• Latest
  • Trending
Preparation to run sleeper Vande Bharat train between Agra-Gorakhpur

आगरा-गोरखपुर के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी

April 19, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आगरा-गोरखपुर के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी

हफ्ते में 6 दिन चलेगी ट्रेन, लोगों को बेसब्री से इंतजार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Preparation to run sleeper Vande Bharat train between Agra-Gorakhpur
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सफलता के बाद अब जल्द ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी स्पीड और आधुनिक सुविधाओं के लिए यात्रियों के बीच लोकप्रिय है, लेकिन चेयरकार होने की वजह से लंबी दूरी तय करने में मुसाफिरों को दिक्क त आती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर कोच वाली ट्रेन को लॉन्च करने का फैसला किया है। जल्द ही स्लीपर कोच के साथ वंदे भारत ट्रेन आपको पटरी पर दौड़ती दिख जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उत्तर प्रदेश को मिल सकती है। आगरा और गोरखपुर के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बीच ही इस ट्रेन की हरी झंडी दिखाई जा सकती है। उत्तर पूर्व रेलवे ने इस ट्रेन को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। शुरुआत में जहां इस ट्रेन के गोरखपुर से आगरा के बीच चलने की संभावना है, वहीं बाद में इसका रूट बढ़ाकर दिल्ली तक किया जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

क्या है रेलवे की तैयारी
उत्तर-पूर्व रेलवे के एडवाइजरी कमेटी के सदस्य कृष्णा गौतम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए रेलवे की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। एडवाइजरी कमेटी की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिसे नार्थ ईस्ट रेलवे, गोरखपुर के जनरल मैनेजर की भी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जयपुर में होने वाली इंडियन रेलवे टाइम टेबल कमेटी की बैठक में स्लीपर वंदे भारत के शिड्यूल और टाइम टेबल को लेकर चर्चा होगी। प्रस्ताव के मुताबिक आगरा फोर्ट-गोरखपुर वंदे भारत हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

10 घंटों में पूरा होगा सफर
गोरखपुर से आगरा की दूरी ये ट्रेन करीब 10 घंटों में पूरी करेगी। गोरखपुर से आगरा तक चलने वाली अवध एक्सप्रेस इस दूरी को तय करने में 13 घंटे का वक्त लेती है। ऐसे में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से आपका वक्त भी बचेगा। प्रस्तावित टाइमटेबल के मुताबिक गोरखपुर से निकलकर यह लखनऊ ऐशबाग-कानपुर होते हुए आगरा फोर्ट पहुंचेगी। गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22583 शाम 7 बजे चलकर सुबह 5 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। वहीं आगरा से ट्रेन 22584 शाम के 7 बजे निकलकर सुबह 5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

कितना होगा किराया
इस ट्रेन का रूट, किराया, टाइमिंग फिलहाल सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि इसका किराया इस तरह से तय किया जाएगा ताकि गरीब भी सफर कर सकें। ट्रेन में सीट, बर्थ में थोड़ा बदलाव कर इसे यात्रियों के लिए आरामदायक बनाया गया है। लोगों को इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation