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी वंदे भारत एक्सप्रेस : मोदी

September 29, 2023
gandhi

पूरे राष्ट्र की राष्ट्रपिता को ‘स्वच्छांजलि’

September 29, 2023
womens

नारी शक्ति वंदन का अभिनंदन

September 29, 2023
best-state

सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार : यूपी टॉप 3 में

September 30, 2023
shiv

भगवान शिव को समर्पित होगा वाराणसी का क्रिकेट स्टेडियम

September 28, 2023
Saturday, September 30, 2023
Retail
संपर्क
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुलायम सिंह, जाकिर हुसैन, डॉ. दिलीप को पद्म विभूषण

106 को दिए जाएंगे पद्म पुरस्कार

by Blitzindiamedia
February 3, 2023
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
106 को दिए जाएंगे पद्म पुरस्कार

106 को दिए जाएंगे पद्म पुरस्कार

नई दिल्ली। इस वर्ष 106 पद्म पुरस्कार विभिन्न विधाओं की हस्तियों को प्रदान किए जाएंगे। इसकी घोषणा सरकार की ओर से कर दी गई है। सपा के संस्थापक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव एवं दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है। अन्य पुरस्कार विजेताओं में ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) के प्रणेता दिवंगत डॉ. दिलीप महालनाबिस और श्रीनिवास वर्धन शामिल हैं।

– 9 को पद्म भूषण, 91 हस्तियों को पद्मश्री
– ओआरएस’ घोल से पांच करोड़ लोगों के जीवन रक्षक बने थे डॉक्टर दिलीप महालनाबिस
– उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, लेखिका सुधा मूर्ति को पद्म भूषण एवं राकेश झुनझुनवाला, रवीना टंडन को भी पद्म श्री सम्मान
राष्ट्रपति से मंजूरी

2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ,ओसीआई की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा।
26 गुमनाम नायकों को सम्मान

डॉक्टर दिलीप महालनाबिस सहित 26 गुमनाम नायकों को प्रतिष्ठित पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। महालनाबिस 1971 के बांग्लादेश युद्ध के शरणार्थियों के शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे और दुनिया भर में “ओआरएस” घोल के उपयोग को बढ़ावा दिया, जिससे पांच करोड़ से अधिक लोगों की जान बच सकी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के महालनाबिस (87) को मरणोपरांत इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं। नौ पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, लेखिका सुधा मूर्ति और उपन्यासकार एसएल भैरप्पा शामिल हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, दिवंगत अरबपति राकेश झुनझुनवाला, आनंद कुमार, मणिपुर भाजपा अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और संगीतकार एमएम कीरावनी सहित 91 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर और कोच गुरचरण सिंह को खेल के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009289

POPULAR NEWS

  • g20-india

    जी20 की मेजबानी ने बदली भारत की छवि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ‘ब्लिट्ज इंडिया ’ से गहरा नाता रहा बिंदेश्वर जी का

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • आशा का सवेरा हैं किरण मजूमदार शॉ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नोएडा से कानपुर तक बनेगा एक्सप्रेसवे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation