• Latest
  • Trending
train

महाराष्ट्र-गुजरात से यूपी-बिहार का सफर होगा आसान

April 19, 2024
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
Saturday, October 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र-गुजरात से यूपी-बिहार का सफर होगा आसान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in महाराष्ट्र
0
train
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। गर्मी की छुटि्टयों को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने 11 ट्रेनों का एलान किया है जो अलग-अलग स्थानों तक यात्रियों को सुविधा मुहैया कराएंगी। पश्चिम रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों की शुरुआत यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रख चलाई जा रही हैं।

रेलवे ने इस ट्रेनों का टाइम टेबल और उनके ठहराव की जानकारी भी दी है। ट्रेन संख्या 09097, 09525, 09183, 09111, 09195, 09417, 09069, 09343 एवं 09309, 09059 और 05054 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। सभी ट्रेनों के संचालन और इनमें उपलब्ध डिब्बों की श्रेणी का ब्योरा भी साझा किया गया है। इन ट्रेनों के स्टॉपेज की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

इस प्रकार रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल-
– अहमदाबाद और दानापुर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 24 जून तक प्रति सोमवार को चलेगी।
अहमदाबाद से प्रात: 09:10 बजे रवाना होकर अगले दिन 20:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09418 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल 16 अप्रैल 2024 से 25 जून तक प्रति मंगलवार दानापुर से रात्रि 23:50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 11:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

– ट्रेन बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एसी सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 21.50 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 10.00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 21.40 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 10.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 अप्रैल 2024 से 2 जुलाई 2024 तक चलेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर और एसी चेयर कार कोच होंगे।

– ट्रेन हापा-नाहरलागुन स्पेशल प्रत्येक बुधवार को हापा से 00.40 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 16.00 बजे नाहरलागुन पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 जून तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन नाहरलागुन-हापा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को नाहरलागुन से 10.00 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 00.30 बजे हापा पहुंचेगी। यह ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच होंगे।

– मुंबई सेंट्रल-बनारस एसी स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 22.50 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 जून तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन बनारस-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को 04.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 28 जून तक चलेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमिक और सेकेंड क्लास सिटिंग कोच कोच होंगे।

– वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 जून तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 जून तक चलेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
– ट्रेन वडोदरा-मऊ सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.45 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। इसी तरह मऊ-वडोदरा सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को मऊ से 23.15 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 00.45 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 जून तक चलेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच शामिल हैं।

– ट्रेन सूरत-ब्रह्मपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को सूरत से 14.20 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 01.15 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 जून तक चलेगी। इसी तरह ब्रह्मपुर-सूरत स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को ब्रह्मपुर से 03.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.45 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन 28 जून तक चलेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

– डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को अंबेडकर नगर से 18.30 बजे डॉ. प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 जून तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को पटना से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 28 जून तक चलेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमिक, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

– इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को इंदौर से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 जून तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09310 नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शनिवार और सोमवार को नई दिल्ली से 07.30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20.15 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 1 जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच होंगे।

– बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 21.15 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 06.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 जून तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 28 जून तक चलेगी। इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation