• Latest
  • Trending
A grand India will be built in Ram Rashtra

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के साथ अवधपुरी भी मालामाल

March 1, 2024
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के साथ अवधपुरी भी मालामाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 1, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
A grand India will be built in Ram Rashtra
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को एक महीना हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के साथ अवधपुरी भी मालामाल हो गई है। राममंदिर के आस-पास एक महीने से मेले जैसा माहौल है।

श्रीरामजन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के साथ ही समूची अयोध्या के दिन बहुर गए। औसतन प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आमद से धार्मिक पर्यटन से जुड़े हर तरह के व्यवसायों को पंख लग गए हैं। होटल, रेस्तरां, परिवहन, प्रसाद, पूजा सामग्री समेत तमाम तरीके के व्यवसाय में उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी हुई है। केवल राममंदिर-हनुमानगढ़ी से सटी पांच सौ से अधिक प्रसाद, पूजा, खाने पीने की दुकानों में पांच से सात गुना की बिक्री बढ़ गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

राममंदिर के आसपास महज चार घंटे बंद रह पा रही दुकानें
राममंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन के आसपास की सैकड़ों दुकानें महज चार पांच घंटे के लिए ही बंद रह पा रही हैं। अयोध्या व्यापार मंडल के महामंत्री नंदलाल गुप्ता कहते हैं कि इस एक महीने में सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक के लिए हनुमानगढ़ी की 95 प्रतिशत दुकानें अनवरत चलती रहती हैं। यहां प्रसाद की बिक्री में कम से कम पांच से सात गुना की बढोतरी हुई है। यही हाल कनकभवन, राममंदिर के आसपास की सैकड़ों दुकानों का है। पूजा सामग्री, खानपान, माला व फूल से जुड़े व व्यवसायियोंं पर रामलला की जबरदस्त कृपा बरस रही है।

खड़े खड़े रामलला कृपा बरसा रहे
सबसे खास रामलला की विशेष फ्रेम वाली तस्वीर, चाबी के गुच्छे, स्टिकर, फाइबर, मिट्टी, मेटल आदि से बने रामलला दरबार के स्मृति चिह्न की लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। राममंदिर का माडल उच्च लोकप्रियता में है। कई अन्य तरह के व्यवसाय से जुड़े लोग अब अपना पुराना व्यवसाय बंदकर राम से जुड़कर विकास में भागीदार बन रहे हैं। खास ये है कि सबसे ज्यादा लाभ बिना किसी दुकान के हाथ में लेकर बेचने वाले कमा रहे हैं। चंदन टीका वाले छोटे-छोटे छोटे बच्चे भी दिन भर में हजार हजार रुपये लेकर घर जा रहे हैं। दर्शन नगर का रामू पहले आटो मोबाइल की दुकान पर काम करता था, अब चंदन टीका लगाकर दर्शनार्थियों का स्वागत कर रहा है।

नए होटलों की उम्मीद से बढ़िया ओपनिंग
अयोध्या में सत्तर से अधिक होटलों में एक महीने बाद भी बुकिंग को लेकर मारामारी है। मार्च तक वीकेंड के कमरे अच्छे होटलों में बुक हैं। कई नए खुले होटलों को तो रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर उम्मीद से बढि़या ओपनिंग मिली। बूम अभी कायम है। अच्छे होटलों में यदि पहले से बुकिंग नहीं है तो यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं को भटकना पड़ता है।

रामायना होटल के मैनेजर सूर्यकांत त्रिपाठी कहते हैं कि देश के लगभग सभी महानगरों से हवाई सेवाओं के शुरू हो जाने के चलते हाई प्रोफाइल भक्तों की आमद भी बढ़ी है। अभी रामनवमी तक यही हाल रहने की उम्मीद है। होटलों की जबरदस्त कमी के चलते श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व प्रशासन के कई टेंट सिटी अभी भी अनवरत चल रहे हैं।

– प्रसाद, पूजा, खाने पीने की दुकानों में पांच से सात गुना की बढ़ी बिक्री
– एक महीने से मेले जैसा माहौल, होटलों में एडवांस बुकिंग जारी

ई- रिक्शा व ई-आटो की बिक्री बढ़ी
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वाहन चालकों में भी जागरूकता आई है। वाहन चालक अब जान चुके हैं कि डीजल-पेट्रोल वाहनों का मंदिर के आसपास फटकना मुश्किल होगा। इसलिए ये सभी ऐसे वाहनों से किनारा कर रहे हैं और इलेक्टि्रक वाहनों की खरीदारी पर जोर दे रहे हैं। श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने से जिले में ई-रिक्शा व ई-ऑटो की खरीदारी बढ़ गई है। अभी तक परिवहन विभाग के संभागीय कार्यालय में 8200 ई-रिक्शा पंजीकृत थे, लेकिन रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद से माहभर में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग नौ हजार पहुंच गया है। विभागीय अफसरों की मानें तो प्रत्येक माह 500 ई-रिक्शा और ई- आटो का पंजीकरण हो रहा है।

रामलला पर चढ़ावे की होड़ लगानी पड़ी अतिरिक्त मशीनें
23 जनवरी के बाद से प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। अब तक 62 लाख से अधिक लोग अयोध्या राममंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं। इस लिहाज से मंदिर में अलग अलग लगे 6 दानपात्रों में दान भी खूब आ रहा है। अब हाथ से नोटों की छंटाई करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए दस, बीस, पचास, सौ, दो सौ, व पांच सौ की नोटों को छंटाई कर अलग अलग गड्डी बनाने के लिए एसबीआई ने आटोमैटिक मशीनें खरीद कर लगाई हैं।

अब ये मशीनें रोजाना आने वाले फुटकर चढ़ावे को गिनकर रखती हैं जिसे बाद में बैंक में जमा कराया जाता है। राममंदिर में आने वाले कैश को एसबीआई के खाते में जमा कराया जाता है। इसके अलावा भी कई अन्य खाते राममंदिर के संचालित हैं। केवल एसबीआई की बात करें तो यहां प्रतिदिन औसतन तीस लाख रुपये कैश जमा हो रहा है। जबकि प्राण प्रतिष्ठा के पहले यह औसतन दस लाख था। सोना चांदी, चेक व डीडी आदि अलग अलग खातों में जमा होते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation