• Latest
  • Trending
Nine lakh voters increased in the capital

मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

April 25, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in दृष्टिकोण
0
Nine lakh voters increased in the capital
दीपक द्विवेदी

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले एवं सबसे बड़े चरण की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। इस चरण में जहां दक्षिण की सीटों पर जमकर वोटिंग हुई वहीं उत्तर भारत के राज्यों में कम वोटिंग ने अनेक सवाल भी खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारतीय राज्यों में मध्य प्रदेश में 2019 में 75 फीसदी वोटिंग हुई थी जो इस बार घटकर 63 फीसदी रह गई। वहीं बिहार में 47 फीसदी वोटिंग हुई जो पिछली बार 53 फीसदी के मुकाबले 6 फीसदी कम है। राजस्थान में इस बार 57.87 फीसदी वोटिंग हुई जो पिछली बार 63.71 फीसदी के मुकाबले करीब 6 फीसदी कम है। उत्तर प्रदेश में इस बार जिन सीटों पर मतदान हुए हैं उन सीटों पर 2019 के चुनाव में करीब 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं इस बार 57 प्रतिशत वोट ही पड़े हैं।

हालांकि कम मतदान होने के अनेक कारण हो सकते हैं। उनमें इस बार तो सबसे बड़ा मौसम का मिजाज जान पड़ रहा है। चुनाव के लगभग सारे चरण ही तपती गर्मी के बीच पड़ रहे हैं और ऐसे में मतदाता धूप में कम निकलना पसंद करता है अथवा छुट्टी पर चला जाता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि ज्यादातर वोटिंग की तारीखें या तो सप्ताह के अंतिम दिन अथवा सप्ताह के अगले दो दिनों में पड़ रही हैं। भारत में मतदान की अनिवार्यता न होने की वजह से भी अनेक मतदाता इसे अवकाश के दिनों की तरह मान कर किसी ठंडी जगह पर छुट्टी बिताने चले जाते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

वोट सभी डालें, इसके लिए सभी प्रकार के कदम उठाये जाने चाहिए ताकि सभी भारतीय मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। चाहे वह अनिवार्य मतदान के माध्यम से हो अथवा वोटिंग प्रक्रिया के डिजिटलीकरण से।

एक अन्य कारण यह भी माना जा सकता है कि जनता संभवत: सत्ता परिवर्तन या कोई बदलाव नहीं चाहती, इसलिए भी वोटिंग के प्रति उदासीन रहती है। ऐसे में कोई भी कयास लगाना फिलहाल जल्दबाजी ही कही जाएगी पर कहीं भी कम वोटिंग होना किसी भी देश के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। भारत में यह अवसर मतदाताओं को केंद्र अथवा राज्यों में हर पांच वर्ष बाद ही मिलता है, अगर कहीं सरकार नहीं गिरे तो। आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 12 आम चुनावों में से 5 में मतदान प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली थी। चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत में कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है।

2019 में देश में मतदाताओं की यह संख्या 89 करोड़ 78 लाख के करीब थी। कुल मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है, पुरुष मतदाता 49.7 करोड़ और लगभग 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता है। वहीं, फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ है। साल 2024 में दुनिया के 60 देशों में चुनाव होने वाले हैं जिनमें दुनिया की लगभग 60 प्रतिशत आबादी वोट डालने वाली है।

इन चुनावों में राष्ट्रपति से लेकर विधायी और स्थानीय चुनाव तक शामिल हैं। भारत में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिनमें अक्सर मतदान के प्रति अरुचि दिखाई देती है अथवा विभिन्न कारणों से वे वोट डालने नहीं जाते या जा नहीं पाते। चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए अनेक इंतजाम किए हैं जिनमें इस बार तो पहली बार 85 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के वोट लेने के लिए चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मी उनके घर जाएंगे।

इसके साथ ही, इस साल पोस्टल बैलेट के जरिए 19.1 लाख ऐसे सेवा कार्मिक और अन्य मतदाता वोट करेंगे जो चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। वैसे 22 से अधिक देशों में मतदान की अनिवार्यता है और वोट न डालने पर किसी न किसी तरह का दंड भी निर्धारित है पर भारत में ऐसा नहीं है। इसके लिए अनेक तर्क दिए गए हैं लेकिन यदि इसे अपनाया जाता है तो यह लाभार्थी परिणाम दे सकता है। भारत में अनिवार्य मतदान के संबंध में यह दलील दी जाती है कि ऐसा करना लोकतंत्र के सिद्धांत के खिलाफ होगा क्योंकि मतदान एक अधिकार है, कर्तव्य नहीं। अगर कुछ लोग वोट डालना नहीं चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। अगर यहीं के नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति उदासीन रहेंगे तो लोकतंत्र की पूर्ण जीवंतता कैसे बरकरार रहेगी? वोट सभी डालें, इसके लिए सभी कदम उठाये जाने चाहिए ताकि सभी भारतीय मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। चाहे वह अनिवार्य मतदान के माध्यम से हो अथवा वोटिंग प्रक्रिया के डिजिटलीकरण से।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation