• Latest
  • Trending
उप्र पर लगे दंगों वाले राज्य का कलंक हम मिटा चुके : योगी

उप्र पर लगे दंगों वाले राज्य का कलंक हम मिटा चुके : योगी

April 28, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उप्र पर लगे दंगों वाले राज्य का कलंक हम मिटा चुके : योगी

जो लोग यूपी की पहचान के लिए संकट बने थे, आज खुद संकट में हैं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 28, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
उप्र पर लगे दंगों वाले राज्य का कलंक हम मिटा चुके : योगी

संजय द्विवेदी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार उत्तर प्रदेश पर लगे दंगों वाले राज्य का कलंक मिटा चुकी है और जो लोग इस राज्य की पहचान के लिए संकट हुआ करते थे, वे आज खुद संकट में हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में ‘पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र एवं परिधान’ (पीएम मित्र) योजना के तहत लखनऊ-हरदोई में एक हजार एकड़ में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना से जुड़े सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था। हर दूसरे दिन दंगा होता था। 2012-17 के बीच 700 से ज्यादा दंगे हुए थे मगर 2017 में हमारी सरकार आने के बाद एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने माफिया की कमर तोड़ दी है। यूपी में अब दंगा नहीं होता , न कहीं कर्फ्यू लगता है। यूपी में अब विकास का माहौल है, कानून का शासन है। मुख्यमंत्री ने कहा, आज उत्तर प्रदेश में किसी जनपद के नाम से डरने की आवश्यकता नहीं है। आज कोई भी अपराधी किसी व्यापारी को धमका नहीं सकता। उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों की पूंजी सुरक्षित रखने में सक्षम है। बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा, पहले कहा जाता था कि जहां से अंधेरा शुरू हो, समझो वहीं से उत्तर प्रदेश शुरू हो जाता है। प्रदेश के 75 में से 71 जनपद अंधेरे में होते थे। आज यह अंधेरा दूर हो चुका है और प्रदेश के गांवों में भी स्ट्रीट लाइट जगमगा रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

– लखनऊ-हरदोई में एक हजार एकड़ में बनेगा टेक्सटाइल पार्क, एमओयू पर हस्ताक्षर
– यूपी में अब विकास का माहौल, कानून का शासन

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश न केवल अपने औद्योगिकीकरण के लिए बल्कि नगरीय व्यवस्था की दृष्टि से भी देश का एक महत्वपूर्ण प्रदेश माना जाता था लेकिन एक कालखंड ऐसा भी आया जिसमें राज्य की इस पहचान को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया था। हैंडलूम और पावरलूम को उचित प्रोत्साहन न मिलने के कारण वे भी दम तोड़ने लगे थे। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो प्रगति की है, उसका लाभ पिछले करीब छह साल में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पीएम मित्र’ योजना के तहत स्थापित होने वाले टेक्सटाइल पार्क को लेकर हुआ यह एमओयू केन्द्र और राज्य सरकार के बीच पहला कार्यक्रम है।

आज यूपी का चित्र और चरित्र, दोनों बदले हुए हैं
लखनऊ। केन्द्रीय वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने टेक्सटाइल पार्क से संबंधित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के लिए कल्पना से बढ़कर काम किया है और आज यूपी का चित्र और चरित्र दोनों बदले हुए हैं। गोयल ने पूर्ववर्ती सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा, विकास कार्यों में भेदभाव क्या होता है, यह उत्तर प्रदेश की जनता ठीक से जानती है। 2017 के पहले तक उत्तर प्रदेश के लोगों ने इस भेदभाव को झेला है। आज जब डबल इंजन की सरकार काम कर रही है तो छह साल में उत्तर प्रदेश की बदली हुई तस्वीर हमारे सामने है। यूपी में बहुत सी सरकारें आईं और गईं ं। सबने सिर्फ अपने राजनीतिक हितों को साधने का काम किया। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ साल में बहुत काम हुआ है और यही वजह है कि राज्य एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। यह टेक्सटाइल पार्क पीपीपी मॉडल पर केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से तैयार हो रहा है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation