• Latest
  • Trending
chirag-satvik

चिराग-सात्विक ने वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी को हराया

July 28, 2023
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चिराग-सात्विक ने वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी को हराया

32 साल में पहली बार जीता कोरिया ओपन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 28, 2023
in महिला-खेल
0
chirag-satvik
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। चिराग-सात्विक ने फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान की विश्व की नंबर वन इंडोनेशियाई जोड़ी को हरा कर कोरिया ओपन का खिताब जीत लिया है। चिराग-सात्विक ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 17-21, 21-13, 21-14 के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबला 62 मिनट तक चला। फाइनल जीतते ही सात्विक और चिराग कोर्ट पर डांस करने लगे। वे 2012 में पीएसवाई के रिलीज किए गए गाने ‘गंगनम स्टाइल’ के सिग्नेचर स्टेप को दोहराते दिखे।

कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट पहली बार 1991 में हुआ। यानी टूर्नामेंट आरंभ होने के 32 साल बाद पहली बार किसी भारतीय युगल ने यह उपलब्धि हासिल की। यह ग्रेड-2 का टूर्नामेंट है जो बैडमिंटन सुपर-500 कैटेगरी में आता है। इसमें भी मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स के साथ मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के 5 इवेंट होते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

सिंधु ने जीता था पहला खिताब
2017 में पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स का खिताब जीता था। वह कोरिया ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनी थीं। उनके बाद अब मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने खिताब जीता। इससे पहले सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन चाइनीज जोड़ी वेइ केंग लिआंग-चंग वांग को सीधे गेमों में हराया था। जबकि क्वार्टर फाइनल में जापानी जोड़ी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी, राउंड ऑफ 16 में चीन की हे जी टिंग और झोउ हाओ डोंग की जोड़ी और राउंड ऑफ 32 में सुपक जोमकोह- किटिनुपोंग केड्रेन की थाई जोड़ी को हराया था।

लगातार दूसरा टाइटल जीता
सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं। इस जोड़ी ने पिछला टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन जीता था। वहीं यह उनका तीसरा बीडब्ल्यूएफ 500 खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2019 में थाईलैंड ओपन और पिछले साल इंडिया ओपन जीता था।

उपलब्धियों का लंबा सिलसिला
चिराग-सात्विक की जोड़ी ने साथ में कई खिताब अपने नाम किए हैं, जिनमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक, थॉमस कप का स्वर्ण पदक, विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के अलावा सुपर 300 (सैयद मोदी और स्विस ओपन), सुपर 500 (थाईलैंड और इंडिया ओपन), सुपर 750 (फ्रेंच ओपन) और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 की जीत शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर चिराग-रंकीरेड्डी
चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी कोरिया ओपन जीतने के बाद रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। यह जोड़ी बीडब्ल्यूएफ की नवीनतम रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। सात्विक और चिराग ने यह रैंकिंग लिआंग वेई केंग और वांग चांग की चीन की जोड़ी से छीनी है। भारतीय जोड़ी ने कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में केंग और चांग की जोड़ी को हराया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation