• Latest
  • Trending
अमृत काल का पहला बजट समृद्ध और समावेशी

अमृत काल का पहला बजट समृद्ध और समावेशी

February 3, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमृत काल का पहला बजट समृद्ध और समावेशी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in दृष्टिकोण
0
अमृत काल का पहला बजट समृद्ध और समावेशी

अमृत काल का पहला बजट समृद्ध और समावेशी

भारत की आजादी के 75वें वर्ष में पूरी दुनिया ने यह भलीभांति स्वीकार कर लिया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक ‘चमकता सितारा’ है क्योंकि कोविड-19 और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर व्यापक सुस्ती दर्ज किए जाने के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह बात दीगर है कि अमेरिका द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष ने भारत की विकास दर 6.1 फीसद रहने की बात कही जो कि सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए ठीक ही कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बिल्कुल तेजी से आगे बढ़ रही है और मौजूदा समय में तरह-तरह की चुनौतियां रहने के बावजूद भारत उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है। सरकार के धुर विरोधी और आलोचक भी दबी जुबान से कह रहे हैं कि चुनावी लोक लुभावन बजट के बावजूद आठ साल बाद आयकर में बदलाव और उसमें कटौती मिडिल क्लास को राहत देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट से पहले ही इशारों में कह चुके थे कि बजट समावेशी होगा ताकि देश विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था से भी आगे बढ़ सके। बजट पेश होने के बाद मोदी ने खुलकर अपनी भावना को साझा भी कर दिया। मोदी ने कहा कि यह मिडिल क्लास की उम्मीदों वाला बजट है तथा इसमें गांव, गरीब और किसानों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा । उन्होंने कहा कि ये बजट वंचितों को वरीयता देता है। ये बजट आज के आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा।

काफी शिद्दत से सरकार से यह उम्मीद की जा रही थी कि पिछले बजट में डाली गई मजबूत नींव और आजादी की सौंवीं वर्षगांठ पर 2047 में जिस समृद्ध एवं समावेशी भारत की परिकल्पना की गई है, के लिए तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के सहारे भारत एक ऐसे मुकाम पर पहुंच जाएगा जहां आर्थिक विकास के फल सभी क्षेत्रों एवं समस्त नागरिकों, विशेषकर हमारे युवाओं, महिलाओं, किसानों, ओबीसी, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों तक निश्चित रूप से पहुंच जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

मोदी सरकार के अमृत काल का पहला बजट वाकई एक समृद्ध और समावेशी भारत की कल्पना को साकार करने की दिशा में उठाए गए एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। भारतीय अर्थव्यवस्था अब 10वें नंबर से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी, देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर दोगुनी हुई। बजट में सरकार ने जो सात प्राथमिकताएं गिनाई हैं, वे सप्तर्षि की अवधारणा पर आधारित हैं। इनमें समावेशी वृद्धि, हरित विकास, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र, अंतिम छोर तक पहुंच, बुनियादी ढांचे का विकास और क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल शामिल करने की बातें कही गई हैं।

जेएनयू में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक प्रवीण झा ने कहा कि टैक्स छूट में बदलाव से स्थिति में बदलाव होगा। अब 7 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स बढ़ने से मिडिल क्लास को काफी राहत मिलेगी। पहले 2.5 लाख रुपये तक टैक्स स्ट्रक्चर में शून्य था। इसमें 50 हजार रुपए का इजाफा होने से नौकरी करने वालों को कागजात जुटाने की मुश्किलों से राहत मिलेगी। आयकर स्लैब की संख्या छह से घटाकर पांच की गई। तीन से छह लाख रुपये तक 5 प्रतिशत और छह से नौ लाख रुपये तक 10 प्रतिशत, नौ लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक 15 प्रतिशत और 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक 20 प्रतिशत और 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत कर लगेगा।

नीति आयोग के पूर्व उप सलाहकार आर पी सिंह कहते हैं कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि सरकार और भाजपा की तरफ से बजट की खूब प्रशंसा हो रही है और विपक्ष इसमें कमियां और बाल की खाल निकालने में पीछे नहीं रहेगा। लेकिन अगर शेयर बाजार को पैमाना माना जाए तो सेंसेक्स में बजट के बाद 1100 प्वाइंट से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली और बाद में गिरावट भी आई। बुनियादी क्षेत्र में 10 लाख करोड़ का खर्च निश्चित रूप विकास को नयी दिशा प्रदान करेगा। इससे मांग बढ़ेगी रोजगार का सृजन होगा और यह बजट ऐतिहासिक और एक ‘विजन डॉक्यूमेंट’ है। आलोचक किसी मुगालते में न रहें।

एसोचैम के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा के मुताबिक बजट को लेकर उद्योगपतियों का रिएक्शन काफी पॉजिटिव है। सभी को फायदा होगा। ईज ऑफ डूईं ंग बिजनेस बेहतर होगा। एमएसएमई सेक्टर की कंपनियों का कैशफ्लो आसान होगा। स्टार्टअप के लिए बजट में सरकार ने ध्यान रखा है। स्किल और एजुकेशन पर ध्यान दिया गया है। नर्सिंग कॉलेज से भी लोगों को रोजगार में लाभ मिलेगा। सरकार ने छोटे दुकानदारों का भी ध्यान रखा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बजट को युगांतकारी माना जा सकता है। गांव में रहने वाली महिलाओं से लेकर शहरी महिलाओं के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए गए हैं। बजट में ऐसे अनेक कदमों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाने की बात कही गयी है। इसके अलावा महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप भारत में बड़ी जगह अपने लिए ले चुका है जिन्हें सपोर्ट देने के लिए नई पहल बजट में की गई है। महिलाओं के लिए एक विशेष बजट योजना भी शुरू करने की बात कही गयी है। जनधन अकाउंट के बाद यह विशेष बचत योजना सामान्य परिवार की माताओं को बड़ा फायदा देने वाली साबित हो सकती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation