• Latest
  • Trending
यूपी में लगेगी देश की दूसरी सेमीकंडक्टर बनाने की इकाई

यूपी में लगेगी देश की दूसरी सेमीकंडक्टर बनाने की इकाई

April 28, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में लगेगी देश की दूसरी सेमीकंडक्टर बनाने की इकाई

17 हजार करोड़ का निवेश करेगा हीरानंदानी समूह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 28, 2023
in the blitz, नया-भारत
0
यूपी में लगेगी देश की दूसरी सेमीकंडक्टर बनाने की इकाई

ग्रेटर नोएडा। देश में सेमीकंडक्टर बनाने की दूसरी इकाई यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 91 एकड़ में लगेगी। ग्लोबल इनवेस्टर समिट में हुए एमओयू के बाद अब कंपनी ने केंद्र और राज्य सरकार के पास आवेदन कर दिया है। सरकार के अनुमोदन के बाद कंपनी को मेगा इनवेस्टमेंट के तहत जमीन आवंटित की जाएगी। कंपनी यहां पर 17 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह इकाई सेमीकंडक्टर के मामले में देश को आत्मनिर्भरता बनाने के मिशन की लंबी छलांग साबित होगी।

वाहन, कंप्यूटर, लैपटॉप, सेलफोन आदि में सेमीकंडक्टर सबसे अहम पार्ट है। इसकी कमी से वाहन बाजार में दिक्क त हो रही है और इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के दामों में भी इजाफा हुआ है। सेमीकंडक्टर के लिए देश अभी आयात पर निर्भर है। इस निर्भरता को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर बड़ी कवायद शुरू हुई है। देश की पहली सेमीकंडक्टर उत्पादन की इकाई गुजरात में लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब उत्तर प्रदेश में भी सेमीकंडक्टर का उत्पादन होगा। इसके लिए हीरानंदानी ग्रुप आगे आया है। फरवरी में हुई ग्लोबल इनवेस्टर समिट में इसके लिए हीरानंदानी ग्रुप ने एमओयू किया था। अब उस एमओयू को धरातल पर उतारने की कार्रवाई शुरू हो गई।

YOU MAY ALSO LIKE

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

चार चरणों में पूरा होगी योजना
हीरानंदानी समूह की कंपनी टारक्यू सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने ताइवान की एक कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर करते हुए यमुना प्राधिकरण में इकाई लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को 12 अप्रैल को आवेदन कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने 50 लाख रुपये भी जमा करवा दिए हैं। यह योजना चार चरणों में पूरी होगी। केंद्र सरकार सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी को तमाम तरह की सुविधाएं देती है। इन्हीं सुविधाओं के लिए कंपनी ने आवेदन किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार भी कई तरह की सब्सिडी कंपनी को देगी।

सेमीकंडक्टर किसी प्रॉडक्ट की कंट्रोलिंग और मेमोरी फंक्शन को ऑपरेट करता है। कंप्यूटर, सेलफोन, गैजेट्स, वाहनों की मांग बढ़ने पर सेमीकंडक्टर की मांग भी बढ़ जाती है। रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते सेमीकंडक्टर मांग के अनुरूप नहीं मिल पा रहे हैं। देश में कार की वेटिंग बढ़ने का एक कारण यह भी बताया जाता है।

सरकार की अनुमति मिलते ही जमीन आवंटन
सेमीकंडक्टर की इकाई लगाने के लिए हीरानंदानी ग्रुप ने केंद्र और प्रदेश सरकार में आवेदन किया है। सरकार की अनुमित के बाद जमीन आवंटित की जाएगी।
-डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation