• Latest
  • Trending
Every year 1.80 crore people are getting employment in the country: Vaishnav

देश में हर साल 1.80 करोड़ लोगों को मिल रहा रोजगार : वैष्णव

December 17, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश में हर साल 1.80 करोड़ लोगों को मिल रहा रोजगार : वैष्णव

भारतीय अर्थव्यवस्था में पहली बार विनिर्माण निर्यात को मिली बढ़त

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 17, 2023
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Every year 1.80 crore people are getting employment in the country: Vaishnav

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि भारत की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच गई है जहां निर्यात बाजार में विनिर्माण क्षेत्र ने सेवा क्षेत्र को पीछे छोड़ दिया है और जल्द ही भारत का निर्यात एक ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया भारत आज हर साल एक करोड़ 80 लाख नये रोज़गार अवसर पैदा कर रहा है।

वैष्णव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में ये जानकारियां साझा कीं। वैष्णव ने कहा कि देश में लंबे समय से विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने की बात कही जाती रही लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था। बीते 40 से 50 साल के दौरान भारत में विनिर्माण लगातार घटता रहा और हम उसकी क्षमता का दोहन नहीं कर पाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के नारे का मजाक उड़ाते थे और आज हालात खुद उनका ही मज़ाक उड़ाने लगे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

उन्होंने कहा कि आज हम उस स्थिति में पहुंच गये हैं जब हमारा निर्यात एक ट्रिलियन यानी दस खरब डॉलर के करीब पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय निर्यात 7.62 खरब डॉलर से अधिक का रहा। इसमें से विनिर्माण निर्यात 4.53 खरब डॉलर और सेवा क्षेत्र निर्यात 3.09 खरब डॉलर का रहा। उन्होंने बताया कि पहले हम केवल तीन चार वस्तुओं का भी निर्यात करते थे। अब निर्यात करने वाली वस्तुओं की सूची भी लंबी हो रही है। बीते वर्ष हुए निर्यात में सर्वाधिक 97 अरब डॉलर पेट्रोलियम पदार्थ, 19 अरब डॉलर फार्मास्युटिकल्स, 12 अरब डॉलर टेलीकॉम उपकरण, 11 अरब डॉलर इलेक्टि्रकल मशीनरी, 8 अरब डॉलर एल्युमिनियम उत्पाद, 8.7 अरब डॉलर मोटर वाहन एवं कार तथा चार अरब डॉलर के इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण का निर्यात हुआ है।

उन्होंने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और चीन आदि विकसित देशों की अर्थव्यवस्था का विस्तार एवं स्थायित्व विनिर्माण क्षेत्र की मजबूती पर ही आधारित रहा है। इसलिए भारत को भी विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिज़ाइन इन इंडिया’, ‘इनोवेट इन इंडिया’ जैसे मिशनों की बड़ी भूमिका रही है। आज भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता एवं लागत, दोनों वैश्विक बाज़ार में प्रतिस्पर्धी हैं और इसी से हमारा निर्यात बढ़ रहा है।

वैष्णव ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र के मजबूत होने से राेज़गार भी तेजी से बढ़े हैं और भविष्य निधि के खातों का अध्ययन करें तो पाएंगे कि पहले औपचारिक रोज़गार छह लाख प्रति माह के स्तर पर था, वह अब 14 से 15 लाख प्रति माह के स्तर पर पहुंच गया है। यानी करीब एक करोड़ 70 से 80 लाख रोज़गार सालाना पैदा हो रहे हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सालाना दो करोड़ रोज़गार के वादे के करीब है।

विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन चुका भारत
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में एक समय 98 प्रतिशत मोबाइल फोन आयात होते थे और आज 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन भारत में निर्मित हैं। एपल जैसी कंपनियां भारत में मोबाइल विनिर्माण कर रहीं हैं और आज भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन चुका है। मोबाइल निर्यात के मामले में हम चौथे नंबर पर हैं। बीते वित्त वर्ष में 11 अरब डॉलर के मोबाइल फोन सेट का निर्यात हुआ जो चालू वित्त वर्ष में 15 अरब डॉलर यानी करीब सवा लाख करोड़ रुपए के पार चला जाएगा।

खिलौना निर्यात चार हजार करोड़ रुपए से अधिक का
वैष्णव ने कहा कि खिलौना निर्यात में भी हम चार हजार करोड़ रुपए से अधिक अर्जित करने लगे हैं। मोबाइल बैटरी एवं मोबाइल के अन्य उपकरणों के निर्माण में भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अगले वर्ष सेमीकंडक्टर का विनिर्माण आरंभ हो जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation