• Latest
  • Trending
Seven steps by which UP Police was shocked

सात कदम जिनसे बजा यूपी पुलिस का डंका

March 29, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सात कदम जिनसे बजा यूपी पुलिस का डंका

एनकाउंटर में ढेर हुए 195 अपराधी, 125 अरब की संपत्ति अब तक की जा चुकी जब्त

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Seven steps by which UP Police was shocked
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 25 मार्च को सात साल पूरे कर चुकी है। सात वर्षों के दौरान यूपी समेत पूरे प्रदेश में जो बात सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही, वह है अपराधियों व माफियाओं के खिलाफ सजा, संपत्ति और संहार की कार्रवाई। खासतौर से सरकार के बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर नीति ने पूरे देश में खासी सुर्खियां बटोरीं। फिर चाहे वह कुख्यात विकास दुबे का मामला हो या फिर बाहुबली माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के मुठभेड़ में मारे जाने की घटना हो। यूपी में सात सालों के दौरान अपराधियों व माफिया के खिलाफ वो कार्रवाई हुई जो दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बनी।

दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बना यूपी
जुलाई 2020 में कानपुर के बिकरू गांव में हुई डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिस वालों की मुठभेड़ में हुई शहादत के बाद सरकार की कार्रवाई का चाबुक ऐसा चला कि माफियाओं की चूलें हिल गईंं ं। विकास दुबे और उसके सहयोगियों के घर बुलडोजर से गिराने के बाद बुलडोजर पूरे देश में पुलिस कार्रवाई का सिंबल बन गया। दूसरे राज्यों ने भी योगी मॉडल को फॉलो किया।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

संपत्तियों का जब्तीकरण
इसके साथ ही पूरे प्रदेश भर के टॉप 50 माफियाओं को चिह्नित कर सरकार ने उनकी अपराध से जुटाई गई संपत्तियों को अटैच किया। साथ ही उनके अवैध कमाई के रास्ते भी बंद किए। सात सालों में 124 अरब से अधिक की संपत्तियां जब्त की गईं या अवैध कब्जे से मुक्त कराई गईं ं।

अपराधियों में मची भगदड़
सरकार की अघोषित एनकाउंटर पॉलिसी ने अपराधियों में खासी दहशत पैदा की। प्रदेश में सात साल के दौरान 195 अपराधी मुठभेड़ में मारे जा चुके है जबकि छह हजार से अधिक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हालांकि इस दौरान एक डिप्टी एसपी समेत 16 पुलिसवालों की भी शहादत हुई।

बड़े- बड़े बाहुबलियों को सजा
सरकार की मुठभेड़ पॉलिसी के साथ ही सजा दिलाने का अभियान भी जोरों से चला। चार दशक में पहली बार मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफियाओं को सजाएं हुईं ं। मुख्तार अंसारी को बीते डेढ़ वर्ष के दौरान आठ मुकदमों में सजा हुई। सात वर्षों में कोर्ट में प्रभावी पैरवी के जरिये 24,743 से अधिक अपराधियों को सजा दिलाई।

– बुलडोजर पूरे देश में पुलिस कार्रवाई का सिंबल बना
– सात वर्षों में 24,743 अपराधियों को सजा

तैयार की पीएफआई के बैन की जमीन
बीते कई वर्षों से यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को प्रतिबंधित करने की असली जमीन यूपी पुलिस ने ही तैयार की। सीएए, एनआरसी के हिंसक प्रदर्शनों में पीएफआई की भूमिका आने के बाद यूपी पुलिस व एसटीएफ ने मजबूत शिकंजा कसा। उसके आधार पर पूरे देश में संगठन को प्रतिबंधित कर दिया गया।

भर्तियां और इन्फ्रास्ट्रक्चर
पुलिस को मजबूत कराने के लिए सरकार ने लंबे समय से टल रहा पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू किया। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के सात जिलों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है।

वहीं लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने का काम युद्धस्तर पर किया। अप्रैल 2017 से जनवरी 2024 तक पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर एक लाख 55 हजार 830 भर्तियां हुईं ं। इसके अलावा एक लाख 41 हजार 866 पुलिसकर्मियों को प्रमोट किया गया।

सभी जिलों में साइबर थाने
इसके अलावा बड़ी संख्या में नई पुलिस लाइन, पुलिसकर्मियों विशेष तौर पर महिलाओं के लिए नए आवास, थाने व इमारतें तैयार कराई जा रही हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल, एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स, सभी जिलों में साइबर थानों की स्थापना से पुलिसिंग को बहुत बल मिला।

10 लाख से ज्यादा सीसीटीवी
प्रदेश में महिलाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेशभर में 4 लाख, 4 हजार 271 से अधिक स्थानों पर 10.49 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके अलावा थानों में आम लोगों के साथ होने वाले खराब व्यवहार व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी लगाए गए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation