• Latest
  • Trending
Promptness is necessary to deal with the challenge of deepfakes

डीपफेक की चुनौती से निपटने के लिए मुस्तैदी जरूरी

December 1, 2023
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डीपफेक की चुनौती से निपटने के लिए मुस्तैदी जरूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 1, 2023
in दृष्टिकोण
0
Promptness is necessary to deal with the challenge of deepfakes

deepakआजकल अनेक डीपफेक वीडियोज ने दुनियाभर में खलबली मचा रखी है। पिछले कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटी के डीपफेक वीडियो सामने आ चुके हैं। सरकार अब इस पर सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। लोग अब मानने लगे हैं कि वर्तमान समय में डीपफेक ‘लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा’ बनता जा रहा है। सरकार इसके लिए नए नियमों को लागू करने की योजना बना रही है जो डीपफेक होस्ट करने वाले क्रिएटर और प्लेटफॉर्म, दोनों बड़े पर जुर्माना लगाने की अनुमति दे सकता है। नए नियम एआई- जनरेटेड डीपफेक और गलत सूचना पर नकेल कसने में कामयाब होंगे, हमें ऐसी उम्मीद करनी चाहिए। केंद्रीय सूचना, टेक्नोलॉजी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव भी डीपफेक को ‘लोकतंत्र के लिए खतरा’ मानते हैं। सरकार और अन्य स्टेकहोल्डर्स डीपफेक का पता लगाने, उनके अपलोडिंग और वायरल शेयरिंग को रोकने और ऐसे कंटेंट के लिए रिपोर्टिंग मैकेनिज्म को मजबूत करने के तरीकों पर कुछ ही दिनों में कार्रवाई योग्य व्यवस्था तैयार करने में जुटे हैं जिससे नागरिकों को इंटरनेट पर एआई जनरेटेड हानिकारक कंटेंट के खिलाफ एक्शन लेने की अनुमति मिल सके। डीपफेक केवल लोकतंत्र के लिए ही नहीं बल्कि तमाम व्यवस्थाओं, व्यक्तियों और कंपनियों के लिए एक नया खतरा बनकर उभरा है। डीपफेक समाज और उसके संस्थानों में विश्वास को भी कमजोर कर रहा है।

हाल ही में कुछ कलाकारों के डीपफेक वीडियो सामने आने तथा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस पर चिंता जताने के बाद केंद्रीय आईटी मंत्री ने जल्दी ही इस पर सख्त कानून लाने की बात कही है। पहले सरकार एक मसौदा लाने की बात कह रही है जिसमें डीपफेक वीडियो की जांच व पहचान करने, उसे प्रसारित होने देने से रोकने, इसकी जानकारी देने तथा इस बारे में जागरूकता फैलाने जैसे चार मानक होंगे। उसके बाद या तो मौजूदा कानूनों में संशोधन किया जाएगा या फिर नया कानून बनाया जाएगा, पर इतना तय है कि नए कानून में डीपफेक बनाने वालों और संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों, दोनों पर जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा। इंटरनेट आने के बाद से कृत्रिम मेधा यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को इस क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा था लेकिन दुर्भाग्य से इसका दुरुपयोग ही हो रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

कोलाहल का अखाड़ा न बने संसद

ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा नॉर्थ ईस्ट

तस्वीरों या वीडियो में मौजूद शख्स का चेहरा बदलकर इतनी सफाई से किसी और का रूप बना दिया जाता है कि सजग और प्रशिक्षित आंखों के बगैर उन्हें भांप पाना लगभग नामुमकिन है। इसमें सिर्फ वीडियो ही नहीं, बल्कि ऑडियो भी बदल दिए जाते हैं। डीपफेक वीडियो ज्यादातर नामचीन लोगों के बनाए जा रहे हैं, ऐसे में, इनके सामने आने के बाद इन लोगों की छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा पर कैसा असर पड़ता है, इसे समझा जा सकता है। यह एक ज्वलंत मुद्दा है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी जी20 के वर्चुअल सम्मेलन और भाजपा मुख्यालय के एक कार्यक्रम में डीपफेक टेक्नोलॉजी को डिजिटल युग का बहुत बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने स्वयं बताया कि एक फेक वीडियो में उन्हें ही गरबा गीत गाते दिखाया गया है। प्रसिद्ध नेताओं और सेलिब्रिटीज के ऐसे एक नहीं, अनेक वीडियो ऑनलाइन पड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर व्यापक चिंता जताते हुए एआई के वैश्विक स्तर पर विनियमन की जरूरत पर बल दिया था। दरअसल एआई को व्यक्ति और समाज के लिए जिम्मेदार होना पड़ेगा। इसीलिए डीपफेक पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानूनों की जरूरत है। सोशल मीडिया के प्रचलन के इस दौर में फेक न्यूज और फर्जी वीडियो लंबे समय से लोगों की छवि खराब करने और निजता में सेंध लगाने का काम करते आ रहे हैं और इन पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कानून भी नहीं हैं और न ही सोशल प्लेटफॉर्म पर आने वाले कंटेंट की निगरानी और जांच के लिए कोई नियामक संस्था ही कार्यरत है। यह बात संतोषजनक है कि सरकार ने इस दिशा में एक निगरानी तंत्र के गठन की बात कही है लेकिन डीपफेक वीडियो, सिंथेटिक वीडियो और फेक न्यूज पर अंकुश लगाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की भी उतनी ही जरूरत है। आज के वक्त में सोशल मीडिया की लत एक नशे की तरह है और इसके संदेश खासकर युवा आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करते हैं तो आने वाली पीढ़ियों को इसके खतरे से सावधान करने और उन्हें सुरक्षित करने की भी उतनी ही आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर व्यापक चिंता जताते हुए एआई के वैश्विक स्तर पर विनियमन की जरूरत पर बल दिया था।

मीडिया ही नहीं, हम सभी लोगों को एआई के निगेटिव इफेक्ट्स जानने एवं समझने चाहिए ताकि गलत और नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट फैलने से रोका जा सके।

डीपफेक कंटेंट से निपटने के बारे में इनपुट लेने के लिए मेटा, गूगल और अमेजन समेत टेक इंडस्ट्री के अनेक प्रतिनिधियों से मुलाकात की गई है। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को भी और अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों को एक एडवाइजरी भी जारी की है और मौजूदा एडवाइजरी में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के 66डी सहित मौजूदा नियमों को दोहराते हुए कहा गया है कि कंप्यूटर संसाधन का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी करने पर 3 साल तक की कैद की सजा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा। आईटी मध्यस्थ नियम 3(1)(बी)(vii) के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को भी नियमों और गोपनीयता नीति का पालन करना होगा। यह समझना जरूरी है कि एआई कैसे काम करता है क्योंकि डीपफेक का उपयोग जान-बूझकर गलत जानकारी फैलाने या दुर्भावनापूर्ण इरादे के लिए किया जा सकता है। इसके लिए मीडिया ही नहीं, हम सभी लोगों को एआई के निगेटिव इफेक्ट्स जानने एवं समझने चाहिए ताकि गलत और नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट राेका जा सके। अतः डीपफेक की चुनौती से निपटने को मुस्तैदी जरूरी है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation