• Latest
  • Trending
Democracy getting stronger in Kashmir

कश्मीर में मजबूत होता लोकतंत्र

March 29, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कश्मीर में मजबूत होता लोकतंत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in the blitz
0
Democracy getting stronger in Kashmir
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के एजेंडे में जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली और वहां के लोगों का विकास सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जम्मू-कश्मीर के हित में पहला सबसे बड़ा फैसला मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को लिया था जब उन्होंने लोकतंत्र की स्थापना के लिए राज्य को अनुच्छेद 370 और 35 ए से मुक्ति दिलाई थी। इसी क्रम में राज्य में लोकतंत्र की बहाली की ओर एक कदम और बढ़ाते हुए केंद्र की मोदी सरकार में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) एक्ट (एएफएसपीए) यानी अफस्पा को रद करने पर विचार करेगी। अमित शाह ने ये भी कहा कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से सैनिकों को वापस बुलाने की योजना भी बना रही है और कानून व्यवस्था को जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले किया जाएगा। शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को स्थापित करना पीएम मोदी का वादा है और इसे पूरा किया जाएगा। हालांकि, यह लोकतंत्र केवल तीन परिवारों तक सीमित नहीं रहेगा और यह लोगों का लोकतंत्र होगा।

हटेगा अफस्पा हटेगी सेना
पीओके भारत का

जम्मू-कश्मीर के एक चैनल को दिए साक्षात्कार में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू- कश्मीर की पुलिस ने कई बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व किया है। शाह ने दो टूक कहा- हम कश्मीरी युवाओं से बातचीत करेंगे, न कि उन संगठनों से जिनकी जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हैं। शाह ने पाकिस्तान की बदहाली का हवाला दिया और कहा, कश्मीर को सिर्फ पीएम मोदी ही बचा सकते हैं। शाह ने साफ शब्दों में कहा- बीजेपी और पूरी संसद का मानना है कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है। पीओके में रहने वाले मुस्लिम भाई भी भारतीय हैं और हिंदू भाई भी। पीओके पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है और उसे अपने वक्त पर वापस लिया जाएगा। इसके लिए एक लंबी प्रक्रिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

गौर करें तो मोदी सरकार एक के बाद एक, हर फैसला प्रदेश की भलाई के लिए कर रही है, चाहे वो महिला सशक्तिकरण हो, युवाओं के लिए अवसर हों, दलितों, पीड़ितों और वंचितों के कल्याणकारी लक्ष्यों को पूरा करने का काम हो या फिर लोगों के संवैधानिक और बुनियादी अधिकार।

भारत की मुकुट मणि के रूप में जाना जाने वाला जम्मू-कश्मीर राज्य लंबे समय से आतंकवाद, उग्रवाद, अल्प विकास और वंशवादी राजनीति की घेराबंदी में था। हालांकि, 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पद संभालने के बाद राज्य ने अपने भाग्य और गतिशीलता में एक उल्लेखनीय बदलाव देखा है, खासकर आर्टिकल 370 को खत्म करने के ऐतिहासिक निर्णय के बाद। इस कदम ने व्यापक विकास का मार्ग प्रशस्त किया है, ऐतिहासिक अभावों को समाप्त किया है और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलावों को बढ़ावा दिया है।

अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम और नागरिक सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं। पीएम ने करीब 1500 नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश भी वितरित किए। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पीएम मोदी की कश्मीर में यह पहली रैली थी जिसमें राज्य के हर क्षेत्र से एक लाख से अधिक लोग आए थे और अब तक किसी भी प्रधानमंत्री की यह सबसे सफल रैली मानी गई है।

इसके अलावा राज्य में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और राजनीतिक अधिकारों की बहाली, सुशासन और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा, सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, विकास के केंद्र में महिलाएं को बढ़ावा देना, जनजातीय गरिमा की बहाली, जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में नए रास्ते खोलना, रोजगार सृजन में वृद्धि के लिए प्रयास, एक्सेलरेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को तेज करना, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और कारोबार को बढ़ावा, किसान कल्याण की योजनाएं लागू करना, जम्मू-कश्मीर में पर्यटन की बढ़ोतरी तथा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपना कर शांति के नए युग की शुरुआत के लिए ठोस प्रयास करने से कश्मीर में आया बदलाव अब साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

मोदी सरकार में जम्मू-कश्मीर में हुए समग्र विकास को देखते हुए कह सकते हैं कि यह शासन समावेशिता, सामाजिक कल्याण, आर्थिक विकास और शांति निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न क्षेत्रों में किए गए परिवर्तनकारी प्रयासों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक उज्जवल भविष्य की नींव रखी है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation