• Latest
  • Trending
Will demolish the walls hindering development

विकास में बाधक दीवारें गिरा देंगे

February 23, 2024
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
Wednesday, October 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विकास में बाधक दीवारें गिरा देंगे

पीएम मोदी ने अपनाया विकास के साथ विरासत का मंत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 23, 2024
in the blitz
0
Will demolish the walls hindering development

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को ट्रांसफॉर्म करने में जुटे हुए हैं। उनका लक्ष्य है कि 2047 तक भारत विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश एवं एक विकसित राष्ट्र बन जाए। इसके लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और लिए जा रहे फैसलों से वैश्विक स्तर पर अब इस बात को और बल मिला है कि देश में अगली सरकार एक बार फिर पीएम मोदी की ही बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि देश के विकास में बाधक हर दीवार को वह गिरा देंगे। जम्मू कश्मीर के विकास में अनुच्छेद 370 सबसे बड़ी दीवार थी। इस दीवार को भाजपा की सरकार ने ढहा दिया। इसके हटने के बाद प्रदेश के लोगों को उनके हक मिले हैं। 370 हटने के बाद महिलाओं को भी वे हक मिले, जो पहले नहीं मिले थे।

अब चूंकि लोकसभा चुनाव भी काफी नजदीक आ गए हैं और राजनीति के अधिकतर पंडितों का भी यही आकलन है कि पीएम मोदी को ही तीसरा कार्यकाल मिलेगा एवं भाजपा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भी स्थिति और निखर कर सामने आएगी। इसका प्रमुख कारण मोदी सरकार द्वारा अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में किए गए अभूतपूर्व कार्यों को बताया जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

पीएम मोदी के तीसरे टर्म पर विश्व भी आश्वस्त

राम मंदिर का निर्माण, जी20 की अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का बढ़ता दबदबा, कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटाया जाना, वहां आतंकवादी घटनाओं पर अंकुश तथा उनमें उल्लेखनीय कमी लाना, महिला आरक्षण विधेयक, उद्योगों की बेहतरी के लिए जनविश्वास कानून और न्याय व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए पुरानी फिरंगी कानून व्यवस्था की जगह तीन नए कानून बनाना, देश की स्थिर होती अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक आर्थिक मंचों द्वारा भारत की निरंतर मजबूत होती आर्थिक दशा की तारीफ आदि ऐसे अनेक विषय हैं जिनकी वजह से मोदी सरकार की साख बढ़ी है। यही नहीं; प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वह पूरा भी कर रहे हैं। ऐसी एक नहीं अनेक बड़ी-बड़ी परियोजनाएं हैं जिनका उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिलान्यास किया तो उनका शुभारंभ भी किया। इससे जनता के मन में पीएम मोदी के वादों के प्रति विश्वास और दृढ़ हुआ। स्वयं पीएम मोदी भी कहते हैं कि मैं जो कहता हूं, उसे पूर्ण भी करता हूं और मोदी की गारंटी काम पूरा होने की भी गारंटी है। पीएम मोदी ने देश को ट्रांसफॉर्म करने के लिए मेक इन इंडिया जैसी अनेक योजनाएं भी प्रारंभ कीं जो दूरगामी परिणाम वाली साबित हुईं ं। इन योजनाओं से जन कल्याण को बढ़ावा मिला। इनमें से कुछ खास इस प्रकार हैं- जन धन योजना, कौशल भारत मिशन, मेक इन इंडिया, मिशन स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्मार्ट सिटी पहल, डिजिटल इंडिया मिशन, स्टार्ट-अप इंडिया, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और नमामि गंगे योजना। पीएम आवास के तहत 4 करोड़ पक्के मकान भी बनाए गए हैं ताकि कमजोर वर्ग के लोगों को अपना घर मिल सके।

इसके अलावा किसानों के लिए भी पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान योजना) शुरू की जो सभी छोटे और सीमांत किसानों को न्यूनतम आय सहायता में प्रति वर्ष 6,000 रुपये तक प्रदान करती है। 75,000 करोड़ की इस योजना का लक्ष्य भारत में 125 मिलियन किसानों को कवर करना है, चाहे उनकी भूमि का आकार कुछ भी हो।

यही नहीं, देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए पीएम मोदी ने विभिन्न राज्यों को भी इन्वेस्टर्स समिट कराने के लिए प्रेरित किया। इनसे देश में व्यापार का स्वरूप एक नया आकार ले रहा है। यह रोजगार सृजन में भी सहायक बन रहा है। आज निवेशकों की सोच बदली है। अब वे चुनाव नजदीक होने के बावजूद निवेश के लिए राज्यों में एकत्रित हो रहे हैं क्योंकि विश्व भर के निवेशकों को सरकार की नीतियों और स्थायित्व पर भरोसा बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश इसका ज्वलंत उदाहरण है जहां हाल ही में पीएम मोदी ने दस लाख करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र में भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने जो हासिल किया है, वह एक पड़ाव मात्र है और अगले पांच वर्षों में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को हासिल करने के लिए लंबी छलांग लगानी है लेकिन इसके लिए पहली शर्त सरकार में भाजपा की केंद्र में जोरदार वापसी है क्योंकि हर भारतीय के जीवन को बदलने के लिए और बहुत कुछ हासिल करने के लिए अभी और निर्णय लेने बाकी हैं। इसके लिए भाजपा को 370 और राजग गठबंधन को 400 सीटों से अधिक की आवश्यकता है। यह मोदी की गारंटी है कि सरकार तब तक बिना आराम किए काम करेगी जब तक हर लाभार्थी तक लाभ न पहुंच जाए; चाहे वह बिजली हो, जल हो या फिर गैस कनेक्शन।

उन्होंने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में भारत ने जो गति हासिल की है और बड़े लक्ष्य प्राप्त करने का जो हौसला पाया है; वह अभूतपूर्व है। आज पीएम मोदी ‘विकास के साथ विरासत भी’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए चल रहे हैं जिसने देश को नई ऊर्जा प्रदान की है। इससे देश में संस्कृति का नवजागरण हो रहा है तो दूसरी ओर हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है और पूरा भारत एक पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। साथ ही भारतीय संस्कृति का विदेशों में भी विस्तार हो रहा है जिसमें इस्लामिक देश भी शामिल हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation