• Latest
  • Trending

कानपुर में नवजातों को दिया जाएगा सुरक्षा कवच

July 11, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर में नवजातों को दिया जाएगा सुरक्षा कवच

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। कानपुर के गजनेर समेत आसपास के 51 गांवों में अब नवजात शिशुओं की मौत नहीं होगी। उनकी जान बचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसकी पहल जीएसवीएम मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यशवंत राव ने की है। उन्होंने नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए एक खास प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसे अमेरिका की संस्था अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स ने दुनिया भर के 350 प्रोजेक्ट्स में से चुना है। डॉ. राव को इसके लिए 7500 अमेरिकी डॉलर (करीब छह लाख रुपये) की आर्थिक मदद भी मिली है।
लंबे समय से समस्या
डॉक्टरों ने पाया कि गजनेर क्षेत्र में लगातार नवजात बच्चों की मौतें हो रही थीं। इसकी वजह समय पर इलाज न मिल पाना और जागरूकता की कमी थी। इसे रोकने के लिए डॉ. राव ने अमेरिका के ‘आई कैच’ कार्यक्रम के तहत अपना प्रोजेक्ट भेजा और उसे मंजूरी भी मिल गई।
गांवों में अभियान
अब इस प्रोजेक्ट के तहत गजनेर क्षेत्र के 51 गांवों में काम शुरू हो गया है। हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली सभी माताओं से संपर्क किया जा रहा है। उनके मोबाइल नंबर लिए जा रहे हैं, ताकि समय-समय पर उन्हें मैसेज और कॉल के जरिए जरूरी जानकारी दी जा सके। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला बताते हैं कि इस अभियान में आशा बहुओं और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों की टीमें तैयार की जा रही हैं। ये टीमें गांव-गांव जाकर माताओं को प्रशिक्षित करेंगी। माताओं को यह सिखाया जाएगा कि बच्चे की तबीयत थोड़ी भी खराब लगे तो तुरंत डॉक्टर को सूचना दें। गंभीर स्थिति में बच्चे को सीधे मेडिकल कालेज लाया जाएगा।
हर महीने इतने जन्म
डॉ. यशवंत राव के अनुसार, गजनेर क्षेत्र से हर महीने करीब 200 बच्चे जन्म लेते हैं। इन सभी बच्चों की माताओं से मोबाइल के जरिए संपर्क किया जाएगा। उन्हें नवजात की देखभाल से जुड़े आसान सवाल भेजे जाएंगे, जिनका जवाब ‘हां’ या ‘न’ में देना होगा। इससे डॉक्टरों को पता चल जाएगा कि किस बच्चे को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
डॉ. राव का कहना है कि अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे पूरे उत्तर प्रदेश में लागू किया जाएगा। अभी राज्य में औसतन 30% नवजात बच्चों की मौतें हर साल होती हैं। इस मॉडल से इस दर को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation