• Latest
  • Trending
modi

चुनौतियों को चुनौती देने वाले अदम्य साहस का नाम है नरेंद्र मोदी…

August 17, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Tuesday, September 15, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चुनौतियों को चुनौती देने वाले अदम्य साहस का नाम है नरेंद्र मोदी…

भारत की 140 करोड़ जनता को वैश्विक दृष्टि से नेतृत्व देने वाला प्रधान सेवक एक ही है

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 17, 2024
in the blitz
0
modi
राकेश शर्मा

वाह! भारत के 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपना साहसिक, ऐतिहासिक, प्रासंगिक और अद्वितीय ग्यारहवां उद्बोधन दिया। तुलनात्मक दृष्टि से मुझे ऐसा लगा कि आज मोदी जी ने अपने पिछले दस उद्बोधनों को ही पछाड़ा। राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव इतना अधिक है कि उनका पहले से अधिक अच्छा करने का मुकाबला हमेशा स्वयं से ही होता है। नेता तो बहुत हैं, थे और होंगे लेकिन भारत की एक सौ चालीस करोड़ जनता को वैश्विक दृष्टि से नेतृत्व देने वाला प्रधान सेवक एक ही है। विचारों की एकाग्रता, एकात्मकता, विस्तृत सोच और कार्यान्वयन करने की अद्भुत क्षमता है का नाम है नरेंद्र मोदी।

यह लिखते हुए मैं कोई चापलूसी नहीं कर रहा हूं, मैं मानता हूं कि राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव तथा राष्ट्र प्रेम के भाव से जिसने भी आज डेढ़ घंटे से अधिक का पीएम मोदी का यह धारा प्रवाह उद्बोधन सुना होगा; वह मुझसे सहमत होगा और मैं अनुरोध करूंगा कि जो किसी भी कारणवश नहीं सुन पाए वे जरूर इसे सुनें। तब आप भी मेरी बात से स्वतः सहमत हो जाएंगे। यह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का एक अमूल्य दस्तावेज है जिसे न केवल सहेज कर रखना है बल्कि इस प्रेरणा पुंज को समय-समय पर कितना काम हो गया, उसका मूल्यांकन करने के लिए भी प्रयोग करना होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि आजादी प्राप्त करने के लिए उस समय देश की 40 करोड़ आबादी ने देश के लिए मरने की सौगंध खाकर देश को आजाद कराया लेकिन आज देश की 140 करोड़ आबादी को देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित होकर जीने की सौगंध खाने का समय है।
उन्होंने राष्ट्रवासियों को संबोधित और प्रेरणा देने के लिए आंतरिक और बाह्य शक्तियों को; जो देश में अराजकता और भय का वातावरण पैदा करना चाहती हैं, चेतावनी देते हुए कहा कि मुझे चुनौतियों को चुनौती देकर जीतना आता है।

य ह इशारा कहीं न कहीं उन नेताओं की ओर था जो विदेशी शक्तियों के चंगुल में फंसकर या उन्हें अपने चंगुल में फंसाकर देश को अस्थिर और विघटित करना चाहते हैं। इनमें से शायद कुछ ऐसे नेता वहां मौजूद भी थे जो हैरान, परेशान और निराश होकर एक राष्ट्रभक्त का राष्ट्र के नाम उद्बोधन सुन रहे थे। भीड़ में सुदूर बैठे उनके चेहरे के हाव-भाव को देखकर लोगों को ऐसा साफ लग रहा था जैसे उन्हें यह सब रास नहीं आ रहा था।

मोदी ने अपने भाषण में संविधान की चर्चा की, परिवारवाद पर चोट की, भ्रष्टाचार पर एकनिष्ठ होकर हमला कर खत्म करने का संकल्प दोहराया, जातीय जनगणना की वकालत करने वाले कैसे जनता को बांटकर देश तोड़ने का षड्यंत्र रच रहे हैं, इसकी बात की, समान नागरिक संहिता के फायदे बताए और इससे कैसे धर्म की राजनीति करने वालों की दुकान बंद होने की बात की, एक राष्ट्र एक चुनाव के लाभ गिनाए, एक ज़िला, एक उत्पाद की बात की, देश के एक लाख युवाओं का आह्वान किया जो किसी तरह से किसी राजनैतिक परिवार से संबंध नहीं रखते हों, वह भी राजनीति में आएं और अपनी इच्छानुसार किसी भी राजनैतिक पार्टी में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

– पीएम का भाषण 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का एक अमूल्य दस्तावेज

इसके साथ ही उन्होंने कर्मठता से पिछले दस सालों में विकसित राष्ट्र बनाने के कार्यों का उल्लेख किया जिससे देश के पिछड़े और गरीब लोगों का फायदा हुआ, भविष्य की प्राथमिकताओं और चुनौतियों की बात की, उन्होंने कहा कि स्वर्णिम कालखंड में विकसित भारत इंतज़ार कर रहा है, 140 करोड़ लोग समृद्ध भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की बात की, किसानों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासी, पिछड़ों की बात कर उनके उत्थान के प्रयासों के कई उदाहरण दिए। कोई विषय ऐसा नहीं था जो अपने उद्बोधन में मोदी ने नहीं छुआ हो। उन्होंने देश के समग्र और सर्वांगीण विकास के लिए समर्पण दोहराया और तीसरी पारी में तिगुनी मेहनत कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की बात भी दोहराई। राष्ट्र को पूरी तरह आश्वस्त किया, संकल्पित विकास का फायदा हर व्यक्ति एवं परिवार तक पहुंचेगा। उन्होंने विश्व को भी आश्वस्त किया कि उन्हें डरने की कोई बात नहीं है। भारत का इतिहास मानव जाति के कल्याण का है। साथ ही बांग्लादेश में घट रही हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हिंसक कार्यवाही पर चिंता जताते हुए उम्मीद की कि नई सरकार जल्दी इसका समाधान निकालेगी। सार यही है कि बहुत ही सारगर्भित, प्रेरणादायक, उत्साह से भर देने वाले इस उद्बोधन ने राष्ट्र में सकारात्मकता का संचार कर दिया है। वन्दे मातरम्!

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation