• Latest
  • Trending
Huge loss to the country's economy due to cancer

कैंसर से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान

May 10, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Sunday, July 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कैंसर से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 10, 2024
in महाराष्ट्र
0
Huge loss to the country's economy due to cancer

मुंबई। कैंसर न केवल लोगों की सेहत प्रभावित करता है, बल्कि जिंदगी भी छीन लेता है। टाटा मेमोरियल अस्पताल द्वारा 100 मरीजों पर किए अध्ययन मुताबिक ओरल कैंसर से होने वाली अकाल मृत्यु के कारण लोगों ने 671 साल अपनी ज़िंदगी के गंवा दिए हैं। वहीं, अकाल मृत्यु के चलते 560 करोड़ डॉलर का नुकसान प्रोडक्टिविटी के रूप में हुआ है। अध्ययन में शामिल मरीज़ों का ही उदाहरण रखें, तो यदि किसी की मौत 42 की उम्र में कैंसर से हुई और यदि वह रोगमुक्त होता, तो 62 साल जीता। ऐसे में, उसने जीवन के 20 साल गंवा दिए, साथ ही इन 20 सालों में वह जो कमाता, उसकी भी क्षति हुई। यानी अनमोल ज़िंदगी के साथ-साथ कैंसर इकॉनमी के लिए भी घातक हो रहा है।

टाटा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने देश में पहली बार मुंह के कैंसर से होने वाली असामयिक मृत्यु और विकलांगता के कारण व्यक्ति और देश को होने वाले आर्थिक नुकसान पर रिसर्च कर चौंका देने वाले तथ्य देश के सामने रखे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

पर्सनल पेशेंट डाटा से स्टडी
टाटा मेमोरियल अस्पताल में सहायक प्रोफेसर और अध्ययन के मुख्य लेखक डॉ. अर्जुन सिंह ने कहा कि मुंह के कैंसर के कारण मरीज़ों की शुरुआती (29.8 प्रतिशत) और एडवांस कैंसर (70.2 प्रतिशत) के कारण 671 साल बर्बाद हो गए। भारत में सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष मानते हुए, कैंसर से होने वाली 91 प्रतिशत मौतें या असाध्य पुनरावृत्ति (समय से पहले) आयु वर्ग में थीं, जिनकी औसत आयु 41.5 वर्ष थी। इस अध्ययन में व्यक्तिगत रोगी डेटा (बाज़ार और गैर-बाज़ार योगदान, सामाजिक आर्थिक स्थिति, शिक्षा स्तर इत्यादि सहित) संभावित रूप से और लंबी अवधि में एकत्रित किया गया था।

– औसतन 671 साल और 4670 करोड़ का नुकसान
– प्रति महिला 5722803 और पुरुष 71,83,917 रुपये की क्षति

असीमित नुकसान
आंकड़ों का आकलन करने पर पता चला कि असामयिक मृत्यु के कारण प्रोडक्टिविटी प्रति महिला 5722803 रुपये और प्रति पुरुष 71,83,917 रुपये का नुकसान हुआ है। जनसंख्या में मृत्यु दर के आधार पर ये परिणाम बताते हैं कि 2022 में भारत में समय से पहले मुंह के कैंसर से होने वाली मौतों के कारण खोई हुई उत्पादकता की कुल लागत 4670 करोड़ रुपये (5.6 बिलियन डॉलर) थी, जो संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद का 0.18 प्रतिशत है।

हर साल 1 लाख लोगों को मुंह का कैंसर
‘एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट रिसर्च एंड एजुकेशन इन कैंसर’ के निदेशक डॉ. पंकज चतुर्वेदी के अनुसार हर साल 1 लाख लोग मुंह के कैंसर से ग्रस्त होते हैं।

इनमें 50 प्रतिशत लोगों की मौत 13 महीने के भीतर हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण है बीमारी का देर से पता होना। नए और पुराने कैंसर के मामले मिलाकर साल भर में लगभग 60 हजार लोगों की मौत हो जाती है। ये आंकड़े देखने में भले लोगों को कम लगें, लेकिन इनकी ओर से देश की जीडीपी में दिए जाने वाले अरबों रुपये के योगदान का नुकसान हो जाता है। देश का प्रत्येक व्यक्ति देश की उन्नति में अपना योगदान दे, इसलिए सरकार स्वास्थ्य और पढ़ाई में पैसे खर्च करती है, लेकिन मुंह के कैंसर से होने वाली असामयिक मृत्यु के कारण सारा निवेश व्यर्थ हो जाता है।

डॉ. चतुर्वेदी ने उदाहरण देते हुए बताया कि हमारे यहां काम से रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है, लेकिन व्यक्ति को 42 साल में कैंसर होता है और उसकी मौत हो जाती है। ऐसे में, 20 साल तक वह व्यक्ति जो आर्थिक कॉन्ट्रिब्यूशन करने वाला था, वह नहीं कर पाएगा।

तंबाकू युक्त पदार्थ आर्थिक उन्नति को नुकसान पहुंचा रहे
इस अध्ययन से पॉलिसी मेकर्स को यह समझना होगा कि तंबाकू युक्त पदार्थ किस तरह से देश की आर्थिक उन्नति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टाटा हॉस्पिटल द्वारा कराई गई रिसर्च से स्पष्ट है कि गुटखा, पान, तंबाकू और धूम्रपान के कारण सरकार को भले बतौर टैक्स राजस्व की कमाई हो रही हो, लेकिन इस ज़हर के सेवन से होने वाली मौतें और देश को उन ज़िंदगियों से होने वाला आर्थिक नुकसान कहीं अधिक है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation