• Latest
  • Trending
Pakistan upset by G20 summit in Kashmir

अब कश्मीर को फिल्म हब बनाने की तैयारी में केंद्र सरकार

June 9, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब कश्मीर को फिल्म हब बनाने की तैयारी में केंद्र सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 9, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
Pakistan upset by G20 summit in Kashmir

ब्लिट्ज ब्यूरो

श्रीनगर। केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को जल्द ही फिल्म हब बनाने की तैयारी में है। इसके लिए विशेष प्लानिंग की जा रही है। पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए काम किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच जी-20 सम्मेलन की विशेष बैठक का सफल आयोजन हुआ। इससे यहां तेज पर्यटन विकास की संभावनाओं को पंख लगे हैं। जी20 की बैठक में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पर्यटन उद्योग के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए फिल्म पर्यटन सशक्त माध्यम के रूप में उभर कर सामने आया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार जम्मू कश्मीर में फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए समग्र और व्यापक रणनीति बना रही है। जल्द ही कश्मीर फिल्म हब के रूप में विकसित होगा।

शूटिंग के लिए सबसे खूबसूरत कश्मीर
किशन रेड्डी ने कहा कि किसी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में फिल्म पर्यटन की भूमिका नजरअंदाज नहीं कर सकते। पर्यटन न सिर्फ विभिन्न प्रांतों और क्षेत्रों के लोगों में एक-दूसरे के प्रति समझ-सद्भाव पैदा करता है बल्कि यह रोजगार और आर्थिक विकास का माध्यम भी है। कश्मीर दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन जगहों में से एक है। कश्मीर समेत पूरे देश में फिल्म निर्माताओं के लिए हर तरह के शूटिंग स्थल हैं। यहां बर्फ से ढकी आकर्षक चोटियां, हरे-भरे जंगल और खूबसूरत दरिया ही नहीं, कई पुराने ऐतिहासिक शहर भी हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

उन्होंने कहा कि केंद्र जम्मू कश्मीर में फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक रणनीति बना रही है। हमारा एजेंडा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए रोजगार सृजन व तकनीकी और पर्यटन की विभिन्न विधाओं का आदान प्रदान भी है। केंद्र पर्यटन में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दे रहा है। केंद्र और पर्यटन मंत्रालय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालयों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम
2019 में जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद जी20 बैठक यहां आयोजित होने वाला पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम था।
बता दें कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया गया था और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था। भारत इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसके लिए देश के कई हिस्सों में बैठकें की जा रही हैं, जिसमें श्रीनगर को भी चुना गया था। इसके लिए यहां सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation