• Latest
  • Trending
Assembly elections will be held in Arunachal, Sikkim, Andhra Pradesh and Odisha

अरुणाचल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश व ओडिशा में होंगे विधानसभा चुनाव

March 22, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अरुणाचल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश व ओडिशा में होंगे विधानसभा चुनाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 22, 2024
in राष्ट्रीय
0
Assembly elections will be held in Arunachal, Sikkim, Andhra Pradesh and Odisha
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों के विधानसभा के चुनावों की तारीखों का एलान भी कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम (19 अप्रैल) और आंध्र प्रदेश (13 मई) में एक चरण में मतदान होगा, जबकि ओडिशा में विधानसभा चुनाव चार चरणों में होंगे। ओडिशा व आंध्र प्रदेश में मतगणना लोकसभा चुनावों के साथ 4 जून को होगी लेकिन अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम विधानसभा चुनाव के वोटों की गणना की तारीखों में बदलाव किया गया है। दोनों राज्यों में अब वोटों की गिनती 2 जून को होगी। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम, दोनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल 02 जून 2024 को समाप्त हो रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को चुनाव
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2024 को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024 होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 होगी और 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। 4 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

सिक्किम में 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट
सिक्किम विधानसभा के लिए एक चरण में ही सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सिक्किम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024।

आंध्र प्रदेश विधानसभा में 13 मई को मतदान
आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 है। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है। 13 मई को विधानसभा के लिए मतदान होगा।

ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनाव
पहले चरण में 28 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 18 अप्रैल है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है। 13 मई को पहले चरण के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 26 अप्रैल है। नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई है। दूसरे चरण के लिए मतदान 20 मई को होगा। तीसरे चरण में 25 मई और चौथे चरण में एक जून को मतदान होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation