• Latest
  • Trending
Inventing AI my biggest mistake: Geoffrey Hinton

एआई की खोज मेरी सबसे बड़ी भूल : जेफ्री हिंटन

May 12, 2023
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बांधों में सिर्फ़ 44 फ़ीसदी पानी

August 15, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

अब पाँच साल की उम्र से खिलाड़ी की तलाश

August 15, 2026
solar

70 शहर से 700 तक पहुँची पाइप गैस

August 15, 2026
vegetable

थाली फिर महंगी, और गाँव में ज़्यादा

August 15, 2026
भारत के एक विश्वविद्यालय पुस्तकालय में पढ़ते छात्र

अब कोचिंग के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा

August 15, 2026
dialy-news

स्वतंत्रता दिवस पर भारत की बड़ी खबरें

August 15, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

अगस्त की बारिश ही तय करेगी इस साल की फ़सल

August 14, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

हर 100 में से 8 नई कार अब बिजली की

August 14, 2026
ग्रामीण भारत में काम करती महिलाएँ

बिहार में हर परिवार से एक महिला को काम की पूँजी

August 14, 2026
red-fort

कल लाल क़िले पर 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

August 14, 2026
economy growth

भारत की अर्थव्यवस्था: महंगाई, बाजार और कारोबार

August 14, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर

August 14, 2026
Saturday, August 15, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एआई की खोज मेरी सबसे बड़ी भूल : जेफ्री हिंटन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 12, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
Inventing AI my biggest mistake: Geoffrey Hinton

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। चैट जीपीटी एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है। यह दुनियाभर में पॉपुलर हो चुका है और कई कंपनियां ऐसा ही टूल बनाने में जुटी हुई हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई कि गूगल से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) के गॉडफादर कहे जाने वाले शख्स जेफ्री हिंटन ने इस्तीफा दे दिया है। आखिर कौन हैं जेफ्री हिंटन और उन्हें क्यों एआई का गॉडफादर कहा जाता है। जेफ्री हिंटन का जन्म 1947 में विम्बलडन में हुआ। वे एक संपन्न परिवार से संबंध रखते थे। उन्होंने 1970 में कैम्बि्रज से एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजी में बीए और 1978 में एडिनबर्ग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पीएचडी की डिग्री हासिल की।

बैकप्रॉपेगेशन की खोज की
इसके बाद उन्होंने अलग-अलग विश्वविद्यालयों में काम किया और अंततः बैकप्रॉपेगेशन की खोज की। ये एक गेम-चेंजिंग टेक्नीक थी जो मशीनों को सीखने और उनके प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति देती थी।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

न्यूरल नेटवर्क विकसित किया
इसके बाद 2012 में उन्होंने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर न्यूरल नेटवर्क विकसित किया था जो हजारों तस्वीरों का विश्लेषण करने के बाद उन्हें पहचानता था। यहीं से डीएनएन रिसर्च की शुरुआत हुई जिसे बाद में गूगल ने खरीदा।

‘गूगल ब्रेन’ की स्थापना
इसी वर्ष से जेफ्री हिंटन गूगल में काम करने लगे और उन्होंने ‘गूगल ब्रेन’ की स्थापना की जो एआई के डेवलपमेंट पर काम करने वाली एक स्पेशल टीम थी। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स को लीड किया और अंत में अब गूगल से इस्तीफा दे दिया है। 2012 में जिस टेक्नोलॉजी की खोज जेफ्री हिंटन ने की थी, उसी के आधार पर आज चैट जीपीटी और अन्य एआई टूल विकसित किए गए हैं।

मिल चुके हैं कई अवार्ड
जेफ्री हिंटन को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है जिसमें 2001 में डेविड ई. रुमेलहार्ट पुरस्कार, फिर 2005 में आईजेसीएआई प्राइज, 2012 में इंजीनियरिंग के लिए किल्म प्राइज, 2016 में आईईईई जेम्स क्लर्क मैक्सवेल गोल्ड मैडल और एनएसईआरसी हर्जबर्ग गोल्ड मेडल शामिल हैं।
जेफ्री हिंटन ने गूगल से इस्तीफा देने के बाद कहा कि एआई की खोज करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि वह खुद को ऐसे दिलासा देते हैं कि यदि वह ऐसा नहीं करते तो कोई और करता। आज कंपनियां चैट जीपीटी जैसा टूल बनाने के लिए पागल हो रही हैं और इस क्षेत्र में कम्पीटीशन को रोकना असंभव है। उन्होंने कहा कि एआई टूल की वजह से गलत इनफार्मेशन का चलन तेजी से बढ़ेगा और कोई भी ये नहीं बता पाएगा कि सच क्या है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation