• Latest
  • Trending
When I removed the last stone, the workers hugged me.

आखिरी पत्थर हटाया तो मजदूरों ने मुझे गले लगा लिया

December 1, 2023
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

July 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

July 18, 2026
job

आबादी का सुनहरा मौका: नौकरी और हुनर भारत की सबसे बड़ी असल परीक्षा

July 18, 2026
rbi (

बैंकों का व्यस्त शनिवार: HDFC बैंक ने पहली बार दिया बोनस शेयर का तोहफा

July 18, 2026
Reliance

पहली बार 3 लाख करोड़ के पार: रिलायंस के तीनों इंजन एक साथ चले

July 18, 2026
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
Sunday, July 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आखिरी पत्थर हटाया तो मजदूरों ने मुझे गले लगा लिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 1, 2023
in the blitz
0
When I removed the last stone, the workers hugged me.
ब्लिट्ज ब्यूरो

उत्तरकाशी। ‘मजदूरों को पता चल गया था कि हम उन तक पहुंचने वाले हैं। मैंने जैसे ही आखिरी पत्थर हटाया, वे खुशी से चिल्लाने लगे। मैं उनके पास पहुंचा, तो उन्होंने मुझे गले लगा लिया।’ धूल से सने नसीम, वो रैट मानइर हैं जो अपने साथी नासिर के साथ खुदाई करते हुए सबसे पहले 41 मजदूरों तक पहुंचे। नसीम मजदूरों की जान बचाकर बेहद खुश हैं, पूरे जोश से बताते हैं, ‘हम बीते 24 घंटे से लगातार काम कर रहे थे, लेकिन 48 घंटे भी कर सकते थे। पहले कुछ घंटे हमने तैयारी की। फिर हमने खुदाई के लिए 24 घंटे का टाइम लिया था, लेकिन 15 घंटों में ही बंदों को बाहर निकाल लाए।’

मिशन की सफलता में ये शख्स बने सूत्रधार

YOU MAY ALSO LIKE

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

uttrakhand3ऑपरेशन सिलक्यारा की सफलता में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे

1983 बैच के आईएएस अफसर व पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी में अहम भूमिका निभाई। रेस्क्यू की अपडेट जानकारी मीडिया तक भी पहुंचाई।

 

1 of 8
- +
When I removed the last stone, the workers hugged me.
When I removed the last stone, the workers hugged me.
When I removed the last stone, the workers hugged me.
When I removed the last stone, the workers hugged me.
When I removed the last stone, the workers hugged me.
When I removed the last stone, the workers hugged me.
When I removed the last stone, the workers hugged me.
When I removed the last stone, the workers hugged me.

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

uttrakhand-rescu5
एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने राहत एवं बचाव अभियान का जिम्मा संभाला। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यहां विशेष रूप से भेजा गया था।

एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद व निदेशक अंशु मनीष खल्खो ने सुरंग के अंदर ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के काम की निगरानी की। झारखंड निवासी खल्खो ने सुरंग के अंदर फंसे झारखंड निवासी मजदूरों से झारखंडी में बात कर मनोबल बढ़ाया।

uttrakhand1प्रवीन, बलविंदर – ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की बाधाएं दूर करने में प्रवीन और बलविंदर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ऑगर मशीन के आगे सरिया व गार्टर जैसी बाधाएं आने पर पाइप में घुसकर उन्हें काटा।

तमिलनाडु निवासी विनोद ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक लाइफलाइन के तौर पर छह इंच की पाइप लाइन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छह इंच की पाइप आरपार होने के बाद मजदूरों तक पका भोजन पहुंचना शुरू हुआ।

पोकलेन मशीन के ऑपरेटर संदीप सिंह ने सुरंग के ऊपर ऊर्ध्वाधर ड्रिलिंग के लिए 24 घंटे में अस्थायी सड़क तैयार कर दी। खड़ी पहाड़ी पर 1200 मीटर सड़क को बनाने के लिए उन्होंने रात-दिन एक कर दिया।

uttrakhandटनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने की पूजा
इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स के आने से रेस्क्यू ऑपरेशन में जान आई। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी एनएचआईडीसीएल व प्रशासन को सही सलाह दी। टनल के पास बाबा बौखनाग का मंदिर में अर्नोल्ड डिक्स ने पूजा की।
uttrakhand
फरिश्ते बन कर आए ‘रैट माइनर्स’
रैट माइनर्स ने 800 एमएम के पाइप में घुसकर ड्रिलिंग की। ये बारी-बारी से पाइप के अंदर जाते, फिर हाथ के सहारे छोटे फावड़े से खुदाई करते थे। ट्राली से एक बार में तकरीबन 2.5 क्विंटल मलबा लेकर बाहर आते थे। पाइप के अंदर इन सबके पास बचाव के लिए ऑक्सीजन मास्क, आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा और हवा के लिए एक ब्लोअर भी मौजूद रहता था।
रैट होल माइनिंग क्या है
रैट का मतलब है चूहा, होल का मतलब है छेद और माइनिंग मतलब खुदाई। मतलब से ही साफ है कि छेद में घुसकर चूहे की तरह खुदाई करना। इसमें पतले से छेद से पहाड़ के किनारे से खुदाई शुरू की जाती है और पोल बनाकर धीरे-धीरे छोटी हैंड ड्रिलिंग मशीन से ड्रिल किया जाता है और हाथ से ही मलबे को बाहर निकाला जाता है। रैट होल माइनिंग नाम की प्रकिया का इस्तेमाल आमतौर पर कोयले की माइनिंग में खूब होता रहा है। झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर पूर्व में रैट होल माइनिंग जमकर होती है, लेकिन रैट होल माइनिंग काफी खतरनाक काम है, इसलिए इसे कई बार बैन भी किया जा चुका है।
‘हमें डर नहीं लगता’
‘मुझे टनल में जाने से डर नहीं लगता। यहां तो 800 मिमी का पाइप है, हम लोग तो 600 मिमी के पाइप में घुसकर भी रैट माइनिंग कर लेते हैं। ये तो रोज का काम है।’ यूपी के झांसी के रहने वाले परसादी लोधी ये सब मुस्कुराते हुए बताते हैं।
विदेशी मीडिया ने भारत के प्रयासों को सराहा
नई दिल्ली। उत्तरकाशी में सुरंग से 41 मजदूरों की सकुशल वापसी इतनी बड़ी घटना थी कि बीबीसी, सीएनएन, अलजजीरा, ट्रांस एशिया, फ्रांस टीवी आदि ने इसे लाइव दिखाया। विदेशी मीडिया भारत के प्रयासों की भरपूर सराहना कर रहा है। इस दुर्घटना के बाद बचाव कार्यों को इंडियन मीडिया ने 24/7 दिखाया और सोशल मीडिया ने दिन रात। इस त्रासदी से निपटने वाली सभी इकाइयां साधुवाद की अधिकारी हैं ।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation