• Latest
  • Trending
Yogi Adityanath becomes number one Chief Minister on 'X'

अब और कड़ा होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुरक्षा घेरा

April 21, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब और कड़ा होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुरक्षा घेरा

अतीक हत्याकांड के बाद सरकार व प्रशासन का बड़ा फैसला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 21, 2023
in the blitz, उत्तर प्रदेश-दिल्ली, उत्तर-प्रदेश
0
Yogi Adityanath becomes number one Chief Minister on 'X'

संजय द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ की सरेआम हत्या के बाद सीएम योगी के सुरक्षा घेरे को कड़ा करने का निर्णय लिया गया है। सीएम योगी को अभी जेड प्लस सिक्यूरिटी मिली हुई है। सूत्रों का दावा है कि इस सुरक्षा घेरे को और सख्त किया जाएगा। सुरक्षा घेरा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बाहर भी बढ़ाया जाएगा। सीएम योगी को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रदेश में नेताओं की ओर से सीएम योगी की सभाओं की मांग की गई है। इस बीच यूपी में तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद सीएम योगी के सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पूरी स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी योगी की सुरक्षा को और पुख्ता करने की योजना बनाई गई है।

सीएम पहले से ही कई संगठनों के निशाने पर रहे हैं। अतीक- अशरफ हत्याकांड के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। योगी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

योगी सरकार एक्शन में : अतीक अहमद और उसके भाई की लाइव कैमरों के सामने हत्या किए जाने के बाद से लगातार योगी सरकार एक्शन में है। प्रयागराज कमिश्नरेट की ओर से एसआईटी का गठन किया गया है, छापेमारी जारी है। वहीं, पुलिस की टीम तीनों हमलावरों के गृह जिलों बांदा, हमीरपुर और कासगंज पहुंची है। उनसे पूछताछ जारी है, संपर्कों को खंगाला जा रहा है।

सीएम आवास पर बैठकों का दौर : लखनऊ में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। सोमवार को सीएम ने अपने सभी कार्यक्रमों का स्थगित कर दिया। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम रद कर दिए गए।

सीएम आवास में पुलिस अधिकारियों और सीनियर अफसरों के साथ सीएम योगी ने विशेष बैठक की। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सीएम ने डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को तलब किया। इसके बाद डीजीपी आरके विश्वकर्मा भी सीएम आवास पहुंचे। हाई लेवल बैठक में अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद बनी स्थिति से निपटने की विशेष योजना तैयार की गई है।

हत्याकांड की न्यायिक जांच के आदेश दिए सीएम ने


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं । तीन हमलावरों को मौके से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर दिया, उनसे पूछताछ चल रही है। सीएम ने हाई प्रोफाइल मीटिंग बुलाई जिसमें डीजीपी, एडीजी कानून व्यवस्था, गृह सचिव समेत अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय जुडिशियल कमीशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए।

दो माह में आयोग की रिपोर्ट : आयोग को दो महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट देनी है। इस आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे। बाकी दो सदस्य हैं सुबेश कुमार सिंह और ब्रजेश कुमार सोनी। सुबेश कुमार सिंह पूर्व आईपीएस हैं और ब्रजेश कुमार सोनी रिटायर्ड डिस्िट्रक्ट जज हैं।

घटनाक्रम से नाराज हैं योगी : प्रयागराज हत्याकांड को लेकर बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ काफी नाराज हैं।
हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। उन्होंने घात लगाकर प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास सबसे पहले अतीक अहमद के सिर में गोली मारी। इसके बाद अन्य हमलावरों ने अशरफ और अतीक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

17 पुलिसकर्मी सस्पेंड : प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई । साथ ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई । सीएम योगी की हाईलेवल मीटिंग के बाद 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation