• Latest
  • Trending
It is not right to use heated oil again and again

बार-बार गर्म किया तेल इस्तेमाल करना ठीक नहीं

June 11, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बार-बार गर्म किया तेल इस्तेमाल करना ठीक नहीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in दृष्टिकोण
0
It is not right to use heated oil again and again
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आप भी पकौड़े और पूरी तलने के बाद बचे हुए तेल का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए करते हैं? अगर हां, तो आईसीएमआर की ये चेतावनी खास आपके लिए है। जी हां, ज्यादातर घरों में पैन में बचा हुआ तेल फेंकने के बजाय महिलाएं उसे फिर से फ्राई करने या सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। ये आदत आपको बीमार कर सकती है। आईसीएमआर के नए शोध में कुछ ऐसा ही कहा गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने हाल ही में जारी दिशानिर्देशों में बार-बार तेल गर्म करने की आदत से जुड़े खतरों के बारे में बताया है।

जहरीले यौगिक बन सकते हैं
मेडिकल रिसर्च बॉडी ने कहा कि ऐसा करने से तेल में जहरीले यौगिक बन सकते हैं, जो हृदय रोग और कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। तेल को दोबारा गर्म करने से खाना पकाने वाले तेल के पोषक और रासायनिक गुणों पर काफी प्रभाव पड़ता है। अध्ययनों से पता चला है कि खाने योग्य तेल को बार-बार गर्म करना कैंसर में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है।

YOU MAY ALSO LIKE

कोलाहल का अखाड़ा न बने संसद

ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा नॉर्थ ईस्ट

शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ावा
सबसे पहले, यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ावा देता है, जो सूजन का कारण बनता है, एक ऐसी स्थिति जो सूजन, हृदय रोग और लीवर के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने जैसी कई गंभीर बीमारियों को बढ़ाती है।

– हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
– हार्ट अटैक-कैंसर को खुला निमंत्रण

बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल का स्तर
शोध से पता चला है कि ऐसे तेल से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।
खाना पकाने के तेल को दोबारा गर्म करने से ट्रांस-फैट और एक्रिलामाइड जैसे हानिकारक यौगिकों का निर्माण हो सकता है, जो कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।

आदत बदलने की सलाह
इन जोखिमों से बचने के लिए एक ही तेल का कई बार उपयोग करने की आदत को बदलने की सलाह दी जाती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्तेमाल किया गया तेल घर पर करी बनाने के लिए उसे छानकर इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन पूरी या पकौड़े तलने के लिए उसी तेल का दोबारा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इस्तेमाल किए गए तेल का एक या दो दिन के अंदर उपयोग करना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है, पहले से इस्तेमाल किए गए तेल का लंबे समय तक उपयोग करने से हर हाल में बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसे तेलों के खराब होने की दर अधिक होती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation