• Latest
  • Trending
Hundreds of jackets will save lives for hours

सौ की जैकेट, घंटे तक बचाएगी जान

July 28, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सौ की जैकेट, घंटे तक बचाएगी जान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 28, 2023
in the blitz, नया-भारत
0
Hundreds of jackets will save lives for hours

YOU MAY ALSO LIKE

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। देश के कई राज्यों में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं जिसके लिए (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल) एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है। कुदरती आपदा के समय लोगों की जान बचाने के लिए उनकी नारंगी कलर की जैकेट और बोट बहुत ही खास है, जिनके सहारे ये जवान दरिया के तेज बहाव में कूदकर लोगों को सुरक्षित निकाल कर ला रहे हैं। महज ढाई हजार रुपए कीमत वाली जापानी लाइफ जैकेट लोगों को बाढ़ में 72 घंटे तक सुरक्षित रख सकती है।

72 घंटे तक डूबने से बचाती है लाइफ जैकेट
आपको बता दें कि जिस लाइफ जैकेट से हमारे जवान बाढ़ जैसी आपदा में लोगों की जान बचाते हैं उसके अंदर फोम भरे होते हैं, जिसके कारण वह लोगों को पानी में कम से कम 72 घंटे तक डूबने नहीं देती। एनडीआरएफ का मानना है यदि बाढ़ प्रभावित लोगों के पास लाइफ जैकेट हो तो हम कैजुअल्टी जीरो फीसदी तक ला सकते हैं।

एनडीआरएफ की बोट भी कमाल की है। इसकी मदद से पानी में फंसे लोगों को कुछ ही मिनट में सुरक्षित निकाला जा सकता है। पानी का कितना भी तेज बहाव हो लेकिन बोट को पानी में उतारकर लोगों तक जवान आसानी से पहुंच जाते हैं। बोट पूरी तरह से फोल्डिंग होती है। आवश्यकता पड़ने पर 15 मिनट में इसे खोलकर सात फीट लंबी बोट का रूप दिया जा सकता है। करीब 1200 किलोग्राम तक भार लाने में सक्षम इस बोट में एक साथ 10 से 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा सकता है। बोट में हवा भरी होती है। मझधार में कहीं हवा कम भी हो जाए तो उसमें फुट पंप के जरिए पर्याप्त हवा भरी जा सकती है। तेज गति से चलाने के लिए इसमें एक आउट बोट मोटर लगी होती है जो पेट्रोल से चलती है। बोट में लगी ओबीएम 20 लीटर में एक घंटे चलती है। इसमें एक डायोमीटर लगा होता है जिसे राउडर अध्ययन करता रहता है। जरूरत पड़ने पर रिजर्व में रखी गई बोट को भेजकर उसमें पेट्रोल भरा जाता है।

कानपुर में भी तैयार हो रही लाइफ जैकेट

कानपुर की टूप कंफर्ट्स लिमिटेड की इकाई आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ) ने स्वदेशी लाइफ सपोर्ट जैकेट कवच तैयार किया है। यह कवच समुद्री तूफानों में कर्मचारियों को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने में सक्षम है। सैन्य रक्षा उत्पाद तैयार करने वाली आयुध निर्माणी ने स्वदेशी उत्पाद को ई-कामर्स प्लेटफार्म पर लांच किया है। इसकी कीमत केवल 4838 रुपये रखी गई है। स्वदेशी जैकेट के अनुसंधान और उसको विकसित करने में छह माह का समय लगा है।

जैकेट में मिलिट्री ग्रेड का कपड़ा, गहरे पानी में तैरने में कारगर पालीथीन फोम, जलरोधक कपड़ा, नायलान टेप, उच्च शक्ति नायलान टेप, स्लाइड फास्टनरों और बकल से बनाया गया है। औसतन 650 ग्राम वजन की नारंगी रंग की जैकेट पहने व्यक्ति को पानी में टार्च की रोशनी में आसानी से ढूंढा जा सकेगा। ओईएफ के महाप्रबंधक आरके वर्मा ने बताया कि अन्य कंपनियों की तुलना में ओईएफ की जैकेट महंगी हो सकती है लेकिन इसकी उच्च गुणवत्ता और विश्वस्तरीय मानक कहीं और नहीं मिलेगा।

ओईएफ ने लाइफ सपोर्ट जैकेट को पुलिस, एनडीआरएफ, नौसेना सहित अन्य संस्थानों में प्रदर्शनी के लिए रखा था। दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ से उसको काफी सराहना मिली और जल्द ही इसका उत्पादन आर्डर मिलने की प्रबल संभावना है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation