• Latest
  • Trending
Delhi-NCR also has a 'Chhota Haridwar'

दिल्ली-एनसीआर में भी है एक ‘छोटा हरिद्वार’

June 23, 2023
भारत की मैन्युफैक्चरिंग, रक्षा, PLI, BRICS और अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

ब्लिट्ज़ इंडिया साप्ताहिक

August 23, 2026
हरियाणा में चलाया स्वच्छता अभियान

सीवर में एक भी मौत नहीं — ‘मिशन ज़ीरो’ का लक्ष्य

August 23, 2026
arhar

कम बारिश की सबसे तेज़ मार दाल पर पड़ी

August 23, 2026
textile

पुराना पीएफ जुड़वाने का मौका, 31 अक्टूबर तक

August 23, 2026
medicine

चार साल से छोटे बच्चों को अब यह सिरप नहीं

August 23, 2026
paradip-port-rail-connectivity-18-5-metre-draft

पारादीप में गहरा हुआ पानी, रेल लाइन को भी मिली मंजूरी

August 22, 2026
The Master Plan for Delhi 2047 was released on 20 August.

दिल्ली की नई महायोजना: नियमित होंगी 1,511 कॉलोनियाँ

August 21, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना 4,550 डॉलर पार, त्योहार से पहले तेज़ी

August 20, 2026
badminton-court

17 साल बाद दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप

August 20, 2026
UPI

अब हर यूपीआई पेमेंट औसतन 1,263 रुपये का

August 20, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

धान का रकबा घटा, दाल और कपास जस के तस

August 20, 2026
dialy-news

भारत की अर्थव्यवस्था: शेयर बाज़ार, यूपीआई, व्यापार और तेल

August 20, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल्ली-एनसीआर में भी है एक ‘छोटा हरिद्वार’

कई घंटे हरिद्वार जाने के लिए लगाने के बजाय यहीं गंगा में डुबकी लगाएं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 23, 2023
in दिलली-एनसीआर
0
Delhi-NCR also has a 'Chhota Haridwar'
ब्लिट्ज विशेष

मुरादनगर। दिल्ली-एनसीआर के पास किसी शानदार जगह पर जाने की सोच रहे हैं या किसी धार्मिक जगह पर जाना चाहते हैं, तो बता दें मेरठ के पास मुरादनगर में ‘छोटा हरिद्वार’ नाम से जगह है, जहां आप गंगा में डुबकी लगा सकते हैं।

इन दिनों दिल्लीवाले हरिद्वार-ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, मसूरी शिमला जैसी जगहों पर सबसे ज्यादा जा रहे हैं। ऐसे में हर जगह जाम, सड़कों पर मीलों तक खड़ी गाड़ियां, होटल न मिलना जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। यही नहीं, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चलने की वजह से ज्यादातर रूटों पर जाम लगा हुआ है, हरिद्वार पार करते ही लोगों को घंटों तक ऋषिकेश में ही खड़ा होना पड़ रहा है। ऐसे में हरिद्वार भी जा रहे लोगों को 5 घंटे से भी ज्यादा लग रहे हैं। अगर आप भी हरिद्वार जाकर गंगा में डुबकी लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो दिल्ली-एनसीआर की ‘छोटा हरिद्वार’ वाली जगह पर जाएं।

YOU MAY ALSO LIKE

दिल्ली को मिलेगी रिंग मेट्रो की सौगात

पूरे एनसीआर को मिलेगी बुलेट रफ्तार

दिल्ली से दूरी
ये जगह दिल्ली एनसीआर से 50 किमी दूर है। यहां जाकर आपका घूमना भी हो जाएगा और बच्चों के साथ आपकी वेकेशन भी हो जाएगी। यहां जाकर आप हरिद्वार में गंगा स्नान का पूरा मजा उठा सकते हैं। दिल्ली से मेरठ जाते समय मुरादनगर नाम का एक कस्बा है, जहां गंगानहर बहती है, जो सीधी हरिद्वार से आती है। इसी गंगा में डुबकी लगाने के लिए लोगों की खूब भीड़ देखने को मिलती है।

गंगा के बीच है शिव की प्रतिमा
मुरादनगर गंगा नगर में पक्के घाट भी बनाए गए हैं और इन्हीं की वजह से इस जगह को ‘छोटा हरिद्वार’ कहते हैं। यहां जाकर आपको एकदम हरिद्वार जैसी फीलिंग आएगी।

आपने हरिद्वार में शिव की प्रतिमा तो देखी होगी, उसके बीच से गंगा बहती है, उसी तरह यहां भी शिव की जटाधारी प्रतिमा स्थापित की गई है। घाट पर बने मंदिर और गूंजते हर-हर गंगे के गीत-नारे हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

‘छोटा हरिद्वार’ में क्या कर सकते हैं
छोटा हरिद्वार में आप अपने परिवार के साथ गंगा स्नान कर सकते हैं, बोटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। साथ ही किसी भी टूरिस्ट प्लेस की तरह शानदार होटल या ढाबों पर भोजन का पूरा लुत्फ ले सकते हैं। छोटे हरिद्वार में हर वीकेंड पर खूब भीड़ देखने को मिलती है।

बता दें, पूर्णिमा और अन्य त्योहारों पर यहां भक्तों की संख्या इतना होती है कि पैर रखने की जगह तक नहीं होती। स्नान के साथ-साथ लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए भी यहां आते रहते हैं। छोटे हरिद्वार के घाटों पर शिव मंदिर के साथ-साथ कई प्राचीन मंदिर भी बने हुए हैं। यही नहीं लोग यहां आकर अस्थियां भी प्रवाहित भी करते हैं।

गंगा में नहाने के बढ़िया इंतजाम
गंगा में डुबकी लगाने के लिए यहां लोहे के पाइपों की बैरिकेडिंग भी की गई है। गंगा नगर होने की वजह से यहां गंगा 12 फीट से भी अधिक गहरी है। अगर आप गंगा में स्नान करना चाहते हैं तो बैरीकेडिंग के ही अंदर स्नान करें, महिलाओं के लिए अलग से स्नान घाट बनाए गए हैं। आसपास रहने वाले लोग तो स्कूटर से भी यहां तक आ जाते हैं।

आसानी से पहुंच सकते हैं यहां
खास बात तो ये है मुरादनगर आकर कार, बाइक या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी यहां तक पहुंच सकते हैं। अगर आप बाइक से छोटे हरिद्वार तक आना चाह रहे हैं, तो लगभग 200 से 300 रुपए लगाकर यहां डुबकी लगाने आ सकते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation