• Latest
  • Trending
उप्र के लिए बैंकों ने खोले खजाने

उप्र के लिए बैंकों ने खोले खजाने

January 13, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उप्र के लिए बैंकों ने खोले खजाने

सीएम योगी के नेतृत्व पर बैंकर्स ने जताया भरोसा, बड़े बिजनेस की कर रहे उम्मीद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 13, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
उप्र के लिए बैंकों ने खोले खजाने

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

ब्लिट्ज विशेष

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते साढ़े 5 वर्षों में प्रदेश की जो छवि बदली है, उसने देश-दुनिया के बड़े निवेशकों के साथ-साथ सभी सरकारी व प्राइवेट शेड्यूलिंग बैंकों का नजरिया भी बदल दिया है। यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए आमूलचूल परिवर्तन के साथ ही कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में हुए सुधार के चलते देश के सभी बैंक यूपी में प्रोजेक्ट के लिए अपना खजाना खोलने के लिए तैयार हैं।

बैंकों ने उत्तर प्रदेश में उद्यम लगा रहे व्यापारिक समुदाय को लोन देने पर सहमति दे दी है। साथ ही वह यूपी सरकार के साथ जुड़कर तमाम प्रोजेक्ट में सहभागिता भी करने को उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि 2017 से पहले यूपी के हालात इस कदर दयनीय थे कि बैंक यूपी के नाम पर लोगों के फोन तक नहीं उठाते थे। खराब क्रेडिट के चलते भी बैंक रिस्पांस नहीं देते थे। हालांकि अब हालात बदल चुके हैं। ज्ञातव्य है कि आगामी फरवरी में लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बड़े औद्योगिक समूहों को आमंत्रित करने व रोड शो करने के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के बड़े बैंकर्स के साथ मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान न सिर्फ बैंकर्स ने यूपी में लगने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए आर्थिक मदद के लिए सहमति प्रदान की थी बल्कि प्रदेश में हुए सुधार की खुले मन से तारीफ भी की थी।

– बैंक उत्तर प्रदेश में लगने वाले उद्योगों को लोन देने को हैं तैयार
– निवेशकों की आर्थिक मदद के साथ यूपी सरकार के साथ सहभागिता की भी जताई इच्छा
– 2017 से पहले यूपी के नाम पर नहीं उठाते थे फोन, आज बदल चुकी है परिस्थिति
– यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए आमूलचूल बदलाव को गेमचेंजर बता चुके हैं बड़े बैंकर्स
– प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में हुए सुधार से पैसे डूबने का डर हुआ खत्म

सीएम योगी ने मुंबई में कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, यस बैंक, आईडीबीआई, एग्जिम बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के साथ ही सिडबी, नाबार्ड, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और मोतीलाल ओसवाल प्रा. इक्विटी एडवाइजर्स जैसे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के प्रमुखों से मुलाकात की थी। सीएम योगी के उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद प्रदेश की छवि में जो बदलाव आया है उसने इन बैंकर्स की सोच बदल दी है। ये बैंकर्स अब उत्तर प्रदेश को निवेश का सबसे बेहतरीन स्थान मान रहे हैं। यूपी में पैसा डूबने का उनका डर अब खत्म हो चुका है। वे उत्तर प्रदेश में होने वाले बड़े निवेश को अवसर मान रहे हैं। उन्हें इस निवेश के माध्यम से बड़ी बिजनेस डील की भी उम्मीद है। बैंकर्स के व्यवहार में आए इस बदलाव को उत्तर प्रदेश के बदले परिवेश, बदले माहौल, सुरक्षा और सुशासन की पहचान के रूप में माना जा सकता है। देश के बड़े बैंकर्स प्रदेश के विकास के साथ-साथ योगी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों से भी प्रभावित हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने के लिए जो नीतियां बनाई गई हैं, बैंकर्स को भरोसा है कि उससे न सिर्फ प्रदेश को लाभ होगा बल्कि बैंकों के लिए भी यह एक अवसर होगा।

कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक के अनुसार सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो स्थिरता आई है उससे निवेशकों के साथ-साथ बैंकर्स का भी भरोसा व विश्वास दृढ़ हुआ है। इकॉनमिक डेवलपमेंट के लिए प्रोग्रेसिव पॉलिसीज, लाखों एमएसएमई, इंफ्रास्ट्रक्चर, सेक्टर डेवलपमेंट, स्टार्टअप इकोकल्चर ने हमारे लिए नए द्वार खोल दिए हैं। इसी तरह, एसबीआई के सीएमडी दिनेश कुमार खारा के अनुसार प्रदेश में सेफ्टी और सिक्योरिटी में जो बदलाव आया है, उसने यूपी के प्रति हम सभी का नजरिया बदला डाला है। रोड और बिजली जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रमुख तत्वों में सुधार बेहद सराहनीय हैं। ये किसी भी इंडस्ट्री को लगाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण फैक्टर हैं। सिडबी के चेयरमैन और एमडी शिव सुब्रमण्यम रमण के अनुसार सिडबी उत्तर प्रदेश सरकार के साथ कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रही है और आगे भी वो सरकार के लक्ष्य में अपना योगदान देते रहेंगे। वहीं एग्जिम बैंक की एमडी हर्षा बांगरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी विकास हुआ है। सरकार की प्राथमिकता में विकास है और इसमें हम हर संभव योगदान देने के पक्षधर हैं।

नए उप्र के निर्माण में सीएम ने मांगा था सहयोग
सीएम योगी ने मुंबई में नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए देश के बड़े बैंकिंग और वित्तीय जगत का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि आप हमारी विकास यात्रा के साक्षी भी हैं और सहभागी भी। 2017 में जब हमारी सरकार बनी तब प्रदेश की माली हालत बहुत खराब थी। हमने कुछ योजनाएं बनाईं, बैंकों को फोन किया, लेकिन क्रेडिट इतनी खराब थी कि बैंकों ने रिस्पॉन्स नहीं दिया। आज यूपी में सब बदल गया है। आज हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेट हैं। हमने अपने वार्षिक बजट को दोगुने से ज्यादा तक विस्तार दिया है। विकास और बदलाव के यह काम बिना बैंकों/वित्तीय संस्थानों के सहयोग के संभव नहीं था। आपने हमारा सहयोग किया, देखिए, उत्तर प्रदेश बदल गया। हमने प्रधानमंत्री जी के 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य की पूर्ति में अपने लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य आपके सहयोग से ही पूरा होगा। उत्तर प्रदेश में हम आपको हर संभव सहायता देंगे, हर संसाधन देंगे, बेहतर माहौल देंगे। बैंकिंग संस्थाएं हमारी एमएसएमई इकाइयों, कृषि, एफ़पीओ, स्टार्टअप आदि को मजबूत बनाने के लिए हमें सहयोग दें। हमने सीडी रेशियो को 40 से बढ़ाकर 53 फीसदी तक करने में सफलता पाई है, अब इसे 60 फीसदी तक लाने में बैंकों को ठोस कोशिश करनी होगी। हम अपनी ओर से हर तरह का योगदान करने को तत्पर हैं।

यूपी ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’

मायानगरी मुंबई में सीएम ने बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों के साथ भी बैठक की। मीटिंग में यूपी को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट इन इंडिया’ के तौर पर प्रमोट किया गया। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने सीएम से बॉलीवुड को लेकर कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने बायकॉट ट्रेंड का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि इसे हटाना जरूरी है।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने सीएम से कहा, ’90 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है। वो सिर्फ कड़ी मेहनत करके लोगों तक अपना काम पहुंचाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बॉलीवुड बायकॉट टैग को हटाया जाए, ताकि बॉलीवुड की बिगड़ी छवि को सुधारा जा सके।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘इस टैग को हटाने की जरूरत है। कृपया इस संदेश को पीएम नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाएं।’

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation