• Latest
  • Trending
देश-विदेश के अतिथियों को ब्रांड यूपी से लुभाएगी सरकार

देश-विदेश के अतिथियों को ब्रांड यूपी से लुभाएगी सरकार

January 20, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश-विदेश के अतिथियों को ब्रांड यूपी से लुभाएगी सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 20, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
देश-विदेश के अतिथियों को ब्रांड यूपी से लुभाएगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले माह से जी20 सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इस सम्मेलन में शामिल होने वाले देश- विदेश के अतिथियों को उत्तर प्रदेश सरकार ब्रांड यूपी से आकर्षित कराने की योजना बना रही है। मेहमानों की मेजबानी के साथ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ ‘वन डिस्टि्रक्ट वन प्रोडक्ट’ की खासियत भी बताई जाएगी। जी20 सम्मेलन वाले शहरों को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। लखनऊ में पहली डिजिटल इकॉनमी वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें अर्थव्यवस्था से लेकर अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा अन्य शहरों में भी अन्य विषयों पर बैठके की जाएंगी।

सजावट का काम तेज
इंडस्ट्री विभाग के अफसरों के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ब्रांड यूपी से देश दुनिया के बड़े देशों को अवगत कराएगी। उत्तर प्रदेश के जिन प्रमुख शहरों में जी20 सम्मेलन हो रहा है, वहां ऐतिहासिक धार्मिक और बड़े सरकारी संस्थानों को न सिर्फ सजाया जाएगा, बल्कि उनके बारे में पेंटिंग, कटआउट होर्डिंग्स के माध्यम से भी मेहमानों को जानकारी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में जी20 सम्मेलन के करीब एक दर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन फरवरी, अप्रैल, जून और अगस्त में किया जाना है। योगी सरकार जी20 सम्मेलन के माध्यम से मेहमानों को ‘वन डिस्टि्रक्ट वन प्रोडक्ट’ के माध्यम से जुड़े प्रोडक्ट भी भेंट किए जाएंगे। वाराणसी, लखनऊ व आगरा में जी20 सम्मेलन के अंतर्गत अलग-अलग विषयों पर बैठक होगी, सेमिनार होंगे और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश के सभी संबंधित शहरों में साज-सज्जा से लेकर ऐतिहासिक धरोहर और ऐतिहासिक इमारतों को सजाने का काम किया जा रहा है। आने वाले अतिथियों को यहां भ्रमण भी कराया जाएगा। यूपी की समृद्धशाली संस्कृति से अवगत कराने के लिए अयोध्या, काशी, मथुरा, आगरा, बुंदेलखंड एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों में भ्रमण कराने की भी योजना है। इंडस्ट्री विभाग के स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

भविष्य की रणनीति
राजधानी लखनऊ में 13 से 15 फरवरी तक जी20 सम्मेलन की डिजिटल इकॉनमी वर्किंग कमेटी की बैठक होगी जिसमें इकॉनमी को कैसे रफ्तार दी जा सकती है, डिजिटल माध्यम का जो उपयोग पिछले कुछ समय से भारत में तेजी से बढ़ा है या अन्य देशों में इसकी स्थिति क्या है, उस पर चर्चा होगी। यूपी के भविष्य की रूपरेखा इस सम्मेलन में तय की जाएगी। छह कार्यक्रम वाराणसी शहर में आयोजित किए जाएंगे। जी20 देशों के मंत्री समूह की बैठक के लिए वाराणसी शहर को प्रस्तावित किया गया है। यूपी में जी20 सम्मेलन की शुरुआत 9 फरवरी से हो जाएगी। पहला कार्यक्रम आगरा में प्रस्तावित किया गया है। आगरा में एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक की जाएगी।

प्रगति मैदान में 9-10 सितंबर को होगा जी20 शिखर सम्मेलन
नई दिल्ली। जी20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का 18वां शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में होगा। यह शिखर सम्मेलन मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिक समाजों के बीच पूरे वर्ष आयोजित होने वाली सभी जी20 प्रक्रियाओं और बैठकों की परिणति होगा।

नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के समापन पर जी20 नेताओं की एक घोषणा को अपनाया जाएगा, जिसमें संबंधित मंत्रिस्तरीय और कार्य समूह की बैठकों के दौरान चर्चा की गई और सहमत प्राथमिकताओं के प्रति नेताओं की प्रतिबद्धता को बताया जाएगा। इस सम्मेलन में सदस्य देशों के अलावा बांग्लादेश, मॉरीशस, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्पेन के प्रधानमंत्री एवं मिस्र, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति समेत ओमान के प्रधान भी आमंत्रित रहेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation