• Latest
  • Trending
Jewar airport will be known as DXN in the world

दुनिया में डीएक्सएन नाम से जाना जाएगा जेवर एयरपोर्ट

October 6, 2023
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया में डीएक्सएन नाम से जाना जाएगा जेवर एयरपोर्ट

- नोएडा के हवाई अड्डे को आईएटीए ने दिया कोडनेम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 6, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Jewar airport will be known as DXN in the world
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। नोएडा के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को आईएटीए ने तीन अक्षरों वाला कोडनेम दे दिया है। दुनियाभर में अब नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को डीएक्सएन नाम से जाना जाएगा।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की ओर से कोडनेम मिलने के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब अंतरराष्ट्रीय विमानन मानचित्र में जगह मिल गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

जानकारी के अनुसार लगभग 300 एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करने वाली इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन किसी हवाई अड्डे की स्पेशल पहचान को सुनिश्चित करने के लिए तीन अक्षरों का कोडनेम जारी करती है। यह वैश्विक हवाई यातायात का लगभग 83 प्रतिशत हिस्सा कवर करती है।

2024 के अंत तक एयरपोर्ट बनकर होगा तैयार
हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने हवाईअड्डे को कोडनेम मिलने पर इसे एयरपोर्ट के परिचालन की दिशा में मील का पत्थर बताया है। उनका कहना है कि एयरपोर्ट को कोडनेम मिलने से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने ग्राहकों की ओर एक कदम आगे बढ़ गया है। उनका कहना है कि 2024 के अंत तक एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा और यहां से विदेशों के लिए उड़ान भरी जा सकेगी।

5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में हो रहा निर्माण
क्रिस्टोफ श्नेलमैन के अनुसार भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े शहरी समूहों में से एक है, जो दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हकदार था। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दो हवाई अड्डे हैं जिनमें दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और हिंडन एयरपोर्ट शामिल हैं। फिलहाल हिंडन में अभी कुछ घरेलू उड़ानों का संचालन होता है। वहीं नोएडा हवाई अड्डे के पूरा होने पर यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन सकता है जिसका निर्माण 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में चार चरणों में हो रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation