• Latest
  • Trending
पीएम मोदी से मिले एपल के सीईओ टिम, कहा-भारत में निवेश को प्रतिबद्ध

पीएम मोदी से मिले एपल के सीईओ टिम, कहा-भारत में निवेश को प्रतिबद्ध

April 21, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी से मिले एपल के सीईओ टिम, कहा-भारत में निवेश को प्रतिबद्ध

मुंबई में देश का पहला और दिल्ली में दूसरा ऑफिशियल एपल स्टोर खुला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 21, 2023
in the blitz, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी से मिले एपल के सीईओ टिम, कहा-भारत में निवेश को प्रतिबद्ध

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। एपल के सीईओ टिम कुक ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कुक ने कहा कि वे भारत में निवेश करने के लिए कमिटेड हैं। कुक ने गुरुवार को दिल्ली में देश के दूसरे ऑफिशियल स्टोर की ओपनिंग भी की।

टिम ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्वीट कर फोटो शेयर की और कहा कि, ‘गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। हम भारत के भविष्य पर टेक्नोलॉजी के पॉजिटिव इम्पेक्ट के आपके विजन को शेयर करते हैं। शिक्षा और डेवलपमेंट से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और पर्यावरण तक, हम भारत में ग्रोथ और निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं। कुक के ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपसे मिलकर बेहद खुशी हुई। कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करके अच्छा लगा। इसके साथ ही भारत में टेक्नोलॉजी से हो रहे परिवर्तनों को हाईलाइट किया।

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

टिम कुक ने मंगलवार को मुंबई में भारत के पहले एपल स्टोर का शुभारंभ किया था। गुरुवार को उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में दूसरे स्टोर की ओपनिंग की। एपल ने दिल्ली में खुले दूसरे स्टोर के फोटो शेयर किए हैं।

आपसे मिलकर बेहद खुशी हुई। कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करके अच्छा लगा। – पीएम मोदी
गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद – टिम


मुंबई में जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला पहला ऑफिशियल स्टोर : टिम कुक ने कंपनी के पहले फ्लैगशिप रिटेल स्टोर का मुंबई में दरवाजा खोल कर शुभारंभ किया और लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में ये स्टोर बनाया गया है। दिल्ली के साकेत में एपल का 552वां स्टोर खुला। एपल के स्टोर 25 देशों खुल चुके हैं।

अभी तक देश में एपल के रीसेलर बेचते थे डिवाइस : यहां कई लोगों के मन में सवाल होगा कि एपल के कई स्टोर तो पहले से ही भारत में है, इसमें नया क्या है? दरअसल, अभी जितने भी स्टोर एपल के प्रोडक्ट बेच रहे हैं, वो सभी कंपनी के प्रीमियम रिसेलर हैं। प्रीमियम रिसेलर का मतलब ऐसे थर्ड पार्टी स्टोर से है, जिन्होंने डिवाइस सेल करने के लिए एपल से लाइसेंस लिया है।

मुंबई स्टोर की खासियतें

यह स्टोर 20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। स्टोर का डिजाइन काफी शानदार और एनर्जी-एफिशिएंट है। एपल स्टोर को रिन्यूएबल एनर्जी के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यानी यह पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर चलता है। स्टोर में न के बराबर लाइट का इस्तेमाल किया गया है।
1984 में मैकिंटोश

बता दें कि एपल ने भारत में पहली बार 1984 में मैकिंटोश को पेश किया था और अब 25 साल बाद पहला एपल स्टोर खोला गया है। टिम कुक ने कहा , ”यह एक लंबी यात्रा रही है, मुझे खुशी है कि एपल भारत में अपना स्टोर खोल रहा है।”

70 प्रतिशत महिला कर्मी

नई दिल्ली। भारत में अपने उत्पाद तैयार करने पर एपल खास जोर दे रहा है। मुंबई में इस कंपनी का स्टोर खुलना इसका प्रमाण है। इतना ही नहीं चीन पर भी एपल भारत को तरजीह दे रहा है। एपल के वेंडरों और उनके इकोसिस्टम से 1 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुईं हैं। इनमें महिला कर्मचारियों की संख्या 72 प्रतिशत है। एपल की प्रगति के साथ अधिकांश नौकरियां पिछले 20 महीनों में ही सृजित हुई हैं। गौर करने की बात यह है कि अधिकांश महिला कर्मचारियों ने पहली बार नौकरी बाजार में प्रवेश किया है। एपल इकोसिस्टम में इसके तीन वेंडर फॉक्सकॉन , पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन शामिल हैं, जो आईफोन को असेंबल करते हैं। साथ ही टाटा, सालकॉम्प, एवरी और जेबिल जैसी कंपनियां इनको कंपोनेंट सप्लाई करती हैं। ये सभी देश में महिलाओं को अधिक संख्या में हायर करने वाले ब्रैंड बन गए हैं। जिन 70,000 से अधिक महिलाओं को काम पर रखा गया है, उनमें से अधिकांश 19-24 वर्ष आयु वर्ग में हैं। फॉक्सकॉन फैक्ट्री तीन वेंडरों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करती दिखती है। वहां कुल 35,000 में से 30,000 महिला कर्मचारी हैं। यानी 85 प्रतिशत महिला कर्मचारी। इसके बाद जेबिल है जहां कुल 6,000 में से 4,200 महिलाओं (70 प्रतिशत) को रोजगार दिया गया है। जिन्हें नौकरी पर रखा गया है, उनमें से अधिकतर 12वीं पास या साधारण डिप्लोमा धारक हैंै।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation