• Latest
  • Trending
भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक

रामलला के श्रंगार संग बदला जा रहा स्वर्ण मुकुट

May 3, 2024
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

August 2, 2026
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 39 पदकों के साथ किया शानदार समापन

39 मेडल और एक झंडा: भारत ग्लासगो से जीत लेकर लौट रहा है और 2030 की ज़िम्मेदारी लेकर भी

August 2, 2026
medical

5 लाख का इलाज, 1,949 बीमारियाँ और अब हर राज्य — पर कार्ड अस्पताल के दरवाज़े पर नहीं, आज बनवाइए

August 2, 2026
exam

अगस्त परीक्षाओं का महीना है — कल से रेलवे, 21 से यूपीएससी: तारीख़ें, तैयारी और वे ग़लतियाँ जो हर साल दोहराई जाती हैं

August 2, 2026
mansoon

पहाड़ों पर छह दिन लगातार बारिश और मैदान में तीन दिन — मौसम विभाग की तारीख़ें पढ़िए, फिर अपना हफ़्ता तय कीजिए

August 2, 2026
farmer

छह हज़ार रुपये साल और पाँच साल की पक्की तारीख़ — पीएम-किसान का असली फ़ायदा रक़म में नहीं, भरोसे में है

August 1, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

आज़ादी के समय जितना पानी था, अब उसका एक तिहाई — बारिश नहीं, यही असली आँकड़ा है

August 1, 2026
खेलो इंडिया योजना

करीब आठ गुना पैसा: 36,441 करोड़ रुपये के खेलो इंडिया पैकेज से ज़मीन पर क्या बदलेगा

August 1, 2026
राष्ट्रमंडल खेल 2026

दिन की शुरुआत ही दो सोने से — भारतीय मुक्केबाज़ों ने रिकॉर्ड फ़ाइनल दिन को भुनाना शुरू किया

August 1, 2026
समुद्र मंथन योजना

समुद्र के नीचे भारत ने अब तक बहुत कम खोजा है — 84,084 करोड़ रुपये की योजना इसी को बदलने की कोशिश है

August 1, 2026
water-store

बारिश रोकने के लिए भारत ने 2.76 करोड़ ढाँचे बना लिए। अगला दशक उन्हें चलाने का है

August 1, 2026
UPI

रोज़ 76 करोड़ से ज़्यादा भुगतान: यूपीआई के जुलाई के रिकॉर्ड का असली मतलब

August 1, 2026
Sunday, August 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रामलला के श्रंगार संग बदला जा रहा स्वर्ण मुकुट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
भगवान श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक

अयोध्या। राम मंदिर में विराजमान बालक राम की हर दिन दिव्य छटा निखरती है। रामलला के आभा मंडल में उनका श्रृंगार भी चार चांद लगाता है। उन्हें हर दिन अलग- अलग रंग व डिजाइन के परिधान और आभूषण धारण कराए जाने के अलावा उनके स्वर्ण मुकुट भी बदले जा रहे हैं।
रामलला को अलग-अलग तरह की सोने की जरीयुक्त पगड़ी भी धारण कराई जाती है। उनमें तीन तो कभी एक कलंगी, कहीं सामान्य से थोड़ा भिन्न मुकुट शामिल हैं।

रामलला के वखों को डिजाइन करने वाले प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बताते हैं कि रामलला के लिए खादी व खादी सिल्क के कपड़ों का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह सौभाग्य है कि मुझे रामलला के परिधानों को डिजाइन करने का अवसर मिला है। यह एक बड़ी चुनौती भी है। वह कहते हैं, अलग-अलग परिधान के डिजाइन के समय यह भी ध्यान रखना होता है कि यहां श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हैं, इसलिए उन्हें भी परिधान पसंद आना चाहिए।

राम मंदिर के दूसरे चरण का निर्माण भी गति पकड़ चुका है। हालांकि कड़ी धूप में श्रमिकों का काम प्रभावित होता है जिसकी प्रतिपूर्ति रात में की जा रही है। इससे प्रथम तल का काम 70 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है और द्वितीय तल का भी काम शुरू हो गया है। इसी तरह से श्रीरामजन्म भूमि परिसर में निर्माणाधीन सप्त ऋषियों के मंदिरों का फाउंडेशन का निर्माण का कार्य 50 प्रतिशत पूरा होने को है।

आभूषण और वस्त्र रखने के लिए बनाए गए दो लॉकर

– रक्षक भी नियुक्त, रामलला के पास 15 करोड़ के आभूषण, 5000 वस्त्र

अयोध्या में प्रभु राम की सेवा एक बालक के रूप में की जाती है। राम मंदिर में रामलला बाल स्वरूप में विराजमान हैं। एक राजकुमार की तरह उनकी राजोपासना पद्धति से राग भोग भी किया जाता है। इतना ही नहीं, प्रभु राम के पास लगभग 15 करोड़ से अधिक कीमत वाले आभूषण हैं। साथ ही लगभग 5000 वस्त्र हैं कुछ वस्त्र रत्न जड़ित हैं। इन सभी वस्तुओं को प्रभु राम के गर्भगृह के पास बनी तिजोरी में रखा जाता है। इस तिजोरी की देखरेख भी रक्षक करते हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला की तिजोरी की रक्षा करने के लिए रक्षक की नियुक्ति की है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

इतना ही नहीं, प्रभु राम के आभूषण और वस्त्र रखने के लिए राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही सीढ़ियों के बगल में दो लॉकर का निर्माण किया गया है। इनमें प्रभु राम के आभूषण और वस्त्र रखे जाते हैं। साथ ही एक कमरे में पूजन सामग्री भी रखी जाती है।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक, अयोध्या के बालक राम राजकुमार के रूप में विराजमान हैं और उनकी सेवा आराधना भी एक राजकुमार के रूप में की जाती है। जागने से लेकर सुलाने तक अयोध्या के राम की सेवा एक बालक के रूप में होती है। अलग-अलग दिन के हिसाब से प्रभु राम अलग-अलग रंग के वस्त्र धारण करते हैं।

रत्न जड़ित हैं कई वस्त्र
राम मंदिर के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि विशेष पर्व और उत्सव पर प्रभु राम जो वस्त्र धारण करते हैं, वे भी सोने जड़ित होते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation