• Latest
  • Trending
नोएडा में बनेगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

नोएडा में बनेगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

April 7, 2023
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की नई शुरुआत

एजबेस्टन में नया आग़ाज़: वनडे आज से, भारत के बड़े नाम फिर मैदान में

July 14, 2026
Market

आईटी के दम पर सँभला बाज़ार: सेंसेक्स 77,616 पर, व्यापार-सप्ताह की शुरुआत

July 14, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

कल से शुल्क-मुक्त राह: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता बुधवार से लागू

July 14, 2026
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की नई शुरुआत

वरिष्ठों की वापसी: वनडे के लिए कोहली, रोहित और बुमराह लौटे, भारत का नया आग़ाज़

July 14, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

सुरक्षित घर वापसी की ओर: इसरो ने वे परीक्षण पास किए जो चालक-दल को धरती पर लौटाते हैं

July 14, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

हर बैरल जो भारत आयात नहीं करता: ऊर्जा-संक्रमण एक सुरक्षा-नीति क्यों है

July 14, 2026
Market

बंद पर हरा: बाज़ार ने 759 अंक की वापसी की, महँगाई 4% के पार

July 14, 2026
होर्मुज संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा क्यों रही मजबूत

जलसंधि कहे ‘बंद’, भारत के भंडार कहें ‘स्थिर’

July 14, 2026
पुरोहितों को प्रशिक्षण देकर पूजा पद्धति को लिपिबद्ध कराएगी विहिप

शुचिता का सबक

July 13, 2026
समुद्र से आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मोदी

समुद्र से आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मोदी

July 13, 2026
Tuesday, July 14, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा में बनेगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 7, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
नोएडा में बनेगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। नोएडा शहर के लिए बड़ी खबर है। करीब 30 वर्षों का इंतजार खत्म । नोएडा शहर के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को मंजूरी मिल गई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने नोएडा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पिछले करीब तीन दशकों से नोएडा अथॉरिटी शहर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाना चाहती है।

यह है परियोजना : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ नोएडा के सेक्टर-150 में यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि यह नोएडा में पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सुविधा होगी। इसके बनने से शहर आईपीएल सहित तमाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने में सक्षम हो जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

तीन कंपनियां मिलकर बनाएंगी : यूपीसीए ने 17 मार्च को अपनी समिति में यह प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव टाटा, गोदरेज और बिड़ला समेत डेवलपर्स के एक संघ ने दिया है। स्टेडियम अगले 3 वर्षों में तैयार होने की उम्मीद है।

– उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दी मंजूरी, 30 साल का इंतजार खत्म
– नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ सेक्टर-150 में होगा निर्माण

डेवलपर्स के कंसोर्टियम का प्रस्ताव : यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंकित चटर्जी ने कहा, नोएडा के डेवलपर्स के कंसोर्टियम ने सेक्टर-150 में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इसके बाद हमारी समिति ने इसे मंजूरी दे दी। साथ ही डेवलपर्स को निर्देश दिया कि यह सुविधा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के विनिर्देशों के अनुसार होनी चाहिए। आपको बता दें कि यूपीसीए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तहत काम करता है।

यूपी का चौथा शहर नोएडा : अंकित ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश में कानपुर, लखनऊ, वाराणसी के बाद नोएडा इस कैटेगरी में चौथा शहर होगा जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। वाराणसी में स्टेडियम के लिए जमीन का अधिग्रहण हाल ही में किया गया है। नोएडा के बाद गाजियाबाद में भी एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा सकता है। वहां अभी जमीन नहीं मिल पाई है।

कई बड़े औद्योगिक घराने साथ : नोएडा में परियोजना पर काम करने वाले कंसोर्टियम के प्रमुख डेवलपर लोटस ग्रीन्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कहा गया कि साइट पर काम शुरू होने की तारीख के बाद 3 साल में अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी शुरू हो जाएगी। यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश में जल्द ही विश्वस्तरीय खेल संरचना उपलब्ध होगी। इस एकीकृत खेल टाउनशिप में हमने टाटा, गोदरेज, बिड़ला, हीरो ग्रुप, प्रेस्टीज और एल्डेको जैसे उद्योग जगत के प्रसिद्ध घरानों को शामिल किया है। स्टेडियम 38 एकड़ जमीन पर बनेगा। यहां 9 होल वाला गोल्फ कोर्स और टेनिस कोर्ट जैसी अत्याधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लोटस ग्रीन स्पोर्ट्स सिटी के एक प्रवक्ता ने कहा, हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को विकसित करने के लिए एजेंसी का चयन करने की प्रक्रिया में हैं।

40 हजार दर्शक बैठ सकेंगे : पिच के चारों ओर बाउंड्री से बाउंड्री स्क्वायर तक दूरी 137.6 मीटर होगी। स्टेडियम में 40,000 दर्शकों के लिए बैठने की क्षमता होगी। नोएडा प्राधिकरण से परियोजना के ले-आउट प्लान को मंजूरी मिलते ही साइट पर काम शुरू हो जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के चीफ आर्किटेक्ट और टाउन प्लानर इश्तियाक अहमद ने कहा, ‘अक्टूबर 2022 में लोटस ग्रीन्स की ओर से सौंपे गए मास्टर प्लान का मूल्यांकन मानदंडों के अनुसार अनुमोदन के लिए किया जा रहा है।’

एक छत, कई खेल सुविधाएं
प्रोजेक्ट से जुड़े डेवलपर्स ने कहा कि एक ही छत के नीचे कई खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह ‘एकीकृत स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट’ का हिस्सा होगा। यह नोएडा दक्षिण क्षेत्र में विकास को गति देगा। यह इस इलाके में न केवल आवास की मांग को बढ़ावा देगा, बल्कि वैश्विक संगठनों को भी विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation