• Latest
  • Trending
Bharat Shakti echoed all over the world

पूरी दुनिया में गूंजी भारत शक्ति

March 22, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पूरी दुनिया में गूंजी भारत शक्ति

पोखरण में दिखा तीनों सेनाओं का पराक्रम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 22, 2024
in नया-भारत
0
Bharat Shakti echoed all over the world
आस्था भट्टाचार्य

जैसलमेर। भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले में स्थित एशिया की सबसे बड़ी पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारत की तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास सम्पन्न हुआ। इसे देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। अभ्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हमने अपनी तीनों सेनाओं का पराक्रम देखा, जो अद्भुत है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण का दम भी देख रहे हैं । आसमान में गर्जना, जमीन पर जांबाजी के साथ चारों तरफ गूंजता विजय घोष नए भारत का आह्वान है। आज हमारा पोकरण एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता, भारत का आत्मविश्वास और आत्मगौरव की त्रिवेणी का साक्षी बना है। यह पोखरण की धरती भारत की परमाणु शक्ति की साक्षी रही है। आज भारत शक्ति का उत्सव राजस्थान की धरती पर हो रहा है, लेकिन इसकी गूंज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

तेजस के लिए अमेरिका ने इंजन देने में देरी की तो डीआरडीओ ने पलट दी बाजी

फ्रांस ने 114 राफेल की डील के लिए भेजा प्रपोजल, भारत में ही बनेंगे 94 विमान

हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल
पीएम ने कहा कि भारत ने एमआईआरवी आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस लम्बी दूरी की क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किया है। दुनिया के बहुत ही कम देशों के पास इस तरह की आधुनिक टेक्नोलॉजी और क्षमता है। यह सैन्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की एक और बड़ी उड़ान है। विकसित भारत की कल्पना आत्मनिर्भर भारत के बिना संभव ही नहीं है। भारत को विकसित होना है तो हमें दूसरों पर अपनी निर्भरता को कम करना ही होगा। आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल दे रहा है। यह आयोजन भी इसी संकल्प का हिस्सा है।

स्वदेशीकरण से सशक्तीकरण

‘मेक इन इंडिया’ की सफलता
आज ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता हमारे सामने है। हमारी तोप, टैंक, लड़ाकू जहाज, हेलीकॉप्टर मिसाइल सिस्टम ये सभी भारत की शक्ति हैं। पीएम ने भारतीय सेना के जवानों की हौसला अफजाई भी की।

कांग्रेस शासन पर कटाक्ष
पीएम मोदी ने सैन्य क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के साथ कई उपलब्धियों का भी बखान किया। उन्होंने कांग्रेस का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। आजादी के बाद से एक दुर्भाग्य यह रहा कि जिन्होंने दशकों तक देश पर शासन किया, वे देश की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं रहे। हालत यह थी कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला सेना में खरीद के दौरान ही हुआ। उन्होंने जानबूझकर भारत को रक्षा जरूरत के लिए विदेशियों पर निर्भर रखा।

सेनाओं के स्वदेशी हथियार
इस युद्धाभ्यास में भारत में बने हथियारों की ताकत दिखाई दी। भारत में निर्मित विभिन्न हथियारों और लड़ाकू विमानों के साथ मिसाइलों से फायर कर सेना ने अपने युद्ध कौशल व पराक्रम का जीवंत प्रदर्शन किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation