• Latest
  • Trending
प्रवासी भारत के राष्ट्रदूत

प्रवासी भारत के राष्ट्रदूत

January 13, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रवासी भारत के राष्ट्रदूत

मोदी-मोदी के नारों की गूंज भारत बनेगा दुनिया के विकास का इंजन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 13, 2023
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
प्रवासी भारत के राष्ट्रदूत

दीपक द्विवेदी एवं विनोद शील

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब लगातार 6 बार हासिल करने वाले इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीय, विदेशी धरती पर भारत के राष्ट्रदूत हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत के लोगों की एक कॉमन तस्वीर दिखती है, तो ‘वसुधैव कुटुम्बकम ्’ की भावना उसके साक्षात दर्शन कराती है। दूसरे देशों में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग मिलते हैं, तो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का अहसास होता है। दुनिया में जब सबसे अनुशासित और शांतिप्रिय लोगों की चर्चा होती है, तो मदर ऑफ डेमोक्रेसी का गौरव बढ़ जाता है। जब हमारा विश्व आकलन करता है, तो सशक्त और समर्थ भारत की आवाज सुनाई देती है। इसीलिए मैं सभी प्रवासी भारतीयों को विदेशी धरती पर भारत का राष्ट्रदूत यानी ब्रैंड एम्बेस्डर कहता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत में दुनिया के विकास का इंजन बनने की क्षमता है। समारोह में भारी उत्साह व प्रवासियों की गर्मजोशी के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास न केवल सक्षम युवाओं की बड़ी तादाद है बल्कि स्किल कैपिटल बनने की भी सामर्थ्य है। हमारे युवाओं के पास स्किल भी है, वैल्यूज भी, काम करने के लिए जरूरी जज्बा, ऊर्जा और ईमानदारी भी है। आज दुनिया भारत की सुनती है।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

– स्किल कैपिटल बनने का भी देश में सामर्थ्य
– विश्व देख रहा हमारी ताकत, जी20 दुनिया को भारत के बारे में बताने का बड़ा अवसर

40 फीसद कैशलेस ट्रांजेक्शन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ साल में भारत ने विकास की जो गति और उपलब्धि हासिल की है, वो अविस्मरणीय है। जब कैशलेस ट्रांजेक्शन की बात होती है, तो दुनिया के 40 प्रतिशत ट्रांजेक्शन भारत में होते हैं। भारत 1 मिनट में 100-100 सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड बना रहा है। हमारी ताकत दुनिया देख रही है। ये दमखम भारत से जुड़े हर व्यक्ति का सीना चौड़ा कर देता है।

और बढ़ेगी भारत की ताकत
भारत की ताकत आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ने वाली है। भारत को लेकर क्यूरियोसिटी भी बढ़ेगी। ऐसे में भारत से बाहर रहने वाले भारतीयों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस साल भारत दुनिया के जी20 सम्मेलन की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को अवसर के रूप में देख रहा है। हमारे लिए ये दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है। ये दुनिया के लिए भारत के अनुभवों से सीखने का, पुराने अनुभवों से सस्टेनेबल फ्यूचर की दिशा तय करने का अवसर है। हमें जी20 को केवल डिप्लोमैटिक आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आयोजन बनाना है, इसलिए भारत में देश अतिथि देवो भव: की जनभावना का दर्शन करेंगे।

विकास के रथ पर सवार भारत
मोदी बोले, कोरोना महामारी के बीच कुछ महीनों में ही भारत अपनी वैक्सीन बनाता है। 220 करोड़ डोज फ्री लगाने का रिकॉर्ड बनाता है। वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत टॉप फाइव इकोनॉमी में शामिल होता है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईको सिस्टम बनता है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मेक इन इंडिया का डंका बजता है। मोदी ने कहा, जब भारत अपने दम पर तेजस फाइटर प्लेन, आइएनएस विक्रांत और अरिहंत जैसी न्यूक्लियर सबमरीन बनाता है तो दुनिया में क्यूरियोसिटी होती है कि भारत कैसे यह सब कर रहा है?

युवा भारत के प्रति जिज्ञासु
मोदी ने कहा, नेक्स्ट जेनरेशन युवा, जो विदेश में जन्मे हैं, वहीं पले-बढ़े हैं, वे अपने माता-पिता से देश के बारे में जानना चाहते हैं। ये युवा फ्यूचर वर्ल्ड को भारत के बारे में अच्छे से बताएंगे। हमने सदियों पहले वैश्विक व्यापार की बुनियाद खड़ी की। हमारे यहां कहा जाता है- स्वदेशो भुवनत्रयम ्, अर्थात हमारे लिए पूरा संसार ही हमारा देश है।

70 देशों से आए 3500 प्रवासी
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में मोदी जब मंच पर पहुंचे, तो हॉल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। प्रवासी भारतीयों को सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। मोदी ने प्रवासी भारतीयों को समर्पित डाक टिकट का विमोचन भी किया। सम्मेलन में करीब 70 देशों से आए 3500 प्रवासी भारतीयों ने शिरकत की।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation