• Latest
  • Trending
Airport ready in Ayodhya before temple, flights from Jewar in February

मंदिर से पहले अयोध्या में एयरपोर्ट तैयार, जेवर से फरवरी में उड़ानें

December 8, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मंदिर से पहले अयोध्या में एयरपोर्ट तैयार, जेवर से फरवरी में उड़ानें

सीएम योगी ने सौगातों का किया एलान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 8, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Airport ready in Ayodhya before temple, flights from Jewar in February
संजय द्विवेदी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रदेशवासियों के लिए सौगातों का एलान किया। सीएम ने वैश्विक बीमारी कोरोना और दशकों से पूर्वांचल में बच्चों के लिए काल साबित होती आ रही इंसेफेलाइटिस के यूपी से पूरी तरह समाप्त होने की घोषणा की।

विधानमंडल के शीत सत्र के अंतिम दिन सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालयों में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय की तर्ज पर शेष 57 जिलों में भी ये विद्यालय खोले जाएंगे। इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में मदद मिलेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

इसी तरह प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर एकीकृत मंडलीय कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में वाराणसी और गोरखपुर में ऐसे एकीकृत कार्यालय के निर्माण की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने प्रदेश के 57 जिलों में सीएम कम्पोजिट विद्यालय की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए राशि जारी की जा रही है। इसी तरह किसानों के लिए निजी नलकूपों पर बिजली के बिलों में छूट के लिए कार्यवाही तेजी से चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 से पहले प्रदेश में मात्र दो एयरपोर्ट संचालित थे। अब 9 एयरपोर्ट संचालित हैं। 12 एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वह अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने गए । उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट पर भी तेजी से काम चल रहा है। फरवरी में पहले रनवे से उड़ान शुरू हो सकती है।

– आगरा में मेट्रो ट्रेन का संचालन भी फरवरी से शुरू हो जाएगा।
– सीएम ने सभी विकासखंडों में पीएमश्री विद्यालय भी खोलने का एलान किया।

ram-ji
65,000 वर्ग फुट का टर्मिनल
पहले चरण में 65,000 वर्ग फुट का एक टर्मिनल निर्माणाधीन है, जिसकी क्षमता प्रति घंटे 2-3 उड़ानों को संभालने की है। बोइंग 737, एयरबस 319 और एयरबस 320 जैसे विमानों की लैंडिंग की सुविधा के लिए 2,200 मीटर के रनवे पर भी काम चल रहा है।

तीन फेज में बनेगा श्रीराम एयरपोर्ट
अयोध्या। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि फेज वन के सभी कार्यों को इसी माह तक पूरा कर इसी कैलेंडर ईयर में एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट के सारे कामों को तीन फेजों में किया जाएगा। कुल 821 एकड़ भूमि अर्जन का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation